नगरोटा बगवां नप कर्मियों को वेतन के लाले

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। लंबे अरसे से आर्थिक तंगहाली से गुजर रही नगर परिषद नगरोटा बगवां के कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। हालात यह हैं कि कर्मचारियाें को अभी अगले और दो माह तक वेतन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। नगर परिषद में कार्यरत 34 में से सात सफाई कर्मचारियों को इकट्ठा हुए हाउस टैक्स के पैसों से जुगाड़ करके वेतन का भुगतान किया गया है। बाकी के कर्मचारी वेतन का इंतजार कर रहे हैं। इस नगर परिषद में ऐसी स्थिति पहले भी कई बार आ…

Read More

छात्रों को 20 कृपांक देने की मांग

धर्मशाला। संस्कृत शिक्षक परिषद के सदस्य प्रदेशाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा बोर्ड सचिव से मिले। शिक्षक परिषद ने वार्षिक परीक्षाओं में संस्कृत के प्रश्न पत्र में पाई गई त्रुटियों के मामले को सचिव के समक्ष रखा। शिक्षक परिषद ने शिक्षा बोर्ड सचिव से परीक्षार्थियों को 20 कृपांक देने की मांग की है। संस्कृत शिक्षक परिषद के पदाधिकारियों ने दसवीं के संस्कृत के पेपर में पाई गई त्रुटियों से सचिव को अवगत करवाया। कहा कि प्रश्न पत्र में इतनी त्रुटियां पाए जाने से परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का…

Read More

तीन प्रधानों और पंचायत सचिवों को नोटिस

कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा के कुछ पंचायत कार्यालयों में प्रधानों और सचिवों के अनुपस्थित रहने की लगातार आ रही शिकायतों पर बीडीओ ने कड़ा संज्ञान लिया है। बुधवार को बीडीओ शशि पटियाल ने कांगड़ा खंड के तहत पांच पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। एक पंचायत में जहां ताला लटका था तो दो पंचायत कार्यालयों में न तो प्रधान उपलब्ध थे न ही सचिव। बीडीओ ने तीनों पंचायतों के प्रधानों व सचिवों को नोटिस जारी कर दिए हैं। तीन दिन के भीतर उनसे जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिला…

Read More

बैजनाथ में बिजली बोर्ड के फंसे 87 लाख

बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड के स्थानीय डिविजन के तहत 48 हजार उपभोक्ताओं ने विभाग के करीब 87 लाख रुपये दबा रखे हैं। लंबित राशि की उगाही के लिए बोर्ड पूर्व में नोटिस तक जारी कर चुका है लेकिन अदायगी न होने पर अब विभाग उपभोक्ताओं से सख्ती करने के मूड मेें है। डिविजन के तहत आने वाले पांच सब डिविजनों में से बैजनाथ सब डिविजन के 12 हजार उपभोक्ताओं से 3 लाख की राशि बकाया चल रही है। इनमें से घरेलू उपभोक्ताओं से 12 लाख, कामर्शियल से 11 लाख, स्वास्थ्य…

Read More

पंजाब की तर्ज पर ही मिलेगा पे स्केल!

धर्मशाला। कांगड़ा केंद्रीय कोआपरेटिव बैंक के लगभग डेढ़ हजार कर्मियों को फिलहाल बढ़ा हुआ वेतनमान मिलने की उम्मीद नहीं है। रजिस्ट्रार आफ कोआपरेटिव सोसायटी ने स्पष्ट कर दिया है कि कांगड़ा बैंक सहित राज्य में संचालित अन्य सहकारी बैंकों को पंजाब स्टेट कोआपरेटिव बैंक की तर्ज पर ही वेतनमान मिलेगा। लेकिन, कर्मचारियों का दावा है कि सरकार को पंजाब स्टेट कोआपरेटिव बैंक का रिवाइज्ड स्केल भेजा गया है जबकि आरसीएस पुराने स्केल के तहत ही वेतनमान निर्धारित कर रहा है। फिलहाल रिवाइज्ड स्केल के बीच उलझे कांगड़ा बैंक प्रबंधन ने…

Read More

शराब ठेके को स्थानांतरित करने की मांग

(कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर की पंचायत स्थाना के जागीर नामक स्थान पर खुले शराब के ठेके के स्थानांतरण के लिए पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोग लामबंद होना शुरू हो गए हैं। स्थानीय लोगों उप प्रधान प्रीतम, वार्ड पंच हरबंस, प्रकाश चंद, धर्म सिंह, बालक, धनु राम, काश्मीर सिंह, अतर सिंह, भान सिंह, करतार सिंह, वीर सिंह तथा प्रकाश आदि का कहना है कि इस शराब ठेके से मात्र 10 मीटर की दूरी पर आंगनबाड़ी केंद्र है। यहां पर पढ़ने वाले बच्चों और आने वाले कर्मचारियों को शराब ठेके के कारण…

Read More

एचआरटीसी और निजी बस स्टाफ में हाथापाई

धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस और निजी बस के स्टाफ के बीच नगरोटा सूरियां में हाथापाई हो गई। बस रूट की समयसारिणी दोनों बसों के चालक-परिचालक के बीच हाथापाई का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। एचआरटीसी बस स्टाफ ने निजी बस स्टाफ के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने तथा हाथापाई करने के संदर्भ में मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद निजी बस का मालिक भी मामला दर्ज करवाने को लेकर पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां पहुंच गए। लेकिन मामला दर्ज नहीं हो पाया। इस पर निजी बस…

Read More

छेड़छाड़ करने वाले को युवती ने दे मारा पत्थर

हरिपुर/ देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने तलाकशुदा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। हरिपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार हरिपुर के साथ लगते गांव की रहने वाली एक युवती रोजाना हरिपुर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में कोर्स की कक्षाएं लगाने जाती है। दोपहर बाद कक्षाएं समाप्त होने पर युवती पैदल ही घर लौटने लगी। इसी दौरान आरोपी जयप्रकाश निवासी हरिपुर ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। युवती…

Read More

आईपीएच विभाग बिजली बोर्ड का कर्जदार

थुरल (कांगड़ा)। आईपीएच थुरल बिजली बोर्ड का लाखों रुपए का कर्जदार हो गया है। बिजली बिल चुकता ने देख अब बोर्ड ने विभाग को नोटिस दे दिया है कि वह अपना बिजली का बिल जल्द भरे। जानकारी के मुताबिक आईपीएच थुरल बिजली बोर्ड का लाखों रुपए का देनदार हो गया है। विभाग ने अब बिल नहीं भरा तो मीटर कटने की नौबत भी आ सकती है। विभाग ने पिछले कई सालों से अपना बिल जमा नहीं करवाया है। विभाग पर करीब इस समय 35 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया…

Read More

पूर्व प्रधान को पौने दो लाख की रिकवरी

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ की एक पंचायत की पूर्व महिला प्रधान को रिकवरी के आदेश हुए हैं। ग्राम पंचायत फटाहर की पूर्व प्रधान के कार्यकाल 2009 में करनाथू में बनाए गए खेल के मैदान में धन के दुरुपयोग के आरोप कोे जांच के बाद सही पाया गया है। इस पर संबंधित विभाग ने पूर्व प्रधान को एक लाख 77 हजार रुपए की रिकवरी ठोंकी है। करनाथू गांव के विरेंद्र कुमार और पूर्व पंचायत समिति सदस्य निर्मल कपूर द्वारा की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय बीडीओ द्वारा की गई…

Read More