हमीरपुर। यातायात पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वाले 65 वाहन चालकों के चालान किए हैं। पुलिस ने 35 वाहन चालकों से मौके पर जुर्माना वसूल कर लिया है। सभी चालान दोपहिया चालकों के काटे गए हैं। पुलिस ने मौके पर 91 सौ रुपये जुर्माना वसूल किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान का कहना है कि पुलिस उद्दंड वाहन चालकों पर शिकंजा कसे हुए है।
Read MoreCategory: Hamirpur
दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी भी गिरफ्तार
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के अंतर्गत नाबालिग लड़की से गैंगरेप के दूसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार देर शाम को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को ही पकड़े गए पहले आरोपी को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। नाबालिग आरोपी को भी तीन दिन के लिए बालगृह ऊना भेजा गया है। बड़सर क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ दोनों ने दुराचार किया था। पुलिस की मानें तो एक आरोपी नाबालिग होने के कारण पुलिस जल्द बाजी करने से बच…
Read Moreटौणीदेवी में दो माह से तहसीलदार नहीं
टौणीदेवी (हमीरपुर)। टौणीदेवी तहसील में दो माह से कोई तहसीलदार न होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन प्रशासन, सरकार गंभीरता से कोई ध्यान नहीं दे पाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही तहसीलदार की स्थायी नियुक्ति न की गई तो आंदोलन करने पर मजबूर होना पडे़गा। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही टौणीदेवी के तहसीलदार को तबदील कर धर्मशाला भेज दिया गया था लेकिन अभी तक नए तहसीलदार की तैनाती के आदेश नहीं हो पाए है। अन्य स्थानों पर तैनात…
Read Moreटुल्लू पंप लगाने पर 20 के चालान
नादौन (हमीरपुर)। अब टुल्लू पंप लगाया तो समझो खैर नहीं। आईपीएच विभाग ने छापेमारी को तेज कर दिया है तथा एसडीओ स्वयं छापेमारी की कमान संभाले हुए हैं। यानी रंगे हाथ पकड़े गए तो कार्रवाई से बचने की कोई गुंजाइश नहीं होगी। रविवार को सुबह विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान 28 लोगों को टुल्लू पंप चलाते रंगे हाथ धरा। इसके अलावा अन्य उपभोक्ता भी विभाग की निगरानी में आ गए हैं जिन्होंने टुल्लू पंप तो लगा रखा है लेकिन चलाया हुआ नहीं था। विभाग ने उपभोक्ताओं को टुल्लू…
Read Moreमेडिकल रिपोर्ट में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि
हमीरपुर। जिला हमीरपुर को झकझोर कर रख देने वाले एक सप्ताह के भीतर दो नाबालिगों से सामूहिक दुराचार के मामलों में मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों मामलों में नाबालिग पीड़ित लड़कियों के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस रिपोर्ट को लेकर कुछ नहीं बोल रही है, तथ्यों को भी सीक्रेट रखा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के पश्चात पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दोनों मामलों में आरोपियों का भी पुलिस ने मेडिकल करवा लिया है, जिसकी रिपोर्ट…
Read Moreनपं सुजानपुर ने डिफाल्टर किराएदारों पर कसा शिकंजा
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर ने डिफाल्टर दुकानदारों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत ने दर्जन भर के करीब दुकानदारों को नोटिस जारी कर बकाया राशि का भुगतान करने को कहा है। अन्यथा मामले को कलेक्टर हमीरपुर को कानूनी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाएगा। नगर पंचायत ने बकाया राशि में नोटिस भेजने के शुल्क के रूप में 200 रुपए की राशि भी जोड़ दी है। नगर पंचायत द्वारा भेजे नोटिस मिलने से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। नगर पंचायत की ओर से दुकानदारों को…
Read Moreकैसे काम कर पाएगा सतर्कता विभाग ?
हमीरपुर। सतर्कता विभाग का हमीरपुर कार्यालय वर्तमान में मात्र दो कमरों में चल रहा है। छापामारी के दौरान पकड़े गए सामान को भी इन्हीं कमरों में जमा किया जा रहा है। सामान से दोनों कमरे भरे पड़े हैं। इससे विभाग के कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सतर्कता विभाग मात्र दो कमरों में चल रहा है। जबकि तीसरा कमरा विभाग के उपाधीक्षक का है। दो कमरों में ही जब्त किए सामान को रखने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में भविष्य में सतर्कता विभाग…
Read Moreमहिला ने की युवती की पिटाई, चर्चा जारी
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक महिला द्वारा अचानक युवती के कमरे पर पहुंचकर सरेआम पिटाई करना चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार दिन भर घटना को लेकर लोग अपने-अपने कयास लगाते रहे लेकिन कारणों को लेकर किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी। मामला शनिवार देर शाम वार्ड नंबर तीन में घटित हुआ। हुआ यूं कि एक युवती वार्ड नंबर तीन में किराए के कमरे में रहती है। शनिवार देर शाम एक महिला लड़कियों के हास्टल के बारे में पूछती हुई पहुंची जिस पर…
Read Moreगैंगरेप का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
हमीरपुर। हमीरपुर में हुए गैंगरेप मामले में आरोपी विजय कुमार के भाई रवि कुमार पुत्र सीता राम निवासी कुनाणा ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। रवि कुमार का आरोप है कि गैंगरेप मामले का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर घूम रहा है। हालांकि मामले में और भी कई लोग शामिल हैं लेकिन बेखौफ होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन गैंगरेप के मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। उन्होंने संदेह जताया कि पीड़ित लड़की जिन आरोपियों के नाम जानती थी। नाम…
Read Moreगैंगरेप मामले में गठित टीमें वापस लौटीं
हमीरपुर। हमीरपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में गठित टीमें शनिवार को वापस लौट गईं। दोनों टीमों ने पुलिस प्रशासन के साथ घटनास्थलों का जायजा लेकर अहम सबूत जुटाए हैं। वहीं घटनास्थलों से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट के बाद भी मामला सुलझ सकेगा। गौर रहे कि सदर थाना के अंतर्गत पुंग खड्ड और कोट चौरी सड़क मार्ग पर हुए गैंगरेप मामले ने पुलिस प्रशासन सहित दोनों टीमों ने दौरा किया है। वहीं थाना परिसर में भी मामले को लेकर विचार विमर्श किया है। शिमला से गठित एसआईटी और…
Read More