रामपुर बुशहर/सांगला/ज्यूरी। क्षेत्र में बिजली की नियमित आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। किन्नौर जिले और ज्यूरी में दो दिन से बिजली की आपूर्ति ठप है। इस कारण बैंकों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, अगले तीन दिन तक सरकारी छुट्टी होने के कारण लोगों को अपने काम करवाने के लिए तीन दिन का इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को अस्पतालों में टेस्ट करवाने आए लोगों को भी बिजली न होने के कारण बिना टेस्ट करवाए वापस लौटना पड़ा। ज्यूरी में भी दो दिन से बिजली…
Read MoreCategory: Kinnaur
किन्नौर में दिन भर गुल रही बत्ती
सांगला(किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)जनजातीय जिला किन्नौर में गुरूवार सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। बिजली आपूर्ति न होने के कारण सरकारी और गैस सरकारी कार्यालय में भी लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। जबकि क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों में भी मरीजों के टेस्ट तक नहीं हो पाए। जिससे दिन भर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रिकांगपिओ, सांगला, टापरी, भावानगर,चौरा, पूह सहित जिला की सभी पंचायतों में बिजली आपूर्ति बंद रही। जिससे पूर्व प्रधान निचार वीरेंद्र…
Read Moreदो महिलाओं की मौत
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)रिकांगपिओ और आनी में दो महिलाओं की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्पा निवासी विन्या देवी (44) रिकांगपिओ आई हुई थी। इसी दौरान वह शौच करने गई, लेकिन वहां वह अचानक गिर गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया, जहां देर शाम को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी केके वर्धन ने बताया कि पुलिस ने…
Read Moreकांग्रेस ने करवाया बंजार का विकास : कर्ण
बंजार (कुल्लू)। विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने एक वर्ष के कार्यकाल में बंजार क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किए हैं। इसके अलावा कई विकास कार्यों की मंजूरी भी दिलवाई है। बंजार के विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि गाड़ागुशैणी में कॉलेज खोलने की मंजूरी कांग्रेस सरकार ने दिलवाई। इसके अलावा कलवारी तथा हिड़ब्ब के स्कूलों का दर्जा बढ़ाकर सीनियर सेकेंडरी कर दिया गया। श्री कोट स्कूल का दर्जा भी मिडिल से बढ़ाकर दसवीं तक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपाई बताएं कि उन्होंने पांच…
Read Moreठगी, जालसाजी के दोषी को एक साल कैद
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)किन्नौर जिले में नौकरी का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में अदालत ने दोषी को एक साल कैद की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर पुने राम पहाड़िया ने यह फैसला सुनाया। जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी किन्नौर दिग्विजय सिंह राणा ने बताया कि गांव मीरू तहसील निचार जिला किन्नौर निवासी ठाकुर सेन को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत तीन महीने का कारावास तथा 1 रुपये जुर्माना, धारा 467 के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास और दो रुपये जुर्माना…
Read Moreदस माह बाद भी नहीं भरे आपदा के जख्म!
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)दस माह बाद भी ग्रामीणों को आपदा से मिले जख्म नहीं भरे। इसे सरकारी सिस्टम की नाकामी नहीं तो और क्या कहेंगे। ग्रामंग-थवारिंग सड़क बहाल नहीं हो पाई है। ग्राम पंचायत मुरंग के ग्रामंग, लालेन और थवारिंग की करीब डेढ़ की आबादी राशन और जरूरी सामान पीठ पर ढोने को मजबूर है। मरीजों को भी अस्पताल पीठ पर उठाकर पहुंचाया जा रहा है। चुनावी मौसम में यहां की जनता सड़क का मुद्दा जोर शोर से उठा रही है। बीते साल जून के महीने में उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल…
Read Moreभूस्खलन की रोकथाम पर चरचा
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)किन्नौर जिला के एनएच-5 पांगी के पास काशंग पावर प्रोजेक्ट के साथ लगते क्षेत्र में और स्कीबा के पास करीब 100 मीटर मार्ग पर लगातार हो रहे भू-स्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए चंडीगढ़ से आए भू-विज्ञानियों की टीम ने शुक्रवार को पांगी गांव का दौरा किया। इसके बाद उपायुक्त ने टीम के साथ बैठक की। इस टीम में भारत भू-विज्ञान सर्वे के प्रशांत ईलामरेन, वरिष्ठ भू-विज्ञानी एके लक्ष्मणन, भू-विज्ञानी और जीना मंडल भू-विज्ञानी ने शुक्रवार को पांगी गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उनके…
Read Moreरिकांगपिओं में खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)रिकांगपिओ बाजार में मंगलवार को जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान नियमों को ताक पर रख कर कारोबार कर रहे व्यापारियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 22 क्विंटल 10 किलो सब्जियाें को कब्जे में लिया गया। वहीं 20 किलो मीट को भी विभाग ने अपने कब्जे में लिया है क्योंकि उक्त व्यापारियों के पास न ही रेट लिस्ट थी और न ही पक्के बिल थे। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एलएस कनेट की अगुवाई में उड़नदस्ते ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ बाजार की आठ सब्जी…
Read Moreकिन्नौर के सभी ग्रामीण रूट बंद
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)जिला किन्नौर में बर्फबारी के चलते जनजीवन पटरी से उतर गया है। पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। वहीं जिले के तीनों खंडों के लगभग 50 से अधिक रूटों पर छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद पड़ी है। इससे जिले के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मंगलवार को जिले के कल्पा का तापमान-2 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि सांगला का न्यूनतम तापमान-4 दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक छितकुल में 1.5 फीट, रक्षम, बटसेरी, सांगला, कल्पा में…
Read Moreकिन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं शाम के समय रामपुर में भी बारिश शुरू हो गई है। इससे एक बार फिर तापमान गिर गया है। रविवार को सांगला का न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री और कल्पा का न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार शाम को बटसेरी, रक्षम, छितकुल, सांगला, कामरू, चांसु, कनई, बटुरी, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, मुरंग, ठंगी, जंगी, कानम, लिप्पा, आसरंग, नैसंग, ज्ञाबुंग, रौपावैली, पूह, मलिंग, नाको, यंगथंग, चांगो, हांगो, लियो, सुमरा, शलखर सहित…
Read More