नोटों से भरा है यूरोपियन सलाद

खराहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली में पहुंच रहे सैलानी यूरोपियन सलाद के मुरीद हो गए हैं। पांच सितारा होटलों और रेस्तरां में पर्यटक देशी सलाद को काफी पसंद कर रहे हैं। जिला में यूरोपियन सलाद की सैकड़ों बीघा भूमि पर खेती हो रही है। यहां की आबोहवा यूरोपियन सलाद के अनुकूल है। यूरोपियन सलाद की दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों के अलावा हिल स्टेशनों के होटलों में इसकी काफी मांग है। कुल्लू-मनाली के होटलों तथा रेस्तरां में भी यूरोपियन सलाद की मांग अधिक है। इसके अलावा ब्राकली, ब्रेसल, पलेरी,…

Read More

स्प्रे की दवाइयां न मिलने से सैकड़ों बागवान परेशान

कुल्लू। बारिश होने से घाटी के किसानों और बागवानों में खुशी है। बारिश के बाद अब सेब और नाशपाति के बागीचों में स्प्रे करने का बेहतर समय भी हो गया है। लेकिन बागवानों को उद्यान केंद्रों में स्प्रे दवाईयां नहीं मिल रही। दवाई लेने पहुंच रहे बागवानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बागवान राजीव किमटा, हेत राम, जगदीश तथा रमेश चंद ने बताया कि सेब और अन्य फलदार पौधों के लिए यह बारिश वरदान है। बागवान अब स्प्रे करना चाहते हैं लेकिन उद्यान विभाग के विक्रय केंद्रों में…

Read More

शक न हो इसलिए ऐसे हो रही है चरस की सप्लाई

हिमाचल के देवदार की छांव में भले ही गरम नशे की खेती को माफिया खुद अंजाम देता हो लेकिन आगे इसकी सप्लाई के लिए ऐसे लोगों को चुना जा रहा है जिन पर पुलिस शक न कर सके। इनमें महिलाएं और बेरोजगार युवा चरस माफिया की पहली पसंद हैं। पैसे के लालच में एक बार जो इस दलदल में धंस गया सो फंस गया। इसी लाइन पर चरस तस्करों का नेटवर्क अपने धंधे को फैलाना शुरू करता है। इसके साथ महिलाओं और बेरोजगारों के हाथ चरस थमाकर इसे एक निश्चित…

Read More

निजी बसों चालकों की मनमानी से लोग परेशान

काईस (कुल्लू)। क्षेत्र के राउगी रूट पर काईस और कराड़सू की ओर चलने वाली कुछ निजी और परिवहन निगम की बसों के चालकों की मनमानी से लोग परेशान हैं। बच्चों को करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। अभिभावक सुरेंद्र सिंह, राम सिंह, राजू, कमलेश, तारा सिंह, सनपत, बाला राम, लाल सिंह, कर्म चंद, खेख राम, वेद राम, गुलाब सिंह, चमन, चेत राम, प्रदीप कुमार, राम पाल, तोत राम, डाबे राम, परमानंद और अन्य लोगों ने बताया कि सुबह के समय मनाली और राउगी की ओर से…

Read More

खेतों में कब पहुंचेगा भरपूर पानी

खराहल (कुल्लू)। सिंचाई योजनाओं की अनदेखी और रिपेयर के अभाव में किसानों को हर साल नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोग योजनाओं की रिपेयर को लेकर कई बार नेताओं से आग्रह कर चुके हैं लेकिन आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला। लोगों ने राजनीतिक दलों से सवाल किया है कि कब तक फसलें सूखे की चपेट में आकर बर्बाद होती रहेंगी। कई किसानों के खेतों तक वक्त पर सिंचाई योग्य पानी उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में किसानों के खेत खलियानों में लहरा रही फसलें सूखने लगती हैं। इस कारण किसानों…

