सांगला के डिपुओं में पहुंचा राशन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में 16 और 17 जून को हुई भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद अब जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। सभी सड़क मार्ग बंद होने से सांगला वैली में राशन की किल्लत हो गई थी, लेकिन अब क्षेत्र के सात डिपुओं में से चार में राशन पहुुंचा दिया गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के कारण किन्नौर जिला देश और दुनिया से कट गया था। हालांकि रिकांगपिओ के लिए तो यातायात बहाल हो गया है, लेकिन सांगला…

Read More

ऐसे में कैसे बहाल हो पाएगा एनएच

सांगला (किन्नौर)। जिले में नेशनल हाईवे-22 को जल्द बहाल करना बीआरओ के लिए आसान नहीं है। जिला प्रशासन सड़क बहाल करने के लिए बीआरओ को डीजल तक मुहैया नहीं करवा पा रहा है। हालांकि बीआरओ ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से डीजल लाने की बात कही, लेकिन वहां भी बात नहीं बन सकी। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि सड़कों को तो जल्द बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन जब तक डीजल नहीं मिलता, कुछ नहीं हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि बीआरओ ने वांगतू से पोवारी तक एनएच बहाल कर दिया…

Read More

लोगों का दर्द नहीं समझ रही सरकार : सूरत

रामपुर बुशहर। किन्नौर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सूरत नेगी ने जिले में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा सिर्फ पर्यटकों को उपलब्ध करवाई जा रही है, जबकि लोकल लोगों को भी तवज्जो देना आवश्यक है। आरोप लगाया कि जिले के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अफसर स्थानीय लोगों के दुख दर्द को समझ नहीं रहे हैं। रामपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि लियो, नमझा और खाब आदि क्षेत्रों में मटर की फसल बिल्कुल तैयार हो चुकी…

Read More

मतदान के लिए हेलीकॉप्टर से भेजा सामान : डीसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में 27 जून को होने वाले मतदान के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से हर पोलिंग बूथों के लिए कर्मचारियों को जरूरी सामान के साथ भेज दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर कैप्टन जेएम पठानिया ने दी। उन्होंने बताया कि मूरंग तहसील के अलावा स्पीलो, कानम, लाबरंग, लिप्पा, आसरंग तथा जंगी मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्य के लिए नियुक्त कर्मचारियों को 24 जून को सुबह जंगी हेलीपैड के समीप एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र के साथ स्थापित स्ट्रांग रूम के पास उपस्थित होने को कहा गया है। उन्होंने…

Read More

किन्नौर में तीस सड़कें अभी भी बंद

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में आसमान से बरसी आफत के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई लगभग तीस सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। लोक निर्माण विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब पंद्रह सड़कों को बहाल कर दिया है। लोक निर्माण विभाग रामपुर सर्कल के अधीक्षण अभियंता अशोक चौहान ने बताया कि अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के लिए चालीस मशीनों सहित साढ़े सात सौ श्रमिक लगाए गए हैं। काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और मौसम ने साथ दिया तो इन सड़कों को भी यातायात के लिए जल्द बहाल…

Read More

किन्नौर के शलखर में फंसे तेरह लोग

रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेशनल हाईवे बंद होने से जिले के आखिरी गांव शलखर में करीब 13 लोग फंसे हैं। इनमें से कुछ लोग बीमार बताए जा रहे हैं, जबकि आधा दर्जन स्कूली बच्चे शामिल हैं। पंचायत प्रधान शलखर अंगचुक ने इन्हें निकालने के लिए जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर सेवा की मांग की है। प्रधान के मुताबिक इन तेरह लोगों में शलखर निवासी रिगजिन, मूरूप दोरजे, रामलाल, ठंगी निवासी सुभाष और उनकी पत्नी बीमार हैं। जल्द इनको उपचार नहीं मिला, तो इनकी हालत बिगड़ सकती है। इसके अलावा यहां पदमा बारंग की…

Read More

सहयोग के बजाय भड़का रहे भाजपा नेता : जगत

रिकांगपिओ (किन्नौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि बारिश से किन्नौर जिले में भारी तबाही हुई है। ऐसे में यहां के लोगों को सबके सहयोग की जरूरत है, लेकिन भाजपा नेता राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने के बजाय लोगों को भड़का रहे हैं। रिकांगपिओ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि अनुराग ठाकुर का यह कहना बिल्कुल गलत है कि राहत एवं बचाव कार्य ढीला चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग जिले के लोगों के…

Read More

नाथपा से करच्छम तक सड़क बहाल

सांगला (किन्नौर)। शनिवार देर शाम तक नाथपा से करच्छम तक यातायात बहाल कर दिया गया है। इसके लिए बीआरओ, जेपी और एनएच प्राधीकरण ने कड़ी मशक्कत की। इसके अलावा जिले के करीब 70 फीसदी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शनिवार शाम तक नाथपा से करच्छम तक सड़क बहाल कर दिया गया है। सड़क को बहाल करने में सीमा सड़क संगठन, एनएच प्राधिकरण और जेपी कंपनी के लोगों ने मिलकर मार्ग बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत की। इसके अलावा शनिवार शाम तक रिकांगपिओ, सांगला वैली, भावा…

Read More

प्रशासन से मदद नहीं मिली तो खुद जुट गए

सांगला (किन्नौर)। सोलह और सत्रह जून को हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब सांगला में जन जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। सरकारी तंत्र की ओर से कोई खास मदद न मिलने पर लोगों की मदद के लिए स्कूली बच्चे आगे आए हैं। सांगला के कुपा और राकठालो में लोगों के घरों में बारिश का पानी और मलबा घुस गया है। इसके साथ ही लोगों के सेब बगीचों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। राकठालो निवासी रविंद्र चाड़कुम के दो मंजिला मकान के बारह कमरों सहित सेब के सौ…

Read More

रिकांगपिओ में हफ्ते से पानी नहीं

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में प्राकृतिक आपदा के बाद अब लोगों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। काशंग नाले में गत दिनों भारी बारिश से आई बाढ़ से करीब ढाई सौ मीटर पेयजल लाइन टूट गई है। इसके चलते रिकांगपिओ मुख्यालय में करीब एक हफ्ते से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। हालांकि, आईपीएच विभाग ने दो टैंकरों से जलापूर्ति शुरू कर दी है, लेकिन इनसे आठ से दस हजार की आबादी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासियों ने और टैंकर…

Read More