रामपुर बुशहर। किन्नौर जिले की रारंग पंचायत में भूस्खलन से चार गांवों के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। भूस्खलन से कई घरों को नुकसान पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने सरकार से उन्हें सुरक्षित जगह बसानेे की गुहार लगाई है। किन्नौर जिले में 16 और 17 जून को हुई भारी बारिश से कई गांवों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। रारंग पंचायत के रारंग, खादरा, ठोपन और आकपा गांव भी भूस्खलन की चपेट में हैं। जमीन में जगह-जगह दरारें आने से भूस्खलन का खतरा बरकरार है, जिससे…
Read MoreCategory: Kinnaur
सांगला में भाजपा का प्रदर्शन
सांगला (किन्नौर)। जिले के सांगला में भाजपा ने प्रभावितों के साथ मिलकर सड़क, बिजली और पानी जैसे मुद्दों को लेकर हल्ला बोला। भाजपा ने प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। भाजपाइयों ने स्टेट बैंक परिसर से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तक के गेट तक रोष रैली भी निकाली और नारेबाजी की। तहसील कार्यालय सांगला के बाहर कुछ देर प्रदर्शन करने के बाद तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भिजवाया गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जोगिंद्र चांकुम, प्रदेश उपाध्यक्ष राम लाल नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर सिंह नेगी, पूर्व…
Read Moreपीड़ितों पर खर्च होंगे 21.50 करोड़ : जगत
रिकांगपिओ (किन्नौर)। क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा पीड़ितों का उत्थान सर्वोपरि है। सरकार जिले में बारिश और बर्फबारी से प्रभावित लोगों को राहत राशि वितरित करने, यातायात एवं जलापूर्ति बहाल करने पर 21.50 करोड़ रुपये व्यय कर रही है। सोमवार को आयोजित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक ने यह जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से जिले में किए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्य में पारदर्शिता लाने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त भवनों की…
Read Moreसांगला में कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्न
सांगला (किन्नौर)। मंडी लोकसभा उपचुनाव में प्रतिभा सिंह को भारी मतों से मिली जीत पर सांगला में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने बाजार में मिठाइयां बांटीं। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने जिले से प्रतिभा सिंह को दस हजार से अधिक मतों की लीड देने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। विजय जश्न कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रतन लाल नेगी, किन्नौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर नेगी, किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिग्विजेंद्र नेगी, जिला परिषद…
Read Moreमिडल सिंह बने ग्राम कमेटी के अध्यक्ष
सांगला (किन्नौर)। जिले के भीतर पार्टी को मजबूत एवं संगठित करने के लिए कांग्रेस ने ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन करना शुरू कर दिया है। सांगला में जिला अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिडल सिंह नेगी को ग्राम कमेटी अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त सुंदर सिंह नेगी, मस्त राम नेगी तथा अंकुश को उपाध्यक्ष, रतन सागर नेगी व बलविंद्र को महासचिव और जगजीत सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कपिल नेगी, अनिल नेगी, चरणजीत नेगी को सचिव, धनवीर नेगी को कार्यालय सचिव, लक्ष्मी चेथा,…
Read Moreकम नहीं किन्नौरवासियों की मुसीबतें
रिकांगपिओ/सांगला। किन्नौर में प्राकृतिक आपदा के करीब दो हफ्ते बाद भी लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई संपर्क मार्ग अभी बंद पड़े हैं, तो कई पंचायतों में अभी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। संपर्क सड़कें बंद होने की वजह से लोगों की फसल खेतों में सड़ रही हैं। प्राकृतिक आपदा में बेघर हुए लोग अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेने के लिए मजबूर हैं। रिकांगपिओ/सांगला। जिले की करीब एक दर्जन पंचायतों में अभी भी ब्लैक आउट है। विद्युत बोर्ड बारिश से जगह-जगह…
Read Moreसंपर्क सड़कें बंद; खेतों में फंसा मटर
सांगला (किन्नौर)। संपर्क सड़कें बहाल न होने से किसानों को अपने मटर की चिंता सताने लगी है। जिले में इस बार मटर की बंपर फसल है और पंद्रह जुलाई के बाद निचले क्षेत्रों में मटर सीजन शुरू होने वाला है। लेकिन, कई सड़कें अभी तक बंद होने से मटर को मंडियों तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है। अगर सड़कें जल्द बहाल नहीं हुईं तो किसानों को लाखों रुपयों का घाटा उठाना पड़ेगा। कल्पा खंड के किसान प्रभुदयाल नेगी, दिव्या नेगी, दीपक नेगी, सुनील नेगी, पंकज नेगी, विजय पाल नेगी, शैलेंद्र…
Read Moreमतदान में किन्नारवासी रहे आगे
सांगला (किन्नौर)। प्राकृतिक आपदा के बावजूद किन्नौर में वीरवार को हुए उपचुनाव में यहां के लोगों ने भारी उत्साह दिखाया। सड़क सुविधा से वंचित कई लोग किसी तरह सुबह अपने घरों से निकल कर मतदान केंद्रों तक पहुंचे और मताधिकार का इस्तेमाल किया। कई लोगों को पीठ पर उठाकर मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया। मतदान को लेकर लोगों में मंडी जिले की जनता की अपेक्षा अधिक उत्साह रहा। किन्नौर कुल मिलाकर 54 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर तक सांगला में 45 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। सांगला में सोलह मतदान केंद्रों…
Read Moreछितकुल में बारह दिन से छाया अंधेरा
सांगला (किन्नौर)। जिले के छितकुल में बारह दिन से बिजली की आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप पड़ी है। लेकिन, बिजली बोर्ड अभी तक बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। इसके चलते क्षेत्र के करीब छह सौ लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। लोग मजबूरी में मोमबत्ती के सहारे रातें काटने को विवश हैं। क्षेत्रवासियों ग्राम पंचायत प्रधान छितकुल मुकेश नेगी, महिला मंडल प्रधान राज कुमारी नेगी, कारू युवक मंडल अध्यक्ष धमेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष चंद्रकला नेगी, कोषाध्यक्ष जगमोहन…
Read Moreसांगला में थमे वाहनों के पहिये
सांगला (किन्नौर)। क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की कमी के चलते जहां वाहनों के पहिये थम गए हैं। वहीं पेट्रोल की कमी के कारण बागवानों को सेब के बगीचों में स्प्रे करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि सांगला के एक मात्र पेट्रोल पंप में नाममात्र डीजल और पेट्रोल शेष रह गया है। यह भी प्रशासन की ओर से जारी चिट पर दिया जा रहा है। जबकि, पेट्रोल न मिलने से क्षेत्र की सात पंचायतों में स्प्रे का काम भी रुका पड़ा है।…
Read More