मिडल सिंह बने ग्राम कमेटी के अध्यक्ष

सांगला (किन्नौर)। जिले के भीतर पार्टी को मजबूत एवं संगठित करने के लिए कांग्रेस ने ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन करना शुरू कर दिया है। सांगला में जिला अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिडल सिंह नेगी को ग्राम कमेटी अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त सुंदर सिंह नेगी, मस्त राम नेगी तथा अंकुश को उपाध्यक्ष, रतन सागर नेगी व बलविंद्र को महासचिव और जगजीत सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कपिल नेगी, अनिल नेगी, चरणजीत नेगी को सचिव, धनवीर नेगी को कार्यालय सचिव, लक्ष्मी चेथा, नारायण भगत को मुख्य सलाहकार और हरीश नेगी, बलीराम नेगी, रूपदास नेगी, बिशन लाल तथा मंगत राम को सलाहकार बनाया गया है।
कार्यकारिणी के गठन के बाद कांग्रेसियों ने किन्नौर और उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की। घटना पर दुख जताते हुए जिलाध्यक्ष ने हर व्यक्ति से दुख की घड़ी में प्रभावितों की हरसंभव सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले के भीतर जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई सरकार करेगी। जिले के विधायक जगत सिंह नेगी गांव-गांव पहुंच कर प्रभावितों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांट रहे हैं। उन्होंने ग्राम कमेटी में चुने गए पदाधिकारियों से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

Related posts