जश्न के साथ नए साल का अभिनंदन

धर्मशाला (कांगड़ा)। जिला मुख्यालय धर्मशाला सहित सभी इलाकों में ढोल-धमाकों के साथ नववर्ष-2014 का जश्न मनाया गया। साल के आखिरी दिन पहाड़ों पर हुए हिमपात ने सैलानियों की खुशी और बढ़ा दी। धर्मशाला और मैकलोडगंज में मंगलवार को पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड भी धर्मशाला और मैकलोडगंज के बाजार भरे रहे। हालांकि, बीच-बीच में बारिश ने जरूर उनको परेशान किया। धर्मशाला और मैकलोडगंज के होटलों और रेस्तरां में देर रात तक न्यू ईयर की पार्टियां चलीं। शहरों में कई लोगों ने होटलों में तो कइयों ने अपने…

Read More

धौलाधार की पहाड़ियों ने किया शृंगार

धर्मशाला। धौलाधार की पहाड़ियाें में ताजा हिमपात होने के बाद पहाड़ियों पर चांदी की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बारिश होने का सिलसिला भी जारी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बीच-बीच में दिनभर बिजली की आंखमिचौनी से भी लोग परेशान रहे। बोर्ड के अनुसार जंगल वाली जगहों पर पेड़ों की टहनियां गिर जाने से लाइट गुल हो जा रही थी। मगर, बोर्ड के कर्मचारी सारा दिन समस्या…

Read More

अब नेट पर जमा कराओ बिजली बिल

धर्मशाला। बिजली का बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताआें को अब लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विद्युत बोर्ड ऑनलाइन बिलिंग सेवा शुरू करने जा रहा है। इससे उपभोक्ता कहीं से भी अपने बिल ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे। नव वर्ष पर विद्युत बोर्ड इस सेवा को शुरू कर रहा है। सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को बोर्ड की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद वेबसाइट के माध्यम से ही उपभोक्ता अपने खाते से बिल की राशि बोर्ड के एकाउंट…

Read More

सीमेंट से बनेंगी धर्मशाला की 48 सड़कें

धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला में ज्वाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन के अंतर्गत छोटे एवं मध्यम शहरों के लिए शहरी अधोसंरचना विकास योजनाओं से धर्मशाला शहर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के निर्माण और स्तरोन्नयन के लिए भूमि पूजन किया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि धर्मशाला शहर में करीब 21 करोड़ रुपये व्यय कर 29.758 किलोमीटर लंबी 48 सड़कों को सीमेंट में स्तरोन्नत किया जाएगा। धर्मशाला शहर को इस परियोजना के तहत तीन भागों में विभाजित किया गया है। इनमें मैकलोडगंज क्षेत्र में 10क़लोमीटर लंबे 11 मार्ग, धर्मशाला में…

Read More

किन्नौर में ताजा हिमपात, पारा लुढ़का

सांगला (किन्नौर) जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर हल्का हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से जिले में ठंड और बढ़ गई है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा, पूह, भावावैली सांगला, बटसेरी, रकक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा रारंग, मूरंग जंगी, लिप्पा आसरंग, स्पीलो, कानम, लाबरंग नेसंग रोपा वैली, पूह, डुबलिंग, नमज्ञा, खाब, नाको, हांगो, चुलिंग , लियो यंगथंग, नाको, चांगो, खलखर, सुमरा में रुक-रुक कर बर्फबारी हुई। पोवारी, कड़छम, चोलिगं, टापरी, भावानगर, निगुलसरी और चौरा में हल्की बारिश हुई है। पर्यटन स्थल कल्पा का न्यूनतम तापमान -5.5…

Read More

वैन पेड़ से टकराई, चालक की मौत

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर पक्का टियाला के पास एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार पुत्र राजपाल निवासी ममून अपनी वैन (एचपी19 ए-8773) में सवार होकर जसूर से वापस अपने घर ममून की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह…

Read More

डिपो में न छोड़ें राशन कोटा : वीरभद्र

पालमपुर/धीरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों का किसी माह का राशन डिपो में अगर रह जाता है तो वे उस राशन को अगले महीने में इकट्ठा ले सकते हैं। अगर कोई डिपोधारक इसमें आनाकानी करता है तो वह सीधे उपायुक्त या सरकार के पास शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ता राशन मुहैया करवाने के लिए वह हर साल 250 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रानिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। सुलह विस के गांव नौरा में कॉलेज भवन के…

Read More

64 पंचायतों को 741 सौर स्ट्रीट लाइटें मंजूर

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ब्लॉक देहरा की दर्जनों पंचायतें शीघ्र ही दुधिया रोशनी से जगमग करेंगी। इन पंचायतों में सौर ऊर्जा चालित स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इनकी मंजूरी ब्लॉक कार्यालय को मिल चुकी है। इनकी मंजूरी मिलने के बाद पंचायत समिति सदस्य उत्साहित हैं। पंचायत समिति देहरा ने कुछ माह पहले परियोजना निदेशक धर्मशाला को पंचायतों में सौर ऊर्जा से चलने वाली स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को आगामी कार्रवाई के लिए परियोजना निदेशक ने हिम ऊर्जा विभाग को भेज दिया। इस प्रस्ताव को हिम ऊर्जा विभाग…

Read More

थिल क्षेत्र के लिए दो नई बसें चलाने का ऐलान

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में ज्वालामुखी विकास की राह पर अग्रसर है। ज्वालामुखी कन्या, डोला, ढाटी, अधवाणी और गुम्मर के अलावा करीब एक दर्जन स्कूलों को मुख्यमंत्री ने 10वीं से जमा दो अपग्रेड कर ज्वालामुखी की जनता को तोहफा दिया है। इन स्कूलों में आगामी सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। संजय रत्न थिल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान बोल रहे थे। इससे पहले इन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।…

Read More

कांगड़ा पर दे रहे विशेष ध्यान : वीरभद्र

इंदौरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री ने गंगथ विधानसभा क्षेत्र के मंगवाल में जनसभा के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के प्रति कृतसंकल्प है। कांगड़ा जिले में विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मंगवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरंभ करने की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने छौंछ खड्ड तटीकरण परियोजना के शिलान्यास के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। कहा कि धर्मशाला शहर के लिए 21 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना का निर्माण…

Read More