वार्डों का राउंड लगाएं या आपरेशन करें

हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर वर्तमान में मात्र एक गायनी विशेषज्ञ के हवाले चल रहा है। विशेषज्ञ वार्डों में राउंड के साथ-साथ आपरेशन भी कर रहा है। ऐसे में ओपीडी में गायनी विशेषज्ञ को सेवाएं देने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके चलते गर्भवती महिलाएं निजी क्लीनिकों में सेवाएं लेने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में पहले तीन गायनी विशेषज्ञ थे। एक वार्डों का राउंड और दूसरा आपरेशन आदि करता था। तीसरा विशेषज्ञ ओपीडी में सेवाएं देता था लेकिन वर्तमान में एक गायनी विशेषज्ञ का तबादला हो चुका है। दूसरी…

Read More

नादौन में पकड़े 27 फर्जी पेयजल कनेक्शन

नादौन (हमीरपुर)। आईपीएच विभाग नादौन ने चढ़ूं और बेला गांव में 27 फर्जी कनेक्शन पकड़े हैं। कनेक्शनों को अवैध रूप से लगाया गया था, जिनका विभाग के पास कोई रिकार्ड ही नहीं है। मिलीभगत करके लोेगों ने कनेक्शन लगा लिए थे। विभागीय टीम ने सभी फर्जी कनेक्शन उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है। इनके खिलाफ जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीम ने पेयजल से किचन गार्डन को तर करने वाले उपभोक्ताओं को भी रंगे हाथ पकड़ा है। विभाग ने मौके पर ही चालान कर जुर्माना वसूल…

Read More

सेवानिवृत्त डाक्टरों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश

सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा सरकार के कार्यकाल में तैनात सेवानिवृत्त चिकित्सकों की सेवाएं प्रदेश सरकार ने समाप्त कर दी हैं। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से चिकित्सकों के अनुबंध का नवीनीकरण न करके तत्काल रिलीव करने के फरमान जारी किए गए हैं। वीरवार को निदेशालय से फरमान जारी हुए हैं। इसके पश्चात विभिन्न स्थानों पर तैनात चिकित्सकों को रिलीव भी कर दिया गया है। सुजानपुर अस्पताल में भी डाक्टर को रिलीव कर दिया गया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान चिकित्सकों की कमी को देखते हुए विभाग से सेवानिवृत्त चिकित्सकों की…

Read More

सराहकड पंचायत में बीडीओ का छापा

टौणीदेवी (हमीरपुर)। सराकहड पंचायत के करियाली गांव में निर्माणाधीन जल संग्रहण टैंक में गड़बड़ी की आशंका के चलते बीडीओ ने औचक छापा मारा तथा सचिव को रिकार्ड सहित तलब किया है जिससे वस्तुस्थिति को जाना जा सके। कार्य में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सराकहड पंचायत के एक वार्ड सदस्य ने दूरभाष पर बीडीओ को शुक्रवार को शिकायत की थी कि करियाली गांव में जल संग्रहण टैंक में फर्जी हाजरियां, प्रवासी मजदूरों से कार्य लिया जा रहा है। बीडीओ संजीत सिंह शिकायत मिलते ही तुरंत मौके पर…

Read More

खतरनाक पेड़ न काटने पर अधिकारियों को डांट

हमीरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे लगे खतरनाक पेड़ों को अभी तक न काटने के कारण वन विभाग के अधिकारियों को डांट सुननी पड़ी। अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद अभी तक सड़क किनारे लगे पेड़ काटे नहीं जा सके हैं। हमीरपुर में 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान डांट सुननी पड़ी। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी कपूर ने की। कहने का तात्पर्य था कि भले ही पेड़ जरूरी हैं लेकिन उससे अधिक जरूरी मानव जीवन है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने वन विभाग के अधिकारियों को जल्द आवश्यक कदम…

Read More

परिचालक ने मां-बेटी से किया अभद्र व्यवहार

हमीरपुर। हमीरपुर में एक निजी बस के परिचालक ने मां-बेटी से अभद्र व्यवहार किया है। यहां तक कि अभद्र व्यवहार करने का विरोध करने पर परिचालक ने लड़की को थप्पड़ जड़ दिया। लड़की के पिता ने आरटीओ हमीरपुर से मामले की शिकायत की। विभाग कार्रवाई करते हुए बस मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने वाला है। बस मालिक को परिचालक सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मां-बेटी हमीरपुर से अपने घर सलासी जाने के लिए निजी बस में सवार हुईं थी लेकिन…

Read More

14 को होगी खुली बोली

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर में 14 जून को सुबह 11 बजे एक ट्रक की खुली बोली लगेगी। ट्रक नंबर एचआर68-5956 को वर्ष 2007 में एक्साइज एक्ट के तहत कब्जे में लिया गया था। बोली लगाने वालों को 50 हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में बोली से पहले जमा करवाने होंगे। अधिक बोली लगाने वाले को उसी दिन ट्रक को ले जाने की अनुमति होगी। अधिक जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय या सदर थाना हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता है।

Read More

उपाध्यक्ष के खिलाफ जिपं अधिकारी को शिकायत

सुजानपुर (हमीरपुर)। पंचायत समिति सुजानपुर में अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद सदस्यों का नेतृत्व कर रहे सदस्य जोगिंद्र ठाकुर ने उपाध्यक्ष के खिलाफ जिला पंचायत अधिकारी को शिकायत सौंपी है। शिकायत के माध्यम से उपाध्यक्ष के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय ने शिकायत निदेशालय को प्रेषित कर दी है। जोगिंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि दस सदस्यों ने पंचायत समिति उपाध्यक्ष को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए उपाध्यक्ष ने 27 मई को पत्र…

Read More

चार दर्जन उपभोक्ताओं के कटेंगे पेयजल कनेक्शन

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत पेयजल बिल की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन काटने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची बनाने में लगा है। जल्द ही पेयजल कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू होगी। नादौन शहर में करीब चार दर्जन ऐसे पेयजल उपभोक्ता हैं, जिन्होंने काफी समय से पेयजल के लंबित बिल का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं का करीब डेढ़ लाख रुपये पेंडिंग चल रहा है। हालांकि विभाग ने समय समय पर उपभोक्ताओं को…

Read More

सरकारी स्कूलों में घट रही छात्रों की संख्या

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या प्रतिवर्ष घट रही है। बिझड़ी ब्लाक में पिछले वर्ष की तुलना में 300 छात्र कम हुए हैं। जबकि ब्लाक के चार स्कूलों की पहली कक्षा में किसी भी छात्र ने दाखिल नहीं लिया है। स्कूलों में बच्चों की घटती संख्या चिंता का विषय है। बिझड़ी ब्लाक के तहत प्राथमिक स्कूलों में 3594 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जबकि पिछले वर्ष छात्रों की संख्या 3894 थी। पिछले वर्ष की तुलना में 300 छात्र कम दाखिल हुए। ब्लाक के सकरोह, ग्यारह…

Read More