धर्मशाला।(आत्मा राम) प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेज में जॉली हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने वालों को पकड़ना अब आसान हो जाएगा। प्रदेश में फोरेंसिक साइंस लैब में पेन के प्रेशर से जाली हस्ताक्षरों की सच्चाई का पता लगाया जा सकता है। धर्मशाला की क्षेत्रीय लैब में फोरेंसिक एक्सपी 4010-डी मशीन के तहत धोखेबाजों को पकड़ा जा सकता है। इस मशीन से यह पता लगाया जा सकता है कि हस्ताक्षर और लिखा गया नोट सही है या नहीं। वहीं, इस मशीन से जाली मुद्रा के बारे में भी पता लगाया जा सकता…
Read MoreCategory: Kangra
पांचवें दिन आपके हाथ में होगा आधार कार्ड
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। अब आधार कार्ड लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोगों को पांचवें दिन ही आधार कार्ड मिल जाएगा। इस सुविधा से उन लोगों को शिकायत नहीं रहेगी, जिन्हें किसी कारणवश महीनों तक आधार कार्ड नहीं मिल पाता था। जानकारी के अनुसार आधार कार्ड सेंटर से आधार कार्ड बनाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के पांच दिन बाद कोई भी व्यक्ति कहीं से भी ऑनलाइन प्रिंट आउट निकाल सकता है। इससे पहले लोगों को तीन से छह महीने लग जाते थे। कई बार तो लोगों की…
Read Moreशुभारंभ तक ही सीमित रह गईं नेटबुक
धर्मशाला।(आत्मा राम) शैक्षणिक सत्र 2012-13 के मेधावी छात्रों को मिलने वाली नेटबुक का इंतजार लंबा हो गया है। छात्रों को आगामी सत्र में ही नेटबुक मिलने के आसार जताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से 25 जनवरी को नेटबुक वितरण के शुभारंभ तक ही योजना सीमित हो कर रह गई है। वितरण कार्य का शुभारंभ हुए एक माह से भी ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से सभी मेधावियों को नेट बुक जारी नहीं की गई है। विभाग ने 200 नेटबुक मंगवाई थीं…
Read Moreनहीं तो सड़ जाएगा दान का गेहूं
ज्वालामुखी (कांगड़ा)।(सीमा वालिया) मां ज्वालामुखी मंदिर के लंगर मेें श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित कई क्विंटल गेहूं सड़ने के कगार पर है। मंदिर प्रशासन गेहूं को बचाने का प्रयास नहीं कर रहा है। जानकारी के मुताबिक ज्वालाजी लंगर में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार लंगर में दान देते हैं। इस दान में क रीब छह क्विंटल से ज्यादा का गेहूं इकट्ठा हो गया है, जोकि मंदिर प्रशासन की अनदेखी के कारण अब सड़ना शुरू हो गया है। इससे श्रद्धालुओं की आस्था पर भी गहरा आघात पहुंच रहा है। जल्द ही इसे…
Read Moreटांडा में ही हो जाएगा हर मर्ज का इलाज
कांगड़ा।(इंदु जम्वाल) जीएस बाली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि टांडा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तैयार होने से यहां निचले हिमाचल के साथ जुड़े पंजाब और जम्मू क्षेत्र के लोगों को भी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। टांडा कॉलेज में रेडियोथैरेपी और ऑनकोलॉजी, नेफरोलॉजी, गेस्ट्रोलॉजी, कार्डियोथैरेसिक तथा वास्कुलर सर्जरी के साथ न्यूरोलॉजी जैसी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं मरीजों को मिलेंगी। धरातल तल पर कैंसर अस्पताल होगा। दूसरी और तीसरी मंजिल में ऑपरेशन थियेटर और चौथी व पांचवीं मंजिल में जनरल वार्ड होंगे। इतने बड़े भवन की मरम्मत के साथ यहां सेवाएं उपलब्ध…
Read Moreपुश्तैनी कब्जों को नियमित करे सरकार
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हिमाचल किसान सभा ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी नगरोटा बगवां के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन साैंप कर किसानों के पुश्तैनी कब्जों को 1971 से पहले किए कब्जों की तर्ज पर नियमित करने की मांग की है। सभा के जिला महासचिव सतपाल सिंह की अगुवाई में सभा की खंड इकाई द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में वन विभाग की कार्रवाई से उजड़े 900 कब्जाधारियों को मकानों के बाजार भाव से मुआवजा प्रदान करने तथा प्रत्येक भूमिहीन परिवार को 10-10 कनाल भूमि पट्टे पर मुहैया करवाने की मांग…
Read Moreटांडा में भी खुलेगा मातृ-शिशु अस्पताल
कांगड़ा। (इंदु जम्वाल) डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक के उद्घाटन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह नहीं आ सके। मौसम खराब होने की वजह से उनका टांडा दौरा रद्द हो गया। इसके चलते वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गुलाम नबी आजाद और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक जनता को समर्पित किया। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने नवनिर्मित अस्पताल भवन का रिबन काटकर औपचारिकता निभाई। गुलाम नबी आजाद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में टांडा…
Read Moreएकल डांस में धर्मशाला का अभिषेक प्रथम
रैत (कांगड़ा)। द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय में दो दिवसीय नवरंग-2014 कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। समापन पर धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विजेता प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया। चोपड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। समारोह के दूसरे दिन फैंसी ड्रेस, एकल गायन, ग्रुप डांस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नवरंग में स्टेंड अप कॉमेटी प्रतियोगिता में धर्मशाला कॉलेज के दीक्षित नरुला ने पहला, वैष्णो कालेज की रजनी ने दूसरा और द्रोणाचार्य…
Read Moreटांडा में होगा न्यूरो, हार्ट किडनी, कैंसर का इलाज
धर्मशाला।(आत्मा राम ) टांडा मेडिकल कॉलेज में अब न्यूरो, हार्ट, किडनी और कैंसर सहित पांच गंभीर रोगों के उपचार की भी सुविधा हिमाचल के लोगों को मिलेगी। 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल टांडा का लोकार्पण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. गुलाम नबी आजाद एक मार्च को करेंगे। धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान खाद्य आपूर्ति तथा परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि टांडा में सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल शुरू होने से प्रदेश के निचले क्षेत्रों मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा व चंबा के लोगों को…
Read Moreधर्मशाला में बनेगा आधुनिक बस अड्डा
धर्मशाला।(आत्मा राम ) धर्मशाला में बीओटी के तहत आधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्णय बस अड्डा मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया। धर्मशाला में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि इस बस अड्डे में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। धर्मशाला बस स्टैंड को माडर्न ढंग से बनाने के लिए इसका बीओटी के तहत पुन: निर्माण किया जाएगा। इसमें मल्टीप्लेक्स भवन का निर्माण एवं अत्याधुनिक सुविधाएं सम्मिलित होंगी। इसके अलावा परिवहन मंत्री ने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालू गलोआ, सरोत्री,…
Read More