कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बढ़ती मरीजों की तादाद से अब स्टाफ ही नहीं बल्कि मरीजों के साथ आने वाले लोग भी परेशान हैं। आलम यह है कि अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती हैं। इस कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में किए गए इंतजाम मरीजों की बढ़ी तादाद के अनुरूप अब कम पड़ने लगे हैं। लोगों ने अस्पताल के ढांचागत विस्तार की मांग भी उठाई है। अस्पताल में नौ दिन से दो प्रेगनेंट महिलाओं का एक ही बेड पर…
Read MoreCategory: Kullu
कुल्लू के लगघाटी में कल सजेगी देव संसद
भल्याणी (कुल्लू)। कुल्लू की जमीन पर जल्द ही देव संसद सजेगी। मुख्यालय से सटी लगघाटी के धर्मसौह में लगने वाली इस देव संसद में देवता पाप के विनाश तथा धर्म के संरक्षण पर चिंतन करेंगे। शालंग के समीप होने वाली इस संसद का आगाज वीरवार को होगा। आज शाम सात नारायण देवताओं के अतिरिक्त शालंग के थान देवता अपने देवलुओं तथा हारियानों सहित संसद में भाग लेने के लिए धर्मसौह में पहुंच जाएंगे। संसद की अध्यक्षता नारायण अवतार (कान्हा) करेंगे। सत्र के दौरान देवलुओं, हारियानों तथा श्रद्धालुओं को देव बारिश…
Read Moreसरकारी कालेजों में दाखिले 12 जून से
कुल्लू। जिला के सरकारी कालेजों में दाखिला प्रक्रिया 12 जून से आरंभ होगी। पहले दाखिले 11 जून से आरंभ होने थे लेकिन महाराणा प्रताप जयंती का अवकाश घोषित होने से इसे एक दिन आगे सरका दिया है। जिला के सबसे बड़े कालेज कुल्लू में दाखिले को लेकर कालेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कालेज में रैगिंग न हो इसके भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस साल प्रथम वर्ष का दाखिला सेमेस्टर सिस्टम के तहत होगा। 12 से 21 जून तक छात्र-छात्राएं कालेज में प्रवेश ले सकते है।…
Read Moreदलाश स्कूल में एक पद पर दो सीएचटी
आनी (कुल्लू)। सरकारी स्कूलों में जहां अध्यापकों के कई पद रिक्त पडे़ हैं वहीं केंद्रीय प्राथमिक स्कूल दलाश में एक पद पर दो प्रभारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दलाश के प्राथमिक स्कूल में आजकल दो सीएचटी कार्यभार संभाले हुए हैं। इससे पूर्व भी यहां दो-दो सीएचटी कार्यभार संभाल चुके हैं। यहां से हाल ही में सीएचटी के पद पर तैनात सुरेश शर्मा का तबादला 16 अप्रैल को बंजार ब्लाक के लिए किया गया था। उनकी जगह पर दूसरे सीएचटी को तैनात कर दिया गया। सुरेश शर्मा ने इस संदर्भ…
Read Moreमनाली में लिफ्ट के बहाने अमेरिकी महिला से गैंगरेप
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में एक अमरीकी महिला ने खुद के साथ गैंगरेप की घटना को पुलिस के सामने बताया है। महिला के मुताबिक तीन लोगों ने उसे ट्रक में लिफ्ट देकर पास के जंगल में गैंगरेप किया। ये वाक्या करीब सुबह 1 बजे से 4 बजे के बीच हुआ है। महिला के साथ ये घटना तब हुई जब वो पुराने मनाली जाने का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को इसकी सूचना तब…
Read Moreलाहौल स्पीति क्रिकेट संघ में घमासान जारी
केलांग। लाहौल स्पीति क्रिकेट संघ को लेकर छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। मौजूदा क्रिकेट संघ 10 जून से जिला में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाना जा रहा है लेकिन नए क्रिकेट संघ ने दावा किया है कि जिला के 50 यूथ क्लबों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता का बहिष्कार करेंगे। नए क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और महासचिव किशन राणा ने कहा है कि जिला के अस्सी फीसदी यूथ क्लबों का उनको समर्थन मिला है। ऐसे में 10 जून को प्रस्तावित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का यूथ क्लब बहिष्कार…
Read Moreनेशनल हाइवे पर दो घंटे चक्का जाम
मनाली। जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायसन के छात्रों ने सोमवार को कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे-21 पर करीब दो घंटे तक ट्रैफिक को रोके रखा। कुल्लू-व्यासर के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने को लेकर धरने पर उतरे विद्यार्थियों ने रायसन में यह जाम लगाया। दोनों ओर से घंटों जाम से उमस भरी गरमी के बीच सैकड़ों यात्री को परेशानी झेलनी पड़ी। पौने छह बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल प्रबंधन समिति और बच्चों को समझाने के बाद यातायात बहाल करवाया। स्कूल प्रबंधन समिति रायसन के प्रधान सतपाल नेगी…
Read Moreचंसारी स्कूल में जांचा 505 बच्चों का स्वास्थ्य
काईस (कुल्लू)। खराहल घाटी की उच्च पाठशाला चंसारी में हेल्थ कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन कर 505 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग नग्गर खंड के बीएमओ विशन दास शासनी ने की। 34 बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया है। इनमें दांत, कान, आंख तथा अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा. शशि भापा, डा. चारू मल्होत्रा, डा. अजय, डा. अनू सूद, स्वास्थ्य शिक्षक सवित्र चंद ठाकुर, सुपरवाइजर टेक सिंह, फार्मासिस्ट रमता, फार्मासिस्ट लाल चंद, राजकुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता…
Read Moreपाह-बदाह योजना का काम शुरू करवाएं
कुल्लू। पाह-बदाह पेयजल योजना के निर्माण कार्य के बंद पड़ने पर बल्ह पंचायत के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। सोमवार को इस मसले को लेकर पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आईपीएच विभाग शमशी के अधिकारियों से मुलाकात कर योजना का कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की। बल्ह पंचायत की प्रधान दुर्गा देवी की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर यह मुद्दा उठाया। ज्ञापन में कहा गया है कि करीब दो साल से पाह-बदाह पेयजल स्कीम बंद पड़ी है। योजना में लगने वाली पाईपें भी अब खराब…
Read Moreसियासी जंग में जमीन बनी मुद्दा
कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव में इस बार स्की विलेज का मुद्दा भी खूब उछाला जा रहा है। इसके अलावा दोनों दल भ्रष्टाचार और हिमाचल की भूमि को बेचने को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा की जनसभाओं में भाजपा के वक्ता कांग्रेस पर स्की विलेज को लेकर प्रदेश को विदेशियों को बेचने के आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि स्की विलेज का विरोध कुल्लू के देव समाज ने किया था और इसी के चलते भाजपा ने स्की विलेज पर रोक लगाई थी। मामला…
Read More