मनाली। नगर परिषद मनाली ने अपनी गौशाला में रखे सैकड़ों पशुओं को चारागाहों में छोड़ दिया है। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष रूप चंद नेगी ने बताया कि गौशाला में रखे करीब एक हजार पशुओं को इलाके ग्रामीणों और नप मनाली की सहायता से पहाड़ों में छोड़ दिया है। नेगी ने कहा कि सभी पशुओं को पहाड़ों पर छोड़ने के बाद अब आसपास के गांवों के लोग अपने छोटे-छोटे मवेशियों को मनाली शहर में छोड़ रहे हैं। यह दुख की बात है। लोगाें ने पशुओं के कानों में लगे टैग…
Read MoreCategory: Kullu
उदयपुर की रजनी भाषण स्पर्धा में प्रथम
केलांग/उदयपुर। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग और कोटपा के संयुक्त तत्वाधान में तंबाकू निषेध दिवस केलांग और उदयपुर में आयोजित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली। केलांग में उपायुक्त वीर सिंह ठाकुर और उदयपुर में एसपी सुनील कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उदयपुर स्कूल की रजनी ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोपटा के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता वैद्य ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से जिला को धूम्रपान रहित बनाने को लेकर…
Read Moreअमित और तारकेश्वर भाजयुमो महामंत्री
कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कुल्लू मंडल ने शनिवार को कार्यकारिणी का गठन कर दिया। मंडल भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने अपनी टीम बरशैणी के अमर ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया नियुक्त किया है। उपाध्यक्ष पद पर लोअर ढालपुर के चंदन प्रेमी, शुरड़ के चंद्रप्रीत (नीटू), पिरड़ी के चुन्नी लाल, परगाणू के आलम चंद, पुईद के जोगिंद्र सिंह, मशाणा के राज किरण और सेरीबेहड़ के सुशील की ताजपोशी की है। कुल्लू के अमित सूद और बड़ा भूईण के तारकेश्वर शर्मा…
Read Moreतांदी और सलपट टीमों ने जीते क्रिकेट मैच
केलांग। जिला स्तरीय लता ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ी खूब दमखम दिखा रहे हैं। उदयपुर स्थित स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में छातिंग इलेवन को तांदी इलेवन ने एक तरफा मैच में नो विकेटों से शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में सलपट की टीम ने मडग्रां को 25 रनों से हरा कर अगले दौर में प्रवेश पाया। क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक बालकृष्ण ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला भर से करीब 24 टीमें भाग ले रही हैं। पहले मैच में टास जीत कर बल्लेबाजी…
Read Moreयहां पहाड़ों के साथ लगे हैं रेत के टीले
नग्गर (कुल्लू)। ऐतिहासिक धरोहर गांव नग्गर में पहाड़ों और राजस्थान के रेगिस्थान के दीदार लोग एकसाथ कर रहे हैं। बर्फ की आगोश में सिमटी पहाड़ियां और दूसरी तरफ रेत के ऊंचे टीलों के बीच संघर्ष करता मानवीय जीवन को देख हर कोई कुछ देर के लिए यहीं रुक जाता है। दरअसल ऐतिहासिक धरोहर गांव नग्गर के अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट के प्रदर्शनी हाल में कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के प्रसिद्ध चित्रकार आत्मा राम के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। इन चित्रों में कुल्लू की पहाड़ियों और राजस्थान के रगिस्थान को कलाकार ने…
Read Moreभारत-भारती पाठशाला में स्टूडेंट काउंसिल गठित
कुल्लू। सीनियर सेकेंडरी स्कूल भारत-भारती ढालपुर में शनिवार को समारोह का आयोजन किया है। इस दौरान 2013-14 के लिए स्टूडेंट काउंसिल का गठन भी किया गया। इसमें नौवीं कक्षा से हाउस लीडर चुने गए। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के तहत हाबी क्लब का चयन किया गया। स्कूल के काउंसिल के 35 सदस्यों को प्रतिमा शर्मा ने शपथ दिलाई। राहुल ठाकुर को हेड ब्वॉयज और दीपांजली कूपर को हैड गर्ल्स चुना गया। गांधी हाउस के इंचार्ज का जिम्मा पूनम तथा श्वेता राय को सौंपा है। हाउस कैप्टन कोमल, निशांत, उप कैप्टन…
Read Moreआनी में फंदे से झूला युवक, मौत
आनी (कुल्लू)। यहां एक युवक ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। युवक लंबे समय से बीमार चल रहा था। माना जा रहा है कि बीमारी से तंग आकर ही उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कुंगश पंचायत के सेरीबील गांव निवासी प्रेमचंद (35) ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला। शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे गांववालों ने इस घटना के…
Read Moreमहिलाओं से मारपीट पर पांच को कैद
आनी (कुल्लू)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुनीश अग्रवाल की अदालत ने तीन अलग-अलग मामलों में महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में दोषी करार देते हुए पांच लोगों को सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से मामलों की पैरवी कर रहे सहायक न्यायवादी पृथ्वी सिंह नेगी ने यह जानकारी दी। अदालत ने निरमंड थाना के तहत बायल गांव की चुप्पु देवी से मारपीट करने पर बायल गांव के ही तिलक राज, किशोरी लाल और जयचंद को सजा सुनाई है। तिलक राज ने महिला से बेवजह मारपीट की थी, जबकि…
Read Moreतो कैसे निर्मल होगी कल-कल बहती ब्यास
काईस (कुल्लू)। ब्यास की धारा को मैली होने से बचाने के लिए प्रशासन और नगर परिषद ने भले ही कडे़ नियमों का प्रावधान कर रखा हो लेकिन इसके बावजूद नदी में बदस्तूर कूड़ा कर्कट फेंका जा रहा है। नदियों में बढ़ता यह प्रदूषण मानव जीवन के साथ जल के जीवों के लिए घातक है। कुछ लोगों की लापरवाही तथा प्रशासन और सरकार की अनदेखी के चलते ब्यास और पार्वती नदियां लगातार प्रदूषण की जद में आने लगी हैं। प्रशासन और स्थानीय नगर परिषद के कड़े कानून भी इस पर रोक…
Read Moreकमरों में भरे पड़े हैं डेस्क, कक्षाएं बाहर
भल्याणी (कुल्लू)। बच्चों की सुविधा के लिए बनी योजना अब उन्हीं पर भारी पड़ रही है। बैकवर्ड एरिया सब प्लान के तहत कई स्कूलों में इतने डेस्क खरीद लिए गए कि स्कूलों में बच्चों के लिए बैठने को जगह भी नहीं बची है। कमरों में डेस्क ठूंस दिए हैं और बच्चों की कक्षाएं बाहर खुले में लग रही हैं। योजना के तहत हर साल डेस्क की खरीददारी से कुल्लू जिला के कई स्कूलों में ऐसे हालात बन गए हैं। बैकवर्ड एरिया सब प्लान के तहत इस प्लान की राशि से…
Read More