केलांग। शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति की हरित पट्टी पट्टन घाटी पर जलविद्युत कंपनी के मंसूबों की भनक ने स्थानीय निवासियों और पर्यावरणविदों के कान खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी सूरत में पट्टन घाटी के पर्यावरण का पतन नहीं होने देंगे। घाटी में चंद्रा और भागा नदियों के संगम स्थल तांदी से उदयपुर तक चिनाब नदी पर आदित्य बिड़ला समूह को तीन प्रोजेक्ट आवंटित किए गए हैं। इनमें 104 मेगावाट वाली तांदी, राशिल 102 और 126 मेगावाट का बरदंग प्रोजेक्ट शामिल है। इनसे करीब एक…
Read MoreCategory: Kullu
औषधालय का ताला नहीं हटा तो आंदोलन
काईस (कुल्लू)। घाटी के पीणी-तलपीणी पंचायत में पशु औषधालय में छह माह से ताला लटका है। इससे पशुपालक परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वे कई बार विभाग से इस बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के पीणी, तलपीणी, कसलादी, शायटा, टिक्कर, गजियारी, रसोलीबेहड़, ढनाली, थड़ेई रोमासेरी, कोलीबेहड़, अप्पर बनाशा, बनाशा, भेगटा,फलाटी, गिरवा कोठी, थलेई, और कराड गांव के पशुपालक इसी औषधालय पर आश्रित हैं। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का हल नहीं निकाला…
Read Moreभुंतर एयरपोर्ट पर फिर नहीं उतर सका विमान
कुल्लू। भुंतर एयरपोर्ट पर एक बार फिर से एयर इंडिया का विमान लैंड नहीं सका। 25 दिन में यह तीसरा मौका है। रविवार को कुल्लू घाटी में धुंध होने विमान को नहीं उतारा जा सका। यह सुंदरनगर से वापस दिल्ली लौट गया है। बताया जा रहा है कि जहाज के न उतर पाने से इसमें सवार करीब 30 यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इधर, कुल्लू से 20 सवारियों को दिल्ली जाना था। एयरपोर्ट अथॉरिटी भुंतर के निदेशक वाईके शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि…
Read Moreउसी दल का देंगे साथ जो सुनेगा हमारी ‘बात’
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की आईपीएच और बिजली बोर्ड का सब डिवीजन खोलने की मांग आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। लोगों को मलाल है कि चुनाव के दौरान तो नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव निपटते ही सभी वादे हवा-हवाई हो जाते हैं। बार-बार आश्वासनों से तंग आ चुके लोगों का अब दो टूक कहना है कि इस चुनाव में वह उसी राजनीतिक दल का साथ देंगे, जो उनकी मांगों को प्रमुखता से पूरा करे। दलाश दस पंचायतों का केंद्र बिंदु है। लेकिन, यहां के…
Read Moreवोट के आंकड़े पर टिका नेताओं का कद
कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं की साख दांव पर लगी है। दोनों दलों के नेता उपचुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी को बढ़त दिलाकर अपने कद को बढ़ाने की फिराक में हैं। वर्तमान समय में कुल्लू और लाहौल – स्पीति की पांच सीटों में से तीन कांग्रेस, एक भाजपा और एक हिलोपा के कब्जे में है। बंजार के विधायक कर्ण सिंह, आनी के विधायक खूबराम और लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर पर मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी…
Read Moreआतंकवाद और महंगाई कांग्रेस की देन
कुल्लू। लोस उपचुनाव प्रभारी एवं विधायक रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि देश में आतंकवाद, महंगाई और नक्सलवाद चरम सीमा पर है। देश की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। चुनाव में देश की जनता को राहत देने का वायदा करने वाली केंद्र की यूपीए सरकार ने नौ सालों में देश की जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। रविंद्र रवि कुल्लू में पत्रकारवार्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नौ साल में विकास तो नहीं हुआ पर एक से बढ़कर एक घोटाले जरूर हुए। ऐसे…
Read Moreविकास में रुचि होती तो लैप्स नहीं होते 3 करोड़
तलीकूहल (कुल्लू)। मनाली भाजपा मंडल की मासिक बैठक में विधायक गोविंद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को धूल चटाने के लिए दिनरात एक कर देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महलों में पली-बढ़ी प्रतिभा सिंह के दिल में आम आदमी के लिए हमदर्दी नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने संसदीय कार्यकाल में प्रतिभा सिंह भुंतर में एक रेस्तरां के उद्घाटन को पहुंची थी लेकिन ठीक उससे एक दिन पहले सोलंग गांव में लगी भीषण आग के प्रभावितों से मिलने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह की…
Read Moreबैंक कर्मचारी चुनाव पर घमासान शुरू
कुल्लू। कांगड़ा बैंक कर्मचारी संघ के 16 जून को होने वाले चुनाव को लेकर कर्मचारी राजनीति गरमा उठी है। कांगड़ा बैंक कर्मचारी संघ के 1891 सदस्यों में से सबसे अधिक 600 सदस्य कांगड़ा जिले से हैं। इसके अलावा सभी नेताओं की नजर कुल्लू जिले पर भी है। कुल्लू जिले में करीब 110 वोटर हैं। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात, महासचिव पद के लिए 3, संयुक्त सचिव पद के लिए 5 और उपाध्यक्ष के लिए 2 प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार को महासचिव पद के दावेदार विशाल महाजन और…
Read Moreकोलीबेहड़ में जांची बच्चों की सेहत
कुल्लू। राजकीय केंद्रीय पाठशाला कोली बेहड़ में आयोजित तीन दिवसीय मुख्यमंत्री विद्यार्थी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों का चेकअप किया गया। पीसीएस भुंतर और स्वास्थ्य विकास खंड जरी के सौजन्य से आयोजित शिविर में स्कूल के छात्र-छात्राओं में आंख, कान, खून की कमी, पेट दर्द और दांत के अलावा पूर्ण स्वास्थ्य तथा चरम रोग की जांच की गई। जांच के दौरान 50 बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। शिविर में डा. रणजीत ठाकुर, डा. सुचेता, डा. जगदेव, डा. नीना गुप्ता, डा. कुंदन लाल, डा. कृष्णा पाल, डा. विमला…
Read Moreहजारों पर्यटकों ने रद कराया टूअर पैकेज
केलांग। कुंजम दर्रा बंद होने के बाद अब सैलानियों ने स्पीति घाटी के लिए बुक करवाए अपने टूअर कार्यक्रम रद करना शुरू कर दिए हैं। विदेशी पर्यटकों ने स्पीति जाने के बजाए लेह का रुख करना शुरू कर दिया है। वहीं सैलानियों के कार्यक्रम में बदलाव से स्पीति पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि बर्फ से लकदक दुनिया के सबसे ऊंचे दर्रों में शुमार जोजिला (18000 फुट), खारदुंगला (18700), बारालाचा (16000) और रोहतांग (13050) को बीआरओ ने बहाल कर दिया है। लेकिन कुंजम दर्रा के बहाल न होने…
Read More