आनी (कुल्लू)। यहां च्वाई के पास सड़क हादसे में बारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब जीप से चालक नियंत्रण खो बैठा और जीप खाई में जा गिरी। हालांकि, खाई में गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई, जिससे कई लोगों की जान बच गई। घायलों को उपचार के लिए आनी अस्पताल लाया गया। यहां दो लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार च्वाई के पास आनी की ओर…
Read MoreCategory: Kullu
आनी में बी माता का धूमधाम से विसर्जन
आनी (कुल्लू)। यहां के ब्राह्मण बहुल गांव में आज भी पौराणिक बी माता का पर्व बडे़ हर्षोंल्लास के साथ मनाया जाता है। सोलह दिन तक चले इस पर्व को यहां की सुहागिन महिलाएं पारंपरिक रीतिरिवाजों से इसका निर्वहन करती हैं। सोलह दिन से माता की पूजा कर सोमवार को इसे जलाशय के पास विसर्जन कर दिया गया। माताओं के पर्व में माता की द्रुव से विशेष पूजा अर्चना की जाती है। धनधान्य और सुहागिनाें के वंश वृद्धि करने वाले इस पर्व को आज भी प्राचीनकाल से ग्रामीण महिलाएं संजोए हुए…
Read Moreउपचुनाव में खूब गूंज रहा परिवारवाद मुद्दा
कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर इन दिनों कुल्लू राजनीति का अखाड़ा बन चुका है। कुल्लू जिला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने डेरा डाल रखा है। दोनों नेता अपनी-अपनी सभाओं में एक दूसरे दल पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा पर भ्रष्टाचार और फोन टेपिंग आदि मामलों को लेकर जमकर प्रहार कर रही है। इसके अलावा भाजपा, कांग्रेस पर महंगाई, भष्ट्राचार, बदला-बदली की भावना से काम करने के अलावा योजनाओं का नाम बदलने को लेकर निशाना साध रही है। इसके अलावा मंडी लोकसभा…
Read Moreगरमी से मुरझाने लगे सेब के पौधे
भल्याणी (कुल्लू)। फल-फूलों की घाटी कुल्लू का निचला क्षेत्र इन दिनों सूखे की जद में आ गया है। तेज धूप से जमीन में नमी की भारी कमी हो गई है। ऐसे में घाटी के रसीले सेब के पौधे कुमलाने लगे हैं। बागवानी विभाग के मुताबिक अगर एक हफ्ते के भीतर इंद्रदेव मेहरबान नहीं हुए तो जिले की लोअर बेल्ट में सैकड़ों पौधे सूखे की जद में आने से मर जाएंगे। गरमी की तपिश से बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही हैं। जिला कुल्लू में इस बार सेब…
Read Moreबेलगाम प्रोजेक्टों पर लगेगी लगाम
कुल्लू। भाजपा सरकार ने प्रोजेक्टों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई कठोर कानून नहीं बनाए। भाजपा के शासनकाल में प्रोजेक्टों को मनमानी करने पर छोड़ दिया गया। इस कारण विद्युत प्रोजेक्टों और उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल सका। यदि भाजपा सरकार ने उचित कानून बनाए होते तो आज यह समस्या नहीं आती। यह बात कुल्लू सदर के शमशी क्षेत्र में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि अब बेलगाम हो चुके इन प्रोजेक्टों पर लगाम लगाई जाएगी। वीरभद्र सिंह ने…
Read Moreप्रतिभा का समर्थन करेगा मनाली मंच
कुल्लू। मनाली विकास मंच की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के समर्थन का फैसला लिया गया। रविवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी ने की। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि लोकसभा उपचुनाव में मनाली विकास मंच प्रतिभा सिंह का समर्थन करेगा। मंच के प्रवक्ता अनुराग प्रार्थी ने बताया कि बैठक में मनाली विकास मंच ने प्रतिभा सिंह को बिना किसी शर्त समर्थन देने का निर्णय लिया है। मनाली विकास मंच हर बूथ पर अपने कार्यकर्ता और पंचायत संयोजकों के माध्यम से प्रचार…
Read Moreजनता के खातिर सड़क पर उतरेगी किसानसभा
कुल्लू। हिमाचल किसान सभा कुल्लू, आम जनता, किसानों और मजदूरों तथा छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र की यूपीए तथा प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ 4 को हल्ला बोलेगी। 4 जून को सभा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी। इसमें सीटू तथा एसएफआई भी शामिल रहेगी। हिमाचल किसान सभा के राज्य सहसचिव एवं जिला कुल्लू के महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि कुल्लू में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। कई जगह में बसों की कमी है। पीने और सिंचाई के पानी…
Read Moreलोस चुनाव को लेकर कमेटियों का गठन
आनी (कुल्लू)। मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के चुनाव प्रचार अभियान को गति प्रदान करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आनी के समस्त जोनल कांग्रेस कमेटी की बैठकें विभिन्न जगहों पर आयोजित कीं। इसमें बूथ तथा जोनल स्तर पर चुनाव प्रचार कमेटियों का गठन किया गया। बीसीसी आनी के महासचिव परसराम ने बताया कि जोनल कमेटियां घर-घर जाकर प्रचार करेंगी। वहीं, केंद्र और राज्य सरकार एवं कांग्रेस पार्टी की विकासात्मक योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि बैठक में जोनल कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और पदाधिकारियों…
Read Moreखानपान में आया बदलाव दे रहा दिल का रोग : फिलिप
मनाली। मनाली के मिशन अस्पताल में शनिवार को जागरूकता मेले का आयोजन कर लोगों को सेहत तंदरुस्त रखने के टिप्स दिए गए। मेले में घाटी के करीब दो सौ हार्ट मरीजों का निशुल्क चेकअप भी किया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. फिलिप ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन के सौजन्य से रोगियों का मुफ्त चेकअप किया गया। मेला सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चला। मेले में मरीजों को निशुल्क चेकअप के अलावा दिल की बीमारी की जानकारी और पहचान के तरीके तथा लक्षण बताए गए। डाक्टर फिलिप…
Read Moreभाजपा ने करवाया एक ही जिले का विकास
बंजार (कुल्लू)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कुल्लू का हर गांव एक पर्यटक स्थल है। यहां पर युवाओं को होम स्टे योजना को बढ़ावा देना चाहिए। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। वे कुल्लू-मंडी की सीमा पर गाड़ागुशैणी, बंजार, सैंज और बजौरा में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर जमकर प्रहार किए। कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश की सड़कों की हालत खराब हो गई है। प्रदेश सरकार इन्हें सुधारने का प्रयास कर रही। गाड़ागुशैणी में जयराम पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा…
Read More