हमीरपुर। यातायात पुलिस हमीरपुर में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वीरवार को 20 चालान किए हैं। पुलिस ने बताया कि 16 चालानों का मौके पर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल कर लिया गया है। अधिकतर चालान बिना हेलमेट के किए गए हैं। शेष चालान आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की।
Read MoreCategory: Hamirpur
भोरंज में हुड़दंगी धरा
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत एक हुड़दंगी को हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अदित्य भटनागर पुत्र सुशील बग्गा निवासी वार्ड नंबर 6 हमीरपुर को हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी जगत राम ने मामले की पुष्टि की।
Read Moreलोनिवि में फील्ड कर्मचारी दफ्तरों में दे रहे सेवाएं
बड़सर (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग भी फील्ड कर्मचारियों की सेवाएं कार्यालय में लेने में पीछे नहीं रहा है। उपमंडल कार्यालय में एक दर्जन से अधिक बेलदार ड्यूटी दे रहे हैं। जबकि स्थानीय क्षेत्र में सड़कों के रखरखाब के लिए पैचवर्क कार्य भी विभाग ठेके पर करवा रहा है। गर्मियों के मौसम में पैचवर्क का कार्य अधिक किया जाता है। विभाग फील्ड कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर पैचवर्क कार्य भी ठेके पर देता है। सूत्रों की माने तो कई चापलूस कर्मचारी फील्ड में ड्यूटी के बजाए कार्यालयों में सेवाएं देने…
Read Moreराहगीर को टक्कर मार बस चालक फरार
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत मृदुल चौक पर एक निजी बस चालक राहगीर को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। राहगीर को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुुसार अजय कुमार पुत्र कश्मीर सिंह निवासी झनिक्कर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह आईपीएच कार्यालय हमीरपुर में चपरासी के पद पर कार्यरत है। वीरवार सुबह करीब पौने दस बजे वह गांधी चौक से कार्यालय की तरफ जा रहा था तो पीछे से तेज गति में आ रही…
Read Moreमानदेय न मिलने पर भड़के एचआरटीसी कर्मचारी
हमीरपुर। परिवहन निगम कर्मचारी ओवरटाइम के चक्कर में अब वेतन को भी तरसने लगे हैं। समय पर मानदेय न मिलने से कर्मचारियों के परिवार भूखे रहने की कगार पर पहुंच गए हैं। पहले भी कई बार कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाया है। अब भी मई माह का मानदेय भी कर्मचारियों को अभी तक जारी नहीं हुआ है। निगम कर्मचारियों में प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति रोष है। निगम के हमीरपुर डिपो के तहत साढ़े चार सौ कर्मचारियों को मंगलवार तक वेतन जारी नहीं हो पाया।…
Read Moreपंचायत समिति में अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक आज
सुजानपुर (हमीरपुर)। पंचायत समिति सुजानपुर में अध्यक्ष पद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला भाजपा और निर्दलीय विधायक की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। हालांकि भाजपा अपने वर्चस्व के लिए खुल कर सामने आ गई है लेकिन विधायक का कुनबा भीतर खाते गोटियां फिट करने में लगा हुआ है। कांग्रेस मामले को लेकर मात्र तमाशबीन बनी हुई है। पंचायत समिति अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में अध्यक्ष पद पर प्रताप सड़ियाल विराजमान हैं। चुनाव के समय जोगिंद्र…
Read Moreअनुराग ने समीरपुर में सुनी जनसमस्याएं
टौणीदेवी (हमीरपुर)। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को समीरपुर में जनता की समस्याएं सुनी तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया। कहा कि समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। अनुराग ठाकुर पैतृक निवास समीरपुर में पांच जून तक समस्याओं को सुनेंगे। मंगलवार को भी समस्याओं को सुना। बुधवार को भी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा वीरवार सुबह धर्मशाला रवाना हो जाएंगे। सुबह से ही लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं का समीरपुर में आना शुरू हो गया था। अनुराग ने कहा कि युवाओं…
Read Moreहमीरपुर में रोजगार मेला कल
हमीरपुर। रोजगार कार्यालय हमीरपुर में विप्रो निजी कंपनी द्वारा 6 जून को हमीरपुर में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। एक सौ रिक्त पदों को भरने के लिए कंपनी हमीरपुर में दस्तक दे रही है। रोजगार कार्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए हैं। बिना बुलावा पत्र के भी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। बद्दी स्थित निजी कंपन्नी विप्रो रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार का आयोजन कर रही है। इनमें 50 पद प्रशिक्षुओं के भरे जाएंगे। अभ्यर्थियों के पास आईटीआई इलेक्ट्रानिक्स में प्रमाण…
Read More20 चालान कर वसूला 36 सौ रुपये जुर्माना
हमीरपुर। यातायात पुलिस ने 20 दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने मंगलवार को 20 चालान कर मौके पर 17 वाहन चालकों से जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने कुल 3600 रुपये जुर्माना वसूल किया है। जबकि शेष वाहनों के चालान आगामी कार्रवाई को न्यायालय में भेज दिए हैं। एसपी जगत राम ने मामले की पुष्टि की।
Read Moreबाप बेटे ने धुना व्यक्ति, मामला दर्ज
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत एक बाप बेटे ने व्यक्ति की धुनाई कर दी है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार पुत्र रूप चंद निवासी अमरोह, भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 2 जून को रात करीब सवा आठ बजे जब वह बाजार से घर लौट रहा था तो सुनील कुमार और उसके बेटे अंकू निवासी अमरोह ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। इससे संजीव कुमार को…
Read More