Read More

सेब के लिए तैयार नहीं कुल्लू में सड़कें

भल्याणी (कुल्लू)। जिला की खस्ताहाल सड़कें अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने का जरिया यही सड़कें हैं। सेब सीजन को करीब एक माह शेष है और सड़कों की हालत अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। बागवानों के मुताबिक खस्ताहाल सड़कों के चलते हर साल उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। वाहनों में हिचकोले लगने से सेब दागी हो जाता है और मंडियों में इसके दाम सही नहीं मिल पाते। मंडियों तक पहुंचने से पहले ही करीब पांच प्रतिशत फसल दागदार हो जाती…

Read More

तो चोखे दाम देगा कुल्लू का सेब

खराहल (कुल्लू)। बारिश की रिमझिम फुहारें नगदी फसलों के लिए संजीवनी बनकर आई हैं। कुल्लू घाटी का मौसम इन दिनों सेब और अन्य फलों पर पूरी तरह से मेहरबान है। बागवानों का कहना है कि मौसम इसी तरह मेहरबान रहा तो इस बार सेब की बंपर पैदावार होगा। यही नहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश को अधिक बड़ा और रसीला भी बनाएगी। सेब इन दिनों अखरोट से थोड़ा बड़ा आकार पा चुका है। बगीचों में पर्याप्त नमी के कारण सुक्ष्म तत्वों का अनुसरण बड़ी सुगमता से होगा। ऐसे…

Read More

पहाड़ों की मस्ती में पैसा भी भरपूर

कुल्लू। युवा पानी, पहाड़ और जंगल की हरियाली से भरी पगडंडियों से भी पैसा कमा सकते हैं। युवाओं को यही शिक्षा दे रहा नेहरू युवा केंद्र संगठन। नेहरू युवा केंद्र युवाओं को साहसिक ग्रामीण पर्यटन तथा इक्को टूरिज्म के जरिये रोमांचकारी एवं आय संबंधित गतिविधियों में शामिल कर स्वरोजगार की राह पर चलने को प्रेरित कर रहा है। इसके लिए संगठन ने केंद्र सरकार के सहयोग से 12 रिजनल एडवेंचर सेंटरों की स्थापना की है। इसमें उत्तरी भारत के 6 राज्यों के युवाओं को पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को लेकर…

Read More

स्कूली स्पर्धाओं का कलेंडर तय

कुल्लू। देवसदन कुल्लू में आयोजित स्कूल क्रीड़ा संगठन के जनरल हाउस में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का खेल कलेंडर तय कर लिया गया। हाउस का आयोजन उपशिक्षा निदेशक प्रारंभिक एवं क्रीड़ा संगठन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक के दौरान गत वर्ष की खेलकूद गतिविधियों की रिपोर्ट एडीपीईओ राम सिंह ठाकुर ने हाउस में पेश की। साथ ही आयव्यय ब्योरा भी हाउस के समक्ष रखा। बैठक में चालू वर्ष का खेल कलेंडर सर्वसम्मति से पारित किया गया। एडीपीईओ राम सिंह ने बताया कि खंड कुल्लू एक में…

Read More

फाइलों में दफन हो गया है भुभू टनल

भल्याणी (कुल्लू)। दूरियों को पाटने वाले प्रस्तावित भुभू टनल की डीपीआर फाइलों में दफन होकर रह गई है। टनल तो दूर टनल के मुंह तक बनने वाली कुल्लू-शिल्हवधानी सड़क के विस्तारीकरण का कार्य भी दो माह से ठप पड़ा है। टनल का निर्माण भुभू जोत को भेदकर होना है। इसके बन जाने से कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति की दूरी मंडी के जोगिद्रंनगर, कांगड़ा तथा बाहरी इलाकों से 70 किलोमीटर कम होगी। पूर्व भाजपा सरकार में लोनिवि मंत्री रहे ठाकुर गुलाब सिंह इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हैं। सड़क…

Read More