ससुरालियों ने घर में घुसकर धुना परिवार

हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उसके सारी परिवार के साथ मारपीट की है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी नुहारा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 9 जून को शाम करीब चार बजे उसे ससुर प्रकाश, सास लीला देवी, उसकी पत्नी का चाचा और एक टैक्सी चालक उसके घर…

Read More

शातिर ने एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार उड़ाए

सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल के मैहरे बाजार में एक व्यक्ति ने चालाकी से एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपए की नकदी एटीएम से निकाल ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। शातिर ने सलौणी बाजार के एटीएम से पैसे निकाले। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर निवासी विक्रमजीत सिंह पुत्र त्रिलोक चंद ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका बेटा अंकित शर्मा सोमवार शाम करीब तीन बजे मैहरे बाजार में पैसे निकालने गया। एक एटीएम में जाकर अंकित शर्मा पैसे निकालने लगा। इस…

Read More

टैंकर की चपेट में महिला की मौत

भोरंज/भरेड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत घरसाण के पास एक टैंकर की चपेट में आने से स्कूटर सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। टैंकर को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार पुुत्र सीता राम निवासी धनेटा अपनी पत्नी शकुंतला देवी (45) के साथ स्कूटर पर बहू के मायकेे गोपालपुर जा रहा था। जैसे ही वह घरसाण के पास पहुंचा तो विपरीत…

Read More

वोल्टेज बढ़ने से विद्युत उपकरण जले

गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नारा में वोल्टेज की समस्या के चलते दर्जनों विद्युत उपकरण खराब हो गए। पूर्व में भी क्षेत्र में उपकरण खराब होने की घटनाएं होती रही हैं। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड को समस्या के प्रति अवगत भी करवाया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। स्थानीय ग्रामीणों में राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, विजय कुमार, सुनीता देवी, राजकुमारी, बंतो देवी, गोपाल चंद आदि का कहना है कि विद्युत वोल्टेज बढ़ने से उनके विद्युत उपकरण खराब हो गए हैं। करीब…

Read More

हमीरपुर में नहीं पेयजल किल्लत : आईर्पीएच

हमीरपुर। आईपीएच विभाग ने हमीरपुर जिला में पानी की शार्टेज न होने का दावा जताया है। विभाग की मानें तो जिलाभर की पेयजल स्कीमों में पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई हो रही है लेकिन उपभोक्ताओं द्वारा पानी का दुरुपयोग करने से लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में जिलाभर में जिन क्षेत्रों में विभाग को पानी के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही है। विभाग वहां पर छापामारी कर रहा है। जिलाभर में कुल 169 पेयजल स्कीमें हैं। गर्मियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पेयजल…

Read More

स्कूटर की टक्कर से महिला की मौत

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत कैहडरू में एक स्कूटर सवार ने महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया लेकिन घायल महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। स्कूटर चालक दुर्घटना के बाद से फरार है तथा पुलिस ने स्कूटर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतो देवी (70 वर्ष) और उसकी बेटी…

Read More

कार पेड़ से टकराई, चालक गंभीर

सलौणी (हमीरपुर)। सलौणी दियोटसिद्ध सड़क मार्ग में सोहारी के पास मोड़ पर आल्टो कार पेड़ से टकरा गई । इससे चालक विनोद कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव मतड़ियाणा जिला हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले बड़सर अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार शाम को सलौणी से दियोटसिद्ध सड़क मार्ग में विनोद कुमार आल्टो कार लेकर जा रहा था। सोहारी के पास तीखे मोड़ पर कार चालक नियंत्रण…

Read More

अवैध रूप से जमीन की खरीद फरोख्त का आरोप

नादौन (हमीरपुर)। बरेटी गांव वासियों ने भट्ठा में जमीन की अवैध खरीद फरोख्त होने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि भू माफिया मिली भगत करके अवैध खरीद फरोख्त कर रहा है जिसकी विभाग कोे भी खबर नहीं है। बरेटी गांव वासियों रविकांत, उमा दत्त, राज कुमार, किशोरी लाल, विपन, गांधी सहित अन्य लोगों ने आशंका व्यक्त की कि राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे भट्ठा गांव में लगभग 37 कनाल भूमि शामलात है। जमीन पर मालिकाना हक साथ लगते बरेटी गांव के निवासियों को मिला हुआ है परन्तु कब्जा पूरे…

Read More

साढ़े चार लाख रुपये के जेवर पकड़े

नादौन (हमीरपुर)। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने नादौन में होशियारपुर के व्यापारी से साढ़े चार लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं। यह गहने बिना कर चुकाए पंजाब से लाए जा रहे थे और नादौन में बेचने की फिराक में थे। विभाग ने मूल्य की गणना कर व्यापारी से सवा लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। 30 मई को भी नादौन में विभाग की टीम ने करीब चार लाख रुपये के गहने पकड़े थे जो बिना टैक्स अदा किए लाए जा रहे थे। विभाग ने इस मामले…

Read More

15 गांवों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित

गलोड़ (हमीरपुर)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग उपमंडल गलोड़ के अंतर्गत उठाऊ पेयजल योजना गाहलियां में चार दिनों से पानी की पंपिंग नहीं हो पा रही है। पेयजल योजना का ट्रांसफार्मर खराब होने से पेयजल की सप्लाई बाधित हुई है। हालांकि विभाग द्वारा दूसरी योजनाओं से संबंधित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इसके बावजूद तीन गांवों में चार दिनों से पानी की बूंद तक नलों से नहीं टपकी है। जबकि एक दर्जन गांवों में नाममात्र आपूर्ति हो रही है। क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति रोष…

Read More