कुल्लू। बरसात अपने पूरे रंग में आने से पहले ही तबाही मचाने लगी है। बीते दिन जहां बजौरा के पास बादल फटने से करोड़ों की क्षति लोगों को झेलनी पड़ी थी वहीं कुल्लू जिला के गड़सा घाटी के लोअर नजां गांव में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मुसलाधार बारिश के बाद गांव के बीचोंबीच पानी के साथ मलबा बहकर आ गया। इससे दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ के रूप में आए इस बरसाती पानी से लोगों की करीब 25 बीघा जमीन पर खड़ी फसलें बर्बाद हो…
Read MoreCategory: Kullu
जलस्तर बढ़ने के बाद ब्यास में राफ्टिंग रोकी
कुल्लू। जिला मुख्यालय से साथ बहने वाली ब्यास नदी पर अब सैलानी रिवर राफ्टिंग कर अठखेलियां भी नहीं कर सकेंगे। अगले कुछ दिनों तक घाटी का मौसम परिवर्तनशील रहने तथा ब्यास के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। बुधवार को राफ्टिंग के लिए बनी टैक्नीकल कमेटी ने ब्यास नदी का निरीक्षण कर यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि ब्यास का जलस्तर बढ़ने के बाद अधिकतर जुलाई माह में ही राफ्टिंग पर प्रतिबंध लगाया जाता था। लेकिन इस बार करीब एक माह…
Read Moreलहसुन के दामों में 30 फीसदी गिरावट
खराहल (कुल्लू)। लहसुन के दाम लुढ़कने से जिला के किसान खासे चिंतित हैं। किसानों ने इस बार लहसुन की खेती का दायरा भी बढ़ाया था। गत वर्ष लहसुन की खेती 850 हेक्टेयर भूमि पर की गई थी लेकिन इस वर्ष 1200 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की खेती की गई। शुरुआती दौर में लहसुन का मूल्य 45-50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मंडियों में बिक रहा था लेकिन मंगलवार से एकाएक दाम गिरना शुरू हो गए। इस समय ए श्रेणी का लहसुन 30 से 35 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से…
Read Moreमां के समर्थन में प्रचार पर बेटी
मनाली। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के समर्थन में प्रचार को उनकी बेटी अपराजिता सिंह ने भी मोर्चा संभाल लिया है। वह प्रतिभा सिंह के साथ हर जनसभा में पूरा सहयोग कर रही हैं। मनाली में अपराजिता सिंह ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही राजनीति को बड़े करीब से देखा और समझा है। उनके पिता वीरभद्र सिंह ने उन्हें हमेशा कहा है कि मेरा परिवार पूरे प्रदेश की जनता है। जनता की सेवा करना उनके परिवार का पहला धर्म है। इसी को लेकर वह आज जनता…
Read Moreप्रतिभा मजबूरी में लड़ रही है चुनाव : राम सिंह
कुल्लू। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि महलों में रहने वाली कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह मजबूरी में चुनाव लड़ रही हैं। उनका कहना है कि जनता इस बात को भली भांति जानती है कि महलों से बाहर तभी निकला करते हैं जब बहुत ही मजबूरी होती है। जनता के वोट बटोरने के बाद यह लोग जनता के दु:ख दर्द को भूला देते हैं और महलों में आराम फरमाते हैं। राम सिंह ने कहा कि इसका उदाहरण जनता के सामने है। 2004 में मंडी संसदीय चुनाव जीतने…
Read Moreएवरेस्ट विजेता अजय का भुंतर में स्वागत
भुंतर (कुल्लू)। विश्व की सबसे ऊंची माउंट एवरेट फतह करने के बाद कुल्लू पहुंचे अजय सोहल का भुंतर में शानदार स्वागत किया गया। अजय सोहल 71 दिन के बाद बुधवार को अपने घर भुंतर पहुंचे। घर पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भुंतर पहुंचने पर नगर पंचायत भुंतर के प्रधान बलजीत डोगरा और पंचायत के अन्य सदस्यों तथा अजय के परिवारजनों और रिश्तेदारों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर अजय सोहल ने एवरेस्ट फतेह करने को अपनी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा बताया। अजय…
Read Moreयुवा संसद में छाया अत्याचार का मुद्दा
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुल्तानपुर में प्रधानाचार्य पूनम शर्मा की अध्यक्षता में युवा संसद का आयोजन किया गया। संसद में महिलाओं से अत्याचार और महंगाई के मुद्दे पर दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक हुई। इसमें छात्राओं ने भिन्न-भिन्न भूमिकाएं निभाईं। कमला अध्यक्ष, प्रीति प्रधानमंत्री, अनीता वित्त मंत्री, प्रीति गृहमंत्री, योगमाया रक्षा मंत्री, शशि ठाकुर मानव संसाधन विकास मंत्री, केसरी स्वास्थ्य मंत्री तथा यानदासी ने विपक्षी नेत्री की भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त शालु, सुमन, मीना, तृप्ता, आशा, हीरा, निशा और सीता माया ने सांसदों की भूमिका अदा की। विपक्षी सांसदों…
Read Moreमोदी के आने से मजबूत होगी भाजपा : धूमल
कुल्लू। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि नरेंद्र मोदी को चुनाव समिति का प्रभारी बनाने से प्रदेश भाजपा मजबूत होगी। वह कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हिमाचल को अटल बिहारी वाजपेयी की तरह अपना दूसरा घर मानते हैं। मोदी ने सात साल हिमाचल में बिताए हैं। वह यहां के प्रभारी भी रहे हैं। धूमल ने कहा कि मोदी के रूप में देश को एक मजबूत प्रधानमंत्री मिल सकता है। इस समय देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा खतरे में हैं।…
Read Moreक्या अनुराग धूमल के परिवार से नहीं?
आनी/दलाश (कुल्लू)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल कहते हैं कि वीरभद्र सिंह परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं तो फिर धूमल बताएं कि क्या अनुराग उनके परिवार से नहीं हैं? उन्होंने आनी दौरे के दौरान नित्थर, दलाश और च्वाई में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने हर जगह अपने नाम के फट्टे लगाने के सिवाय कोई काम नहीं किया। भाजपा को केवल श्मशानघाट के उद्घाटन कर वहां नाम का फट्टा लगाना शेष रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने…
Read Moreदूसरी जगह शिफ्ट हो कोठी रोहतांग रोप वे
मनाली। मनाली के हिमाचल टैक्सी आपरेटर यूनियन के कार्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्य मंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भी वीरभद्र सरकार विशेष पैकेज लाने मेें नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सरकार का पूरा समय भाजपा नेताओं पर झूठे केस बनाने में बीत रहा है। विकास के लिए उनके पास समय ही नहीं है। कोठी से रोहतांग…
Read More