हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत 750 मिग्रा स्मैक सहित पकड़े आरोपी को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमराज पुत्र रोशन लाल निवासी टिक्कर खतरियां, भोरंज को स्मैक सहित पुलिस ने गत सोमवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी…
Read MoreCategory: Hamirpur
भोरंज में हुड़दंगी दबोचा
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत एक व्यक्ति को हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि विजय कुमार पुत्र रिखी राम निवासी जाहू कलां हुड़दंग मचा रहा था। इसके चलते पुलिस ने उसे धारा 107(51) के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी जगत राम ने मामले की पुष्टि की।
Read Moreस्मैक और नशीले कैप्सूलों सहित तीन धरे
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत एक व्यक्ति से 750 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई है। धनेटा और हमीरपुर में दो लोगों से 3,408 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेम राज पुत्र स्व रोशन लाल निवासी टिक्कर बूहला तहसील भोरंज से टिक्कर खतरियां में 750 मिलीग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने हेमराज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर…
Read Moreहल्की बूंदाबांदी से लोगों को मिली राहत
हमीरपुर/नादौन। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश ने तपिश से राहत प्रदान की तथा मौसम को खुश गवार बना दिया। दोपहर होने तक बारिश की राहत फिर से हवा हो गई और लोगों को सूरज की तपिश से जूझना पड़ा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई लेकिन दोपहर बाद तक पारा पुन: पुराने स्तर पर पहुंच गया था। सुबह होते ही तेज तूफान और ठंडी हवाओं के झोंकों से लोगों को कुछ राहत मिली। यहां तक कि अच्छी बारिश होने की पूरी उम्मीद थी लेकिन…
Read Moreघ्राण बूहला में दो माह से पानी नहीं
हमीरपुर। विकासखंड टौणीदेवी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़ी के घ्राण बूहला गांव में दो माह से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि संबंधित विभाग को समस्या के प्रति अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। स्थानीय बाशिंदों में कुलदीप, सुरेश, रमेश, अरुण कुमार, दिनेश, रोहित, साहिल आदि लोगों का कहना है कि घ्राण बूहला गांव में दो माह से पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र के…
Read Moreअवैध खनन करता धरा
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत एक वाहन चालक को अवैध खनन करते रंगे हाथों धरा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत कुमार पुत्र भगत राम निवासी बैरी को पुलिस ने ब्यास नदी में अवैध खनन करते रंगे हाथों दबोचा है। अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर चालान कर आरोपी से 5100 रुपये जुर्माना वसूल किया है। पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान ने मामले की पुष्टि की।
Read Moreआदर्श प्राइमरी स्कूल नादौन में पेयजल आपूर्ति ठप
नादौन (हमीरपुर)। सरकार, शिक्षा विभाग, आईपीएच विभाग भले ही जितने बड़े दावे कर ले लेकिन धरातल की हकीकत हो बदल नहीं पाए हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। हालात देखिए कि आदर्श प्राथमिक बाल पाठशाला नादौन में नन्हें बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। दोपहर का खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। स्कूल में लगाया गया वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ है। कारण पानी की टंकी में पानी पहुंच ही नहीं रहा है। स्कूल में करीब 100…
Read Moreहमीरपुर में दो दर्जन पेयजल कनेक्शन काटे
हमीरपुर। हमीरपुर में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने दो दर्जन पेयजल कनेक्शन काटे हैं। पानी का दुरुपयोग करने और नलों के साथ टुल्लू पंप का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। विभाग ने लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर छापामारी कर पेयजल कनेक्शन काटे हैं। आईपीएच विभाग ने बफड़ी में छह पेयजल कनेक्शन, साईं में चार, अणु में तीन कनेक्शन, हमीरपुर में छह पेयजल कनेक्शन और चौकी में छह पेयजल कनेक्शन काटे हैं। सभी पेयजल कनेक्शन पानी का दुरुपयोग और नलों के साथ टुल्लू पंप लगाने…
Read Moreतेज आंधी ने की आम की फसल धराशायी
नादौन (हमीरपुर)। सोमवार सुबह सवेरे चली तेज हवाओं ने आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। बारिश के कारण कुछ राहत तो मिली लेकिन दोपहर बाद फिर गर्मी ने रूप दिखाना शुरू कर दिया। इस बार आम की फसल वैसे भी पिछली बार की तुलना में कम थी। सोमवार सुबह चली तेज हवाओं ने आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। आम के सीजन में लोगों को आचार, मुरब्बे के लिए आम मिलना तो दूर चटनी के लिए भी आम उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। आम उत्पादक किसानों ने…
Read Moreजाहू में दुकान जली, लाखों का नुकसान
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत आते जाहू कस्बे में एक मोटर मैकेनिक की दुकान में आग लग गई है। इससे करीब ढाई लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीड़ित दुकानदार को तीन हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप शर्मा पुत्र लेखराम जाहू में मोटर मैकेनिक की दुकान करता है। सोमवार सुबह करीब छह बजे उसकी दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है। आगजनी में…
Read More