पालमपुर (कांगड़ा)। राजनीति में कई उतार-चढ़ाव देख चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार अपने 81वें जन्मदिन पर भावुक दिखे। पुराने साथियों को याद किया और अतीत में खो गए। 1953 में 19 साल की उम्र में कश्मीर आंदोलन से जनसंघ के जरिये अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले शांता कुमार ने कहा कि भाजपा को खून-पसीने से सींचने वाले कई लोग अब नहीं हैं। बस यादें बाकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शपथ ग्रहण के दौरान भाषण में भाजपा के इन नेताओं को याद किया। प्रदेश की सक्रिय…
Read MoreCategory: Kangra
दीक्षांत समारोहः इन 32 छात्रों को मिले मेडल
कृषि विवि पालमपुर में 12वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया मुख्यातिथि थे। समारोह में 279 कृषि स्नातकों को डिग्री दी गई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश को कृषि और संबधित क्षेत्रों से 15 हजार करोड़ की आय प्राप्त होती है। कृषि महाविद्यालय से निकलने वाले कृषि स्नातक प्रदेश के कृषि परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समारोह में सत्र 2006-07 से 2013-14 तक परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ रहे 32 छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। विवि के कुलपति डा. केके कटोच ने कहा…
Read Moreएचपीसीए मामले में पूर्व मुख्यमंत्री सहित 16 को नोटिस
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल, उनके बेटे सांसद अनुराग ठाकुर, दूसरे बेटे अरुण धूमल सहित 18 में से 16 आरोपियों को विशेष न्यायाधीश धर्मशाला की कोर्ट ने नोटिस जारी किए हैं। इन्हें अदालत में हाजिर होने को कहा गया है। आरोपियों पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर एचपीसीए को अनावश्यक लाभ देने, लीज रूल्स तोड़ने, एचपीसीए सोसाइटी को कंपनी में तबदील करने जैसे आरोप हैं। विशेष न्यायाधीश धर्मशाला केके शर्मा की अदालत ने शनिवार को इस मामले पर संज्ञान लेते हुए…
Read Moreमां ज्वाला के दर पर क्या हुआ कि सब हैरान!
हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर में मां के दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु के साथ अजीबोगरीब हादसा हुआ। मंदिर में गोरख डिब्बी के दर्शनों के लिए लाइन में लगे एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। बुजुर्ग मंदिर में दर्शनों के लिए लाइन में लगा था। अचानक वह गिर पड़ा और अचेत हो गया। उसके साथ खड़े अन्य श्रद्धालुओं ने तुरंत बुजुर्ग को ज्वालाजी की डिस्पेंसरी में पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डा. विनोद शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालामुखी के लिए…
Read Moreअब यहां से भी कर पाएंगे एमए-एमफिल
पुलिस प्रशासन विषय पढ़ने के लिए अब प्रदेश पुलिस विभाग के कर्मचारियों और बाहरी लोगों को दूसरे प्रदेशों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में जल्द ही एमए और एमफिल कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। यूजीसी से इसकी मंजूरी मिल गई है। पुलिस प्रशासन से जुड़े विषय को अब तक प्रदेश विवि समेत किसी भी अन्य विवि में नहीं पढ़ाया जाता है। लिहाजा, पुलिस कर्मचारियों और अन्य लोगों को इस विषय की डिग्री लेने के लिए दूसरे देशों का रुख करना पड़ता है। पीटीसी डरोह में…
Read Moreपहले पति पीटा फिर एएसआई की वर्दी फाड़ी!
धर्मशाला। पुलिस चौकी योल में वीरवार देर रात दो महिलाओं पर हंगामा करने का आरोप है। आरोप है कि महिलाओं ने पुलिस चौकी इंजार्ज एएसआई की वर्दी तक फाड़ दी। बाद में महिलाओं ने अपने कपड़े भी फाड़ लिए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने उनके कपड़े फाड़े। हालांकि, पुलिस महिलाओं के आरोपों को नकार रही है। सारा विवाद एक महिला के पति का पुलिस चौकी में पहुंचने पर हुआ। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी एक व्यक्ति पुलिस चौकी योल में अपनी पत्नी के खिलाफ उसके साथ झगड़ा…
Read Moreब्रेकिंगः वोल्वो-कार में टक्कर, बच्ची समेत 5 की मौत
धर्मशाला से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस की चंडीगढ़ के पास एक कार से जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में अब तक एक बच्ची समेत पांच लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें भयानक आग लग गई। आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए हैं। इसके अलावा एक बच्ची समेत दो अन्य की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस हादसे में बस में सवार 16 अन्य लोग भी…
Read Moreपांच दशक के बाद आई कर्ज लेने की याद
अंद्रेटा (कांगड़ा)। पांच दशक बीत जाने पर जिला उद्योग विभाग को अपना कर्ज वापस लेने की आखिर याद आ गई है। विभाग ने यह कर्ज एक व्यक्ति को 1967 में दिया था। उसके बाद अब विभाग ने व्यक्ति को नोटिस भेज कर अपना कर्ज वापस करने की बात कही है, लेकिन अब न तो कर्जदार जीवित है और न ही उसके गवाह। गवाहों को भी नोटिस भेजा गया है। जानकारी के अनुसार 1967 में राजपुर टांडा के अमरनाथ ने उद्योग विभाग से एक हजार रुपये का ऋण रेशम उद्योग के…
Read Moreधर्मपुर की महिला का शव ब्यास नदी से मिला
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में ब्यास नदी किनारे एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव की पहचान कर ली है तथा मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान शारदा देवी (32) पत्नी पवन कुमार निवासी ननसाई (धर्मपुर) सरकाघाट, मंडी के तौर पर हुई है। महिला 14 अगस्त को ब्यास नदी किनारे बकरियां चराने गई थी। शाम तक बकरियां तो लौट आईं, पर शारदा का कोई पता नहीं चला। परिजनों को काफी खोजबीन के बाद…
Read Moreधर्मशाला बार एसोसिएशन के खिलाफ नारेबाजी
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर बार एसोसिएशन की बैठक वीरवार को अध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें बार एसोसिएशन धर्मशाला की ओर से बार-बार सर्किट कोर्ट का विरोध करने की निंदा की गई। इससे पूर्व नूरपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने नूरपुर में स्थापित सर्किट कोर्ट के पक्ष में तथा बार एसोसिएशन धर्मशाला के विरोध में जमकर नारेबाजी की। नूरपुर बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट शिव कुमार ने सर्किट कोर्ट खोलने को लेकर धर्मशाला बार एसोसिएशन के विरोध को गैर कानूनी बताते हुए नूरपुर सहित देहरा, जवाली, इंदौरा, पालमपुर,…
Read More