कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की भलाण-एक पंचायत के पालगी नाला में बादल फट गया। बादल फटने से लाखों का नुकसान हुआ है। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण एक गाड़ी, पांच लाख से बनी पुलिया सहित कई घराट भी बह गए हैं। वहीं खोड़ाआगे-पालगी सड़क भी बंद हो गई है। इसके साथ ही लोगों की निजी भूमि को भी भारी क्षति हुई है। झूणी नाला में भी आई बाढ़ के चलते शौठ निहारगडृू देवता का तीर्थ स्थल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बीस भादों को यहां पर सैकड़ों…
Read MoreCategory: Kullu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अटल रोहतांग टनल का उद्घाटन, पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे निरीक्षण
कुल्लू सामरिक महत्व की अटल रोहतांग टनल का उद्घाटन सितंबर माह में होना है। इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह टनल का निरीक्षण करेंगे। रक्षामंत्री 15 अगस्त के बाद कभी भी मनाली आ सकते हैं। अभी तिथि तय नहीं है। 8.8 किलोमीटर लंबी अटल रोहतांग टनल के उद्घाटन को लेकर रक्षा मंत्रालय गंभीर है। टनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सीमा सड़क संगठन इसकी तैयारियों में जुट गया है। भारत और चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर रक्षा मंत्रालय सीमावर्ती इलाकों की सड़कों और टनल के निर्माण को…
Read Moreकिसानों को गोभी और मटर में उठाना पड़ा था घाटा, टमाटर ने की भरपाई
कुल्लू कुल्लू में फलों के बेहतर दाम मिलने के बाद सब्जियों को भी व्यापारी हाथों हाथ ले रहे हैं। कुल्लू का टमाटर स्थानीय मंडियों में 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा है। सेब उचित दाम में बिकने के साथ ही टमाटर के दाम मिलने से घाटी के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इससे पहले फूलगोभी, गोभी और मटर में किसानों को काफी घाटा उठाना पड़ा था। पिछले साल सीजन के दौरान टमाटर पांच से दस रुपये किलो तक बिका था। इस बार किसानों को टमाटर के दाम तीन…
Read Moreचीन का विकल्प बनेगा हिमाचल इम्युनिटी बूस्टर सीबकथोर्न की कमी को पूरा करने का आग्रह
कुल्लू वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव के बीच चीन से 2300 टन सीबकथोर्न (छरमा) का आयात बंद हो गया है। इससे देश में 120 वस्तुओं के उत्पादन पर संकट खड़ा हो गया है। इनमें इम्युनिटी बूस्टर च्यवनप्राश, चाय, जूस और जैम जैसे उत्पाद शामिल हैं। कच्चा माल न मिलने से परेशान हरियाणा के फरीदाबाद की कंपनी बॉयोसॉश बिजनेस प्राइवेट लि. ने हिमाचल सरकार को पत्र लिखकर जनजातीय जिलों में करीब 2000 हेक्टेयर वन क्षेत्र में सीबकथोर्न लगाकर देश में इसकी कमी को पूरा करने का आग्रह किया है।…
Read Moreमडग्रां में बच्चे के साथ दिखी भूरे रंग की मादा भालू
कुल्लू जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के हिमालयी क्षेत्र में भूरे भालू के कुनबे में इजाफा हो रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में भूरे भालू के साथ काले और सफेद भालू की भी प्रजातियां हैं, लेकिन लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी इलाकों में भूरे भालू की संख्या अच्छी खासी तादाद में है। बताया जा रहा है कि लाहौल-स्पीति में भूरे भालू की संख्या 50 से 60 फीसदी तक है और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले सप्ताह कुल्लू के राष्ट्रीय जीबी पंत पर्यावरण एवं शोध संस्थान मौहल के एक शोधकर्ता ने लाहौल…
Read Moreकोरोना से हिमाचल पर्यटन कारोबार को लगी 5000 हजार करोड़ से अधिक की चपत
कुल्लू/ धर्मशाला वैश्विक महामारी कोरोना पहाड़ी राज्य हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर कहर बनकर टूटी है। तीन महीने में पर्यटन कारोबार को 5000 हजार करोड़ से अधिक की चपत लग चुकी है। 50 हजार से अधिक लोगों को या तो रोजगार से हाथ धोना पड़ा है या उनके रोजगार पर संकट की तलवार लटकी है। सैलानियों से सीधे जुड़े 6000 हजार से अधिक होटल, होम स्टे यूनिट और गेस्ट हाउस बंद हैं। कोरोना की मार के ये आंकड़े शिमला, कुल्लू-मनाली, कांगड़ा समेत धर्मशाला, मैकलोडगंज और चंबा जिले के हैं। पूरे…
Read Moreकल से शुरू होगी चंडीगढ़-शिमला-भुंतर हेली टैक्सी सेवा
कुल्लू कोरोना संकटकाल के चलते करीब तीन माह से बंद पवनहंस की हेली टैक्सी सेवा प्रदेश में फिर से शुरू हो रही है। तीन से छह हजार के बीच प्रति सीट का किराया होगा। कंपनी ने उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया है। हेली टैक्सी सेवा से प्रदेश के लोगों को चंडीगढ़, शिमला, भुंतर और धर्मशाला के बीच आने-जाने में सुविधा मिलेगी। पवनहंस का 11 सीटर हेलीकॉप्टर 15 जून से चंडीगढ़ से शिमला और भुंतर के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा। चंडीगढ़ से शिमला के लिए सुबह दस…
Read Moreमुख्यमंत्री कुल्लू और मण्डी के पंचायत प्रधानों के साथ करेंगे वीडियो कांफ्रेंस
सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर वीरवार सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कुल्लू और मण्डी की ग्राम पंचायतों के प्रधानों से कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सम्बन्धित पंचायतों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करेंगे।
Read Moreकुल्लू शॉल के उद्योगों को करोड़ों का नुकसान
कुल्लू कोरोना वायरस से ठहरे जनजीवन से विश्व प्रसिद्ध कुल्लू के शॉल उद्योग को बड़ा झटका लगा है। लॉकडाउन से अभी तक भुट्टिको शॉल को करोड़ों का नुकसान आंका गया है। हालांकि, शॉल बनाने का कार्य जोरों पर है, लेकिन दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के साथ अमेरिका व यूरोप की सप्लाई बाधित हुई है। ऐसे में कुल्लू जिले के शॉल व टोपी उद्योग पर संकट आ गया है। ऐसे में इस उद्योग से जुड़े हजारों बुनकरों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। अकेले भुट्टिको में करीब एक हजार कर्मचारियों…
Read Moreकर्फ्यू में ढील के दौरान बिना पास दौड़ सकेंगी टैक्सियां
कुल्लू कुल्लू जिले में कर्फ्यू में ढील के दौरान टैक्सी ऑपरेटर सात घंटे टैक्सियां चला सकेंगे। इस संबंध में शनिवार को उपायुक्त कुल्लू डॉ रिचा वर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी है। टैक्सी चालकों को इसके लिए कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया जाना आवश्यक है। प्रशासन के आदेश से जिला कुल्लू के हजारों टैक्सी संचालकों को फायदा मिलेगा। वहीं जिला प्रशासन ने जिला में रविवार को बाजार बंद रखने के भी आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त कुल्लू डॉ रिचा वर्मा ने कहा…
Read More