80 फीसदी छात्र निशुल्क बस सेवा से महरूम

हमीरपुर। सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए शुरू की गई निशुल्क यात्रा का छात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। करीब अस्सी फीसदी स्कूलों के छात्र निगम की निशुल्क बस सेवा से महरूम हैं। ऐसे में छात्रों को निजी बसों में सफर कर स्कूल जाना पड़ रहा है। बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि बस सेवा न होने के कारण सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अभिभावकों में रमेश चंद, हुकम सिंह, चमन लाल, ओंकार सिंह, हंसराज, संसार चंद, विजय कुमार, सतपाल सिंह, नवीन कुमार, साहिल…

Read More

गैंगरेप का चौथा आरोपी भी हमीरपुर से गिरफ्तार

हमीरपुर। नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में एसआईटी, फोरेंसिक टीम और पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लेकर अहम सबूत जुटाए हैं। टीम ने करीब दो घंटे तक अलग-अलग तीन जगहों का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थलों से करीब आधा दर्जन सैंपल लिए हैं। मामले को लेकर एसआईटी, फोरेंसिक टीम और पुलिस प्रशासन ने तीन घटनास्थलों का दौरा किया है। तीनों घटनास्थल स्थल करीब चार से पांच किमी की दूरी पर हैं। सभी टीमों ने करीब दो घंटे तक घटनास्थलों का जायजा लिया है। इनमें कोट से कसीरी महादेव…

Read More

वन विभाग ने चारों अवैध कब्जे हटाए

हमीरपुर। वन विभाग हमीरपुर द्वारा बुधवार को एक अवैध कब्जा हटाया गया। अब तक विभाग ने कुल चार अवैध कब्जों को हटा दिया है। न्यायालय से विभाग को चार अवैध कब्जों को हटाने के फरमान जारी हुए थे। मंगलवार को वन विभाग ने पुलिस की मौजूदगी ने 0.00.142 हेक्टेयर भूमि से तीन अवैध कब्जे हटाए थे। जबकि बुधवार को विभाग ने 0.00.27 हेक्टेयर भूमि से एक अवैध कब्जा हटाया है। कुल मिलाकर विभाग ने 0.00.169 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जे हटा दिए हैं। वन विभाग की भूमि पर बंगाली समुदाय…

Read More

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

हमीरपुर। जिले में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीन दिन में दुराचार की दो घटनाएं। इससे पुलिस के दावों की हवा निकल गई है। नाबालिग से तीन दिन दुराचार होता रहा। पांच माह में दुराचार की यह पांचवीं वारदात है। तीन नाबालिग लड़कियां शिकार हुई हैं। दो से गैंगरेप हुआ। वर्ष 2012 के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो इस वर्ष मात्र छह मामले दर्ज हुए थे। वर्ष 2013 में पांच माह के भीतर ही पांच बलात्कार की घटनाएं हो चुकी हैं। तीन नाबालिग लड़कियां शिकार…

Read More

फाहल में युवक पर चाकू से हमला

बड़सर (हमीरपुर)। गलोड़ क्षेत्र के गांव फाहल में एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक की हथेली पर तेजधार हथियार से कट लगा है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता वीरेंद्र कुमार और बीरबल सिंह गांव प्लासी ने गलोड़ चौकी में शिकायत की है कि मंगलवार रात…

Read More

बिना टैक्स पकड़े चार लाख के गहने

नादौन (हमीरपुर)। आबकारी एवं कराधान विभाग ने नादौन में बिना टैक्स अदा किए लाए जा रहे चार लाख रुपये के सोने के जेवरात बरामद किए हैं। शक के आधार पर जांच के दौरान टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। विभाग ने व्यापारी से मौके पर ही एक लाख नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक चेत राम ने बताया कि नादौन बाजार में नियमित निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति पर शक हुआ। वह बैग लेकर जा रहा था, शक के आधार पर व्यक्ति का…

Read More

नाबालिग से गैंगