फिल्म ने एक हफ्ते में कमाए 113 करोड़, धर्मशाला में हुई थी शूटिंग

धर्मशाला : बाबागिरी से हीरोगिरी में किस्मत आजमा रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तीसरी फिल्म एम.एस.जी. द वारियर लॉयन हार्ट ने महज चंद रोज में पहले सप्ताह 113.62 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। एम.एस.जी. द वारियर लॉयन हार्ट के साउंड डिजाइनर, स्क्रिप्ट राइटर, संगीत निर्देशक, कास्टिंग निर्देशक से लेकर फिल्म निर्देशक तक सारे काम खुद गुरमीत राम रहीम ने किया है। बता दें कि 7 अक्तूबर को देश भर में करीब 3000 स्क्रीनों पर रिलीज हुई बाबा की फिल्म की शूटिंग पिछले साल शहीद स्मारक…

Read More

एक स्कूल में 2 प्रिंसीपल, मचा बवाल

सुजानपुर: जहां गुरुओं का सम्मान करना सिखाया जाता है, उन्हीं गुरुओं की सरपरस्ती में अब स्कूल के 2 मुखिया आपस में लड़ाई-झगड़ा करें तो फिर भला बच्चे क्या सीखेंगे। ऐसा ही हो रहा है जिला के पुराने स्कूलों में शुमार राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल जंगलबैरी में, जहां पर इन दिनों 2 प्रधानाचार्य तैनात हैं। बता दें कि अगस्त माह में यहां पर पहले एक ही महिला प्रधानाचार्य थीं मगर उसी माह यहां पर स्थानांतरित होकर एक अन्य प्रधानाचार्य आ गया, जिन्होंने यहां पर पदभार भी संभाल लिया, मगर पहले से तैनात…

Read More

ऐतिहासिक मैच का गवाह बना धर्मशाला

> धर्मशाला: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले के साथ ही स्टेडियम के इतिहास के साथ ही भारतीय टीम के 900वें वनडे मैच की मेजबानी करने का अध्याय जुड़ गया है। इसके बाद आने वाले मैच में जब भी भारतीय टीम के मुख्य मैचों का इतिहास खंगाला जाएगा तो धर्मशाला स्टेडियम का नाम भी सामने आएगा। धर्मशाला में खेले गए इस ऐतिहासिक मैच के साथ ही भारतीय टीम 900 वनडे मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले भारतीय टीम धर्मशाला स्टेडियम में…

Read More

धर्मशाला पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

> धर्मशाला: धर्मशाला में 16 अक्तूबर को होने वाले वन-डे सीरीज के पहले मैच के लिए गुरुवार दोपहर को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें धर्मशाला पहुंची। दोनों टीमें स्पेशल चार्टड विमान से दोपहर करीब 3.30 बजे गगल एयरपोर्ट पर पंहुची। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट निदेशक परविंद्र तिवारी ने बताया कि क्रिकेट टीमों की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के पहुंचते ही उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। प्रशंसकों का हवाई अड्डे पर जमावड़ा लग गया। एयरपोर्ट से दोनों टीमें सड़क…

Read More

जयसिंहपुर कालेज में छात्रा को जबरन खिलाया जहर

लम्बागांव: मंगलवार को जयसिंहपुर कालेज की एक छात्रा को उसके सहपाठी द्वारा जबरन जहरीला पदार्थ खिलाए जाने के मामले में लड़की के बयान दर्ज हो जाने के बाद कार्रवाई करते हुए लम्बागांव पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि मंगलवार के दिन जयसिंहपुर के कंवर दुर्गा चंद मैमोरियल डिग्री कालेज में द्वितीय वर्ष के एक छात्र द्वारा सहपाठी छात्रा को जबरन जहर खिलाए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई थी। हालांकि मंगलवार को लड़की के सदमे में होने के चलते उसके बयान दर्ज…

Read More

फैस्टिवल सीजन के दौरान कहीं लग न जाए आपको चपत

पालमपुर: फैस्टिवल सीजन के दौरान उपभोक्ता सावधान रहें ताकि उन्हें चपत न लगे। छोटी-छोटी बातों में सावधानी बरत कर आप अपनी जेब को चपत से बचा सकते हैं। फैस्टिवल सीजन के दौरान कई विभाग उपभोक्ता अधिकारों को लेकर चौकस होने का दावा कर रहे है परंतु आप की अपनी चौकसी ‘जागो ग्राहक जागो अभियान’ को सार्थक बना सकती है। बताया जा रहा है कि आबकारी एवं कराधान विभाग ने बिल जारी कर अभियान के माध्यम से उपभोक्ताओं के अधिकारों को सुरक्षित बनाने का प्रयास किए जाने का दावा किया है तो…

Read More

धवाला में रहस्यमयी आग से फिर दहशत

देहरा: देहरा उपमंडल के गांव रैंटा (धवाला) में हमीर चंद के घर अचानक लग रही आग से परिवार एक बार फिर सकते में है। परिवार के मुखिया हमीर चंद ने बताया कि गत सप्ताह से ही उनके घर में रहस्यमयी आग से बच्चों के स्कूल प्रमाण पत्र व घर में रखा अन्य सामान जल गया, जिसके बाद उन्होंने चेलों व अन्य जानकार लोगों को इसके बारे में बताया। लगभग एक सप्ताह तक आग लगने का सिलसिला रुकने के बाद गत रात से उन्हें फिर से उसी मुसीबत का सामना करना पड़…

Read More

इंदौरा कालेज में जूडो प्रतियोगिता शुरू

इंदौरा(आशीष शर्मा): हिमाचल प्रदेश विध्वविद्यालय शिमला के तत्वावधान में जारी 3 दिवसीय (पुरुष एवं महिला) अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में कालेज  प्रधानाचार्य अनिल रत्न वर्मा ने किया ।  इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 कालेजों से कुल 128 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें 65 छत्राएं व 63 छात्र हैं। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य अनिल रत्न वर्मा ने कहा कि सभी खिलाड़ी नियमों का पालन करें व खेल को खेल की भावना से खेलें । उन्होंने स्थानीय कालेज के सभी छात्र-छात्राओं…

Read More

एंडी ने जीती 12वीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रैली

12वीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकलिंग प्रतियोगिता का खिताब जर्मनी के एंडी सीवॉल्ड ने अपने नाम किया। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित समारोह के दौरान प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 9 दिन तक चली प्रतियोगिता का समापन समारोह क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हुआ। प्रतियोगिता में ओपन मेन सोलो वर्ग में कोरी वाल्स दूसरे और जेसन इंगलिश तीसरे स्थान पर रहे। इंडियन राइडर वर्ग में देविंद्र ठाकुर पहले, शिवेन दूसरे तथा राकेश राणा तीसरे स्थान पर रहे। ओपन वूमेन सोलो वर्ग में केथरीन विलिय सन…

Read More

भोग्रवां में प्रधान के बेटे पर हमला, नकदी छीनी

भोग्रवां में प्रधान के बेटे पर हमला, नकदी छीनी इंदौरा: पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत भोग्रवां पंचायत के प्रधान पुरुषोत्तम सलारिया के बेटे रवि सलारिया को बुधवार देर शाम गांव के ही 3 युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने रवि से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी है। इस दौरान वे दुकान के गल्ले में रखे 9500 रुपए भी उड़ा ले गए। इस संदर्भ में पुलिस थाना इंदौरा में रवि सलारिया ने प्राथमिकी दर्ज करवा दी है।   रवि सलारिया ने पुलिस…

Read More