आगजनी से नवविवाहिता की मौत

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के टिक्करी डुहकी गांव की 24 वर्षीय विवाहिता अर्चना की घर में खाना बनाते समय बुरी तरह झुलस जाने से मौत हो गई। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया है। घटना के तुरंत बाद उपमंडलीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती की गई अर्चना की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टीएमसी के लिए रैफर कर दिया था, बाद में टीएससी में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार अर्चना 90…

Read More

एडमिट कार्ड में युवक की जगह युवती का फोटो

पालमपुर (कांगड़ा)। इंजीनियर बनने का सपना संजोए बैठे सुलह के एक युवक का भविष्य केंद्रीय बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (दिल्ली) की लापरवाही से बर्बाद होने के कगार पर है। इंजीनियर बनने से पहले ही उसके सपने टूटने लगे हैं। जानकारी के अनुसार इस युवक ने जेईई (मेन) एंट्रेंस परीक्षा के लिए फार्म भरा था। लेकिन एंट्रेंस परीक्षा के लिए आए एडमिट कार्ड में युवक का फोटो, हस्ताक्षर और पता सब गलत है। जबकि इस कार्ड में युवक आकाश चौधरी का नाम, एप्लीकेशन नंबर, उसके पिता का नाम आदि से संबंधित…

Read More

फैक्टरी हादसे की जांच करेंगे फोरेंसिक विशेषज्ञ

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में स्थित एक फैक्टरी में लोहे को पिघलाने वाली भट्ठी से अचानक गर्म लोहे का तरल पदार्थ गिरने से घायल हुए पांच कामगारों के मामले में पुलिस अब फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद लेने जा रही है। बताया जा रहा है कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम बुधवार या वीरवार को हादसे वाले स्थान पर पहुंचकर जांच कर सकती है। पुलिस इस हादसे को काफी गंभीर तौर पर ले रही है। हादसे में पांच कामगार घायल हो गए थे। दो गंभीर कामगारों को पंजाब के…

Read More

धर्मशाला शहर में गैस आपूर्ति ठप

धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में घरेलू गैस आपूर्ति ठप पड़ गई है। सी-फार्म जमा नहीं करवाने पर आईओसी ने गैस एजेंसी की सप्लाई रोक दी है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। एक हफ्ते से शहर में गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इससे गैस उपभोक्ताओं को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर न मिलने से सबसे अधिक गृहणियां परेशान हैं। इससे रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित होने लगे हैं। सरकारी और निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सुबह…

Read More

कोटला में पुलिस के नाक तले चोरी

कोटला (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत शातिर चोर पुलिस के नाक तले वारदात को अंजाम दे गए। लेकिन पुलिस को चोरी की भनक तक नहीं लग पाई। पुलिस चौकी के नजदीक भारत दूरसंचार निगम की 200 मीटर 50 पेयर की केबल चोरी हो गई। हैरत इस बात की है कि केबल चोरी की जगह से पुलिस चौकी महज 30 या 40 मीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं केबल चोरी होने से इलाके के लगभग 20-22 टेलीफोन परिवारों के टेलीफोन बंद पड़ गए हैं। लोगों को निकट संबंधियों से…

Read More

तीन महीने बाद मिली मीडिया कर्मी की लाश

धर्मशाला/मैकलोडगंज। नवंबर माह से लापता न्यूज चैनल में कार्यरत मीडिया कर्मी का शव पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस थाना मैकलोडगंज के विशेष दल ने शुक्रवार को पर्यटन नगरी मैकलोडगंज की पहाड़ियों में खोज अभियान छेड़कर दोपहर बाद पर्यटन स्थल त्रियूंड के पास एक नाले से मीडिया कर्मी रवि निबानापूड़ी के शव को बरामद कर लिया। एसएचओ मैकलोडगंज गुरवचन सिंह ने मीडिया कर्मी रवि का शव मिलने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार दिल्ली से पर्यटन नगरी मैकलोडगंज घूमने आए एनडीटीवी न्यूज चैनल का मीडिया कर्मी रवि यहां ट्रैकिंग…

Read More

फोन पर अश्लील बातें करने वाला दबोचा

धर्मशाला। मोबाइल फोन पर एक युवती से अश्लील बातें करने वाले युवक को धर्मशाला पुलिस ने दबोच लिया है। युवक पर दिल्ली सामूहिक दुराचार जैसा हाल करने की धमकी देने का भी आरोप है। युवती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेसआउट किया। पुलिस छानबीन में मालूम हुआ कि आरोपी युवक जवाली का रहने वाला है। आरोपी युवक की धरपकड़ को पुलिस ने जाल बिछाया। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवक को धर्मशाला से गिरफ्तार किया। एसएचओ धर्मशाला देसराज…

Read More

रहस्य बने हत्या के आधा दर्जन मामले

धर्मशाला। कांगड़ा जिला में हुई हत्याओं के लगभग आधा दर्जन मामले अभी तक पहेली बने हुए हैं। वारदात के दो से तीन माह बीत जाने के बाद भी ये रहस्य बने हुए हैं। जिला में बीते छह माह में हुए मर्डर, मिसिंग और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान के मामले पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं, लेकिन पीड़ितों के परिजनों को अभी पुलिस से न्याय की उम्मीद है। वहीं, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बलवीर ठाकुर ने कहा कि मामलों को जल्द सुलझाया जाएगा। इन मामलों से नहीं उठ…

Read More

अन्वेषण अधिकारियों ने सीखेे जांच के गुर

धर्मशाला। क्षेत्रीय फोरेंसिक लैब नार्थ जोन धर्मशाला में पुलिस अन्वेषण अधिकारियों दो सप्ताह का फोरेंसिक साइंस का प्रशिक्षण दिया गया। 18 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित दो सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर में पुलिस आईओ को फोरेंसिक विशेषज्ञों की ओर से अपराध घटना स्थलों से विभिन्न प्रकार के भौतिक साक्ष्यों का उचित ढंग से संरक्षण करने एवं आगामी वैज्ञानिक विधियों के परीक्षण करने के बारे में प्रयोगों और थ्योरी के माध्यम से जानकारी दी गई। दो सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर में पुलिस अन्वेषण अधिकारियों को फोरेंसिक विभाग की नई तकनीकों…

Read More

शाहपुर में टैक्सी चालक की हत्या

शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के तहत एक हफ्ते से लापता टैक्सी चालक के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस संबंध में पुलिस ने शाहपुर इलाके के ही एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। इन इन दोनों आरोपियों की शिनाख्त पर पुलिस ने लापता व्यक्ति की लाश को गांव बोह में बरामद किया। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपियों ने टैक्सी चालक के मर्डर की बात कबूल कर ली है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में दफा 302लगाई है। बताया जा रहा है कि…

Read More