30 फीसदी डीए की अदायगी करे निगम

कुल्लू। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच कुल्लू की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों ने रोष प्रकट किया कि 10 जून तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल पाई है। इससे कर्मचारियों में रोष है। हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संघ का कहना है कि परिवहन पेंशनरों का 35 माह का 30 प्रतिशत डीए का भुगतान भी नहीं हुआ है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेडिकल बिल भी एक साल से नहीं दिए जा रहे। कहा कि यदि सरकार और प्रबंधन वर्ग…

Read More

नेता जी, सड़क से कब जुड़ेंगे ये 26 गांव

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के करीब ढाई दर्जन गांव अभी तक सड़क सुविधा से वंचित हैं। आजादी के छह दशक बाद भी लोग पैदल ही सफर करने को मजबूर हैं। साठ साल के दौरान कई सरकारें आईं और गईं लेकिन किसी ने भी इन लोगों के दर्द को दूर करने की जहमत नहीं उठाई। आश्वासन देकर वोट बटोरे और फिर लोगों को उन्हीं के हाल पर छोड़ दिया। जिला प्रशासन और सरकारों की ढील से ग्रामीण खफा हैं। लोगों ने अब आगामी लोस चुनाव में बहिष्कार करने का ऐलान किया है।…

Read More

एक किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

कुल्लू। पुलिस ने बंजार में एक व्यक्ति को एक किलो दो सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस सके अनुसार गुप्ता सूचना पर उपमंडल बंजार के सोझा के पास नाका लगा रखा था। पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर जब एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान आनी…

Read More

मणिकर्ण के तोष में मकान जलकर राख

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के तोष गांव में एक मकान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जरी पुलिस ने मामला दर्जकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जिला कुल्लू अग्निशमन विभाग के प्रभारी सेस राम ठाकुर ने बताया कि मंगलवार रात पौने चार बजे एक महिला ने फोन पर सूचना दी थी। लेकिन अति दुर्गम गांव होने से इस पर काबू नहीं पाया गया। बताया जा रहा है कि मकान…

Read More

बादल फटने से तीन करोड़ का नुकसान

बजौरा (कुल्लू)। बादल फटने के बाद उभरे तबाही के मंजर का आकलन शुरू हो चुका है। कुल्लू की न्यूल पंचायत के छोटी कंडी और मंडी के रोपा में करीब तीन करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। राजस्व विभाग के अनुसार बादल फटने से करीब 50 बीघा भूमि में फसलें तबाह हो चुकी हैं। इस भूमि में सेब, पलम और अनार के सैकड़ों पौधे नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा खेतों में गोभी और टमाटर की फसल भी तबाह हो चुकी है। जानकारी के अनुसार छोटी कंडी में बाढ़ से…

Read More

फाइलों में दफन हो गया है भुभू टनल

भल्याणी (कुल्लू)। दूरियों को पाटने वाले प्रस्तावित भुभू टनल की डीपीआर फाइलों में दफन होकर रह गई है। टनल तो दूर टनल के मुंह तक बनने वाली कुल्लू-शिल्हवधानी सड़क के विस्तारीकरण का कार्य भी दो माह से ठप पड़ा है। टनल का निर्माण भुभू जोत को भेदकर होना है। इसके बन जाने से कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति की दूरी मंडी के जोगिद्रंनगर, कांगड़ा तथा बाहरी इलाकों से 70 किलोमीटर कम होगी। पूर्व भाजपा सरकार में लोनिवि मंत्री रहे ठाकुर गुलाब सिंह इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हैं। सड़क…

Read More

बजौरा में युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान

कुल्लू। बजौरा के पास एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण युवती का मानसिक रूप से परेशान रहना बताया जा रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार रविवार शाम बजौरा के पास न्यूल के बशौगी निवासी एक युवती ने घर के…

Read More

छह घंटे बंद रहा बजौरा-मंडी मार्ग

बजौरा (कुल्लू)। न्यूल पंचायत में बादल फटने से बजौरा-मंडी बाया कटौला रोड करीब 6 घंटे तक बंद रहा। बजौरा-मंडी रोड पर करीब तीन स्थानों पर भारी मलबा गिरा था। इस कारण मार्ग पर यातायात करीब छह घंटे तक बाधित रहा। इस कारण स्कूली बच्चों और नौकरी पेशा लोगों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस कारण सैकड़ों लोग को परेशानी हुई। कुछ लोगों ने तो पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रुख किया। बजौरा-मंडी मार्ग पर न्यूल में करीब तीन…

Read More

लोगों ने पहाड़ी पर चढ़कर बचाई जान

कुल्लू। बजौरा के पास सोमवार की सुबह हुई बारिश न्यूल और रोपा के सैकड़ों लोगों पर भारी पड़ी। सुबह करीब 4 बजे बादल फटने के बाद दोनों गांवों में चीखने चिल्लाने की आवाजें गूंज उठी। कई लोग ने घरों से बाहर निकलकर ऊंचे स्थानों पर जाकर जान बचाई तो कई लोग पानी के बीच में ही करीब एक घंटे तक फंसे रहे। न्यूल के छोटी कंडी के दयाल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जब पानी आया तो कम था और वे घर से बाहर निकल गए। इसके बाद एकाएक…

Read More

लेटलतीफ ठेकेदार को 1.54 लाख जुर्माना

भल्याणी (कुल्लू)। काम में लापरवाही तथा लेटलतीफी के चलते आईपीएच विभाग ने ठेकेदार को 1.54 लाख रुपये का जुर्माना किया है। ठेकेदार की ओर से लुणापानी-सुमारोप पेयजल योजना के कार्य में कोताही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने योजना में कार्य कर रहे ठेकेदार का टेंडर भी रद कर दिया है। लगघाटी के सुमारोपा गांव को स्वीकृत लुणापानी-सुमारोपा पेयजल योजना तीन वर्षों से अधर में लटकी है। योजना का कार्य समय पर पूरा न होने के कारण क्षेत्रवासी पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं। सुमारोपा निवासी…

Read More