नादौन (हमीरपुर)। नादौन नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में पेयजल किल्लत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में चार दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पायी है। यही नहीं वार्ड में लगा हैंडपंप बी काफी समय से खराब पड़ा है जिस कारण समस्या अधिक बढ़ गई है। विभाग के पास शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा है। वार्ड में ही एक प्राथमिक स्कूल भी स्थित है। वार्ड…
Read MoreCategory: Hamirpur
अक्षय मिस्टर, रिधिमा मिस फ्रेशर चुनी
हमीरपुर। ब्ल्यू स्टार सीसे स्कूल अमु परिसर में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी के दौरान स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक तारा चंद, उप प्रधानाचार्य विकास दीक्षित, रेशमा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा रजनी ने सत्यम शिवम सुंदरम पर प्रस्तुति दी। जमा दो की छात्रा राधिका ने देश-रंगीला पर शानदार नृत्य किया। गौरव, शुभम सोनी ने पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत कर प्रशंसा बटोरी। कावेरी, राहुल, रुचि, नैंसी, श्रेया, दिव्या, यश ने वर्तमान समाज में नारी शोषण पर…
Read Moreपेयजल वितरण व्यवस्था पर भड़की महिलाएं
नादौन (हमीरपुर)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल वितरण व्यवस्था से गुस्साई कल्लूर गांव की महिलाओं ने विभाग को उठाऊ पेयजल योजना कोहला को बंद करने की चेतावनी दे डाली है। शनिवार को गगाल गांव स्थित विभागीय कार्यालय में कल्लूर गांव की गृहिणियों कमलेश कुमारी, कुसुम लता, रजनी देवी, अनुबाला, सुनीता देवी, सुमन लता, कांता देवी, राजकुमारी सहित दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने पहुंचकर अधिकारियों को पेयजल किल्लत को लेकर खरी खोटी सुनाई। विभाग को दिए शिकायत पत्र में महिलाओं ने कहा कि विभाग की लचर पेयजल वितरण…
Read Moreपथलयार पंचायत के गांवों में बाघ का आतंक
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल की पथलयार पंचायत के गांवों में इन दिनों बाघ का आतंक छाया हुआ है। बाघ ने अब तक भुटलाड़ गांव में दो पशुओं कटडे को शिकार बना लिया है। इससे क्षेत्र के लोग भयभीत हो रहे हैं। पथलयार पंचायत के गांव भुटलाड़, पथलयार, मांजरा सहित अन्य गांवों में बाघ ने आतंक मचा रखा है। स्थानीय लोगों अशोक कुमार, घर्म चंद, मलकीत सिंह, देव राज, संजय कुमार, विपिन कुमार, कृष्ण कुमार, राजीव कुमार, सुनीता देवी, उर्मिल देवी, जमना देवी, कांता देवी, अंजना कुमारी, राजो देवी, प्रेमी देवी, नितिन…
Read Moreयोजना तो लागू कर दी, पर अभी नहीं है पूरी तैयारी
हमीरपुर। भले ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना का विधिवत शुभारंभ हो गया हो लेकिन योजना को लेकर अभी तक तैयारी पूरी नहीं है। समस्याएं अनेक आने वाली हैं। पहली समस्या तो सर्वर, साफ्टवेयर को लेकर है जिसके संबंध में गैस एजेंसी धारकों को विस्तृत जानकारी ही नहीं है। कुछ इंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से लिखित में मिली हैं जिन्हें पढ़कर अभी कुछ समझ नहीं आ रहा। गैस एजेंसी धारक भी एक दो दिन लगने की बात कर रहे हैं। शनिवार सुबह करीब सवा तीन साढ़े तीन बजे सर्वर में उपभोक्ताओं…
Read Moreदुराचार का आरोपी गिरफ्तार
बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तहत नाबालिग लड़की से दुराचार के एक आरोपी को आखिर एक सप्ताह बाद पुलिस ने धर ही लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी तहसील बंगाणा जिला ऊना का निवासी बताया जा रहा है। दूसरे आरोपी के नाबालिग होने के कारण पुलिस भी बोलने को तैयार नहीं है। एक नाबालिग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि रविवार रात को घर के पास से पड़ोस के गांव का एक युवक जबरदस्ती…
Read Moreप्रिंसिपल को भेज रिलीव करवाई मुख्याध्यापिका
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के अंतर्गत एक स्कूल में स्कूल मुखिया को रोचक ढंग से रिलीव करवाना पड़ा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक के आदेशों के बावजूद स्कूल मुख्याध्यापिका स्थानांतरण आदेशों की पालना नहीं कर रही थीं। इसके बाद ब्वाय स्कूल हमीरपुर में तैनात प्रधानाचार्य को भेज मुख्याध्यापिका को रिलीव करवाना पड़ा। मामले को लेकर शिक्षा विभाग में काफी चर्चा है। सूत्रों के अनुसार जिला के एक सरकारी स्कूल में तैनात मुख्याध्यापिका के स्थानांतरण आदेश निदेशालय से 18-19 मई को जारी हुए थे तथा उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में 23 मई को प्राप्त…
Read Moreन्यूनतम वेतन 10 हजार किया जाए
बिझड़ी (हमीरपुर)। केंद्र सरकार की नीतियों तथा डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजना के खिलाफ सीटू के बैनर तले मजदूरों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। बिझड़ी विश्राम गृह में आयोजित प्रदर्शन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। सरकार की नीतियों के विरोध में बिझड़ी बाजार में रैली भी निकाली। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई के चलते आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। बेरोजगारी का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। शिक्षा मध्यम, गरीब वर्ग की पहुंचे…
Read Moreहमीरपुर स्मोक फ्री घोषित
हमीरपुर। उपायुक्त आशीष सिंहमार ने तंबाकू निषेध दिवस पर अधिनियम कोटपा के अंतर्गत पापुलेशन रिसर्च सेंटर एचपीयू, शिमला द्वारा पांच पैरा मीटर पर किए गए सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर हमीरपुर को स्मोक फ्री घोषित किया। उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण सार्थक परिणाम सामने आए हैं। धूम्रपान का प्रयोग न करने के लिए लोगों की आदत में बदलाव आया है। लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान न हो। सभी का नैतिक कर्त्तव्य है कि लोगों को और अधिक जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि कोटपा का मुख्य उद्देश्य बच्चों,…
Read Moreउपायुक्त ने किया जिला पुस्तकालय का निरीक्षण
हमीरपुर। ‘अमर उजाला’ द्वारा जिला पुस्तकालय की हालत बयां करने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है। समस्या की जानकारी मिलने के पश्चात उपायुक्त ने स्वयं मौके पर जाकर पुस्तकालय की हालत का निरीक्षण किया तथा तुरंत पुस्तकालय के लिए एक अतिरिक्त कमरा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य सुविधाओं के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए जिससे इन्हें भी उपलब्ध करवाया जा सके। हालांकि एक अतिरिक्त कमरे का प्रावधान किए जाने से समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं होगा परंतु कुछ राहत अवश्य मिलेगी।…
Read More