सड़क संघर्ष समिति की लोस चुनावी टीम गठित

कुल्लू। जिला सड़क परिवहन, स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनहित संघ समिति की बैठक में मंडी लोस उपचुनाव को लेकर चरचा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने की। बैठक में चुनाव प्रचार को लेकर टीम का गठन किया गया। इसमें देवेंद्र नेगी, अनुराग प्रार्थी और चरण दास डोगरा को जिम्मेवारी सौंपी गई। समिति उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, देवी दयाल ठाकुर, ईशरा ठाकुर, हेमंतदास पंथी, सुखदास नैयर को चुनावी प्रचार रणनीति बनाने का कार्यभार सौंपा गया। आनी विस क्षेत्र का चुनावी कार्यभार चंद्रेकश शर्मा,…

Read More

दस साल से कच्ची हैं चौबीस सड़कें

भल्याणी (कुल्लू)। जिला के दुर्गम गांवों तक पहाड़ों का सीना चीरकर निकाली गई दो दर्जन से अधिक सड़कें एक दशक से पक्की नहीं हो पाई हैं। सड़कों को जीवन की भाग्य रेखाओं की संज्ञा भले ही नेता मंचों से देते रहे हों लेकिन धरातल पर इनकी सुध नहीं ली जा रही। हैरत इस बात की है कि इन सड़कों को पक्का करने का काम चुनाव के दौरान ही होता है। हालात ऐसे हैं कि चुनाव आए तो सड़कों पर सोलिंग का कार्य शुरू हो जाता है। चुनाव होती ही मेटलिंग…

Read More

भाजपा किसान मोरचा की कार्यकारिणी गठित

कुल्लू। मंडी संसदीय उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा किसान मोर्चा जिला कुल्लू ने प्रचार अभियान के लिए कार्यकारिणी का गठन कर भी लिया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलदेवराज महंत ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह से विचार-विमर्श के बाद किया गया। कार्यकारिणी में प्रताप पठानिया, निहाल ठाकुर, गोकुल ठाकुर, किशन ठाकुर, युद्धिष्ठर शर्मा, मेहर चंद, पूर्ण चंद और बलदेव ठाकुर उपाध्यक्ष को चुना गया। नारायण नेगी और दिले राम महामंत्री नियुक्त किए हैं। हलाण के जगरनाथ ठाकुर कोषाध्यक्ष…

Read More

विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

आनी (कुल्लू)। पैंतीस वर्ष से बन रही आनी-बश्ता सड़क का निर्माण न होने पर ग्रामीण भड़क गए हैं। लोगों ने अब विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जुलाई माह तक सड़क का काम पूरा नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उक्त क्षेत्र सेब बहुल क्षेत्र है लेकिन सड़क न होने के कारण बागवानों को सेब की फसल मंडियों तक पहुंचाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, विधायक ने घोषणा की थी कि…

Read More

रोहतांग मार्ग पर जाम से हजारों परेशान

मनाली। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में बर्फ के दीदार को उमड़ रही पर्यटकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक नियंत्रित करने के इंतजाम अब कम पड़ने लगे हैं। समुद्रतल से 13050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा की वादियों को निहारने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। इस कारण मनाली-लेह मार्ग पर घंटों जाम लग रहा है। बुधवार और वीरवार को रोहतांग दर्रा देखने के लिए करीब पांच हजार वाहनों में सैलानी पहुंचे थे। पर्यटक सुबह पांच बजे रोहतांग…

Read More

पीने के पानी से सींचे जा रहे खेत

कुल्लू। गर्मी के चलते जलस्रोतों में आई पानी की गिरावट के बाद अब पानी की चोरी भी होने लगी है। आलम यह है कि लोगों को पीने का पानी दूर दराज के क्षेत्रों से ढोकर लाना पड़ रहा है। इसके अलावा कुछ लोग पेयजल लाइनों के बीच से पानी निकालकर अपने खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। इस कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिला कुल्लू के लोग गर्मी…

Read More

शारणी-पीणी सड़क बनाओ वोट पाओ

काईस (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी में शारणी-पीणी क्षेत्र को सड़क बनाने की मांग विभाग की फाइलों में कैद होकर रह गई है। लोग दशकों से इस क्षेत्र के लिए सड़क बनाने का आग्रह कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों की मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। सड़क न होने के कारण क्षेत्र में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने धमकी दी है कि सड़क का काम जल्द आरंभ नहीं किया गया तो वे लोस उपचुनाव का बहिष्कार करेंगे। लोगों का कहना है कि दोनों दलों की सरकारों…

Read More

कइयों को जिंदगी दे गया 108 का साथ

केलांग/कुल्लू। 108 एंबुलेंस सेवा लाहौल और कुल्लू घाटी के दुर्गम इलाकों के लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। लाहौल घाटी जहां विशेष चिकित्सकों की कमी से जूझ रही वहीं 108 सेवा दुर्घटनाओं में घायल लोगों के लिए बड़ी राहत दे रही है। पहाड़ी इलाकों होने के कारण यहां वाहनों का दुर्घटनाग्रस्त होना रोजमर्रा की बात हो चुकी है। ऐसे में पहाड़ी इलाके के लोगों के लिए 108 की मुफ्त सेवा महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। जिला अस्पताल केलांग में आपातकालीन मेडिकल विभाग के तकनीशियन अनिल ने बताया…

Read More

कुल्लू पहुंची केसीसी बैंक की राजनीति

पतलीकूहल/कुल्लू। कांगड़ा कोआपरेटिव बैंक के कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर कुल्लू जिला में भी सियासत तेज हो गई है। सोलह जून को होने वाले कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर कर्मचारी नेताओं ने लॉबिंग शुरू कर दी है। इस बार जिला से दामोदर सिंह गुलेरिया ने सहसचिव पद को दावेदारी जता रखी है। चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने नामांकन भी भर दिया है। बैंक के कर्मचारी संघ के चुनाव नियमों के अनुसार दामोदर के नाम का प्रस्ताव सुभाष ठाकुर ने रखा। महासचिव पद पर चुनाव लड़ रहे विशाल महाजन…

Read More

सेब की फसल पर तूफान का कहर

आनी (कुल्लू)। आनी में दोपहर बाद आए तेज तूफान से कई क्षेत्रों में सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वीरवार को दोपहर बाद आया यह तूफान क्षेत्र में बागवानों पर कहर बन कर टूटा। हालांकि, अभी तक नुकसान का पता नहीं लगा पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आनी, जाबन, तलूना आदि पंचायतों के धार, कष्टा, थबोली, बारवी, काहुवी, लढोग, रूना, शाई, लामीसेरी, चौकी, अर्था, दशौग आदि कई गांवों में तूफान से सेब की फसल को भारी क्षति पहुंची। इससे पहले ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान…

Read More