बच्चों को फिर कैसे मिलेगी बेहतर शिक्षा

बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बठाहड़ में शिक्षकों की कमी से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना कि इस स्कूल को 2012 में अपग्रेड किया था। तब से लेकर आज तक इस स्कूल की सुध लेने वाला कोई नहीं। स्कूल में शिक्षकों की कमी तो है ही प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त पड़ा है। लोगों का कहना है कि अगर स्कूल में पर्याप्त स्टाफ और शिक्षक ही नहीं है तो वे अपने बच्चों को किस तरह से शिक्षित कर पाएंगे। स्कूल में छात्रों की संख्या…

Read More

डबल टैक्स पर सेब बागवानों में आक्रोश

खराहल (कुल्लू)। कुल्लू जिले के सेब बागवानों को दोहरे टैक्स की मार झेलनी पड़ रही है। सब्जी मंडियों में नापतोल से लेकर सड़कें क्रास करने तक बागवानों को दो बार टैक्स चुकाना पड़ रहा है। बजौरा चेक पोस्ट पर पांच रुपये प्रति कार्टन और चार रुपये प्रति पेटी के हिसाब से फीस वसूली जाती है। इसके बाद स्वारघाट बैरियर पर एक फिर बागवानों से प्रति जीप 150 रुपये के हिसाब से टैक्स वसूला जा रहा है। बागवानों का कहना है कि पहले ही सेब का मूल्य कम मिल रहा है।…

Read More

जिले में आठ सड़कें होंगी चकाचक

काईस (कुल्लू)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का सफर अब और सुहाना होगा। लोक निर्माण विभाग ने सालों से कच्ची पड़ी सड़कों को पक्का करने की कवायद शुरू कर दी है। सरकार ने कुल्लू डिविजन नंबर एक की आठ सड़कों को पक्का करने के लिए 24 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। डिवीजन नंबर एक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्षों पूर्व निर्मित सड़कें अभी तक पक्की नहीं हो पाई हैं। बजट के अभाव में विभाग इन सड़कों को पक्का करवाने में असमर्थ है। लोक निर्माण…

Read More

काईस में पेयजल किल्लत से लोग परेशान

काईस (कुल्लू)। खराहल घाटी की काईस पंचायत में बरसात के मौसम में भी पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। एक माह से क्षेत्र में पेयजल किल्लत चल रही है। लोगों की शिकायत के बावजूद आईपीएच पानी की सप्लाई दुरुस्त नहीं कर पाया है। पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीण अब सड़काें पर उतरने की तैयारी में है। पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के कार्यालय के घेराव की धमकी भी दी है। वार्ड पंच शशि देवी, अमर चंद, गंगा राम, रमेश, वेद राम, हरफा, राम लाल,…

Read More

तो रुकवा देंगे परियोजना का कार्य

कुल्लू। रैला पंचायत के लोगों ने बैठक में प्रस्ताव पारित कर पार्वती जल विद्युत परियोजना के प्रबंधन से लंबित पड़ी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई। साथ ही धमकी दी कि अगर मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। रैला पंचायत के लोगों ने प्रस्ताव पारित कर प्रबंधन को भेज दिया है। लोगों ने कहा कि लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण परियोजना का कार्य ठप कर देंगे। इसकी जिम्मेवारी ग्रामीणों की नहीं प्रबंधकों की होगी। प्रस्ताव में मुआवजे देने…

Read More

पार्क की हालत पर व्यापार मंडल भड़का

पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल चौक पर स्थित पार्क की दुर्दशा को लेकर व्यापार मंडल तल्ख हो गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में भी यह मुद्दा जोरशोर से उठा। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों का कहना है कि करीब एक साल पहले इस पार्क को कटराईं पंचायत को हस्तांतरित किया था। इस दौरान पंचायत ने पार्क के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन अब पार्क की हालत दिनप्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। यह पार्क वाहनों की पार्किंग बनकर रह गया है। व्यापार मंडल…

Read More

आठ सरकारी स्कूलों में बताए जाएंगे नाट्य कला के गुर

कुल्लू। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू 26 अगस्त से आठ सरकारी स्कूलों में नाट्य कार्यशालाओं का आयोजन करेगी। पंद्रह दिन तक चलने वाली कार्यशालाओं में बच्चों को कविता पाठ, कहानी बनाना, भाषण, अभिनय तथा खेल-खेल में सीखने की कला पर जोर दिया जाएगा। संस्था के निर्देशक केहर सिंह ठाकुर का कहना है कि पिछले दिनों कलाकेंद्र में आयोजित समर चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप में बच्चों की भारी संख्या में प्रतिभागिता पर जोर दिया गया है। कार्यशाला में अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों के छात्रों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।…

Read More

10 पंचायतों में रखे जाएंगे जल रक्षक

कुल्लू। जिला कुल्लू की 10 पंचायतों में जल रक्षक के पद भरे जाएंगे। आईपीएच विभाग ने पदों को भरने के लिए कवायद तेज कर दी है। 5वीं पास अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग कुल्लू मंडल-1 के सहायक अभियंता विवेक हाजरी ने इसकी पुष्टि की है। पूईद पंचायत के तहत पड़ने वाली चनसारी-सेऊगी-किंजा पेयजल योजना, सेऊगी पंचायत, तलोगी पंचायत की खराहल पेयजल योजना, नेऊली पंचायत की लारी-मनारी-देऊधार पेयजल योजना, काईस पंचायत की सेऊबाग पेयजल योजना, कराड़सू पंचायत की काईस-बिष्टबेहड़ पेयजल योजना, डूगीलग…

Read More

कुल्लू अस्पताल में भर्ती होना है तो अपनी चारपाई साथ लाइए!

कुल्लू। बीमार होने पर अगर आपको कुल्लू अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा गया तो चारपाई जरूर खरीद लीजिएगा। इन दिनों क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जो मरीज भर्ती हुए हैं, उनमें से कुछेक को चारपाई अपनी ही खरीदनी पड़ी है। ये मरीज अपनी चारपाई पर अस्पताल की गैलरी में उपचार करवा रहे हैं। अस्पताल का यह किस्सा बयां कर रहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा किस हद तक बदहाल हो चुकी है। बदहाली का कारवां इस कद्र बढ़ रहा है कि मरीजों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का…

Read More

पांच लाख का सेब लेकर व्यापारी भागा

पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल सब्जी मंडी से बाहरी राज्य का एक व्यापारी पांच लाख रुपये का सेब लेकर फरार हो गया। पतलीकूहल के आढ़तियों ने इस सिलसिले में पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पतलीकूहल पुलिस ने सभी पुलिस चौकियों और थानों को इसकी सूचना कर दी। लिहाजा, आरोपी व्यापारी को हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्वारघाट में माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पतलीकूहल सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करने वाले मोहन लाल ठाकुर, संजय, रोशन लाल, अजय ठाकुर और कुंजलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा…

Read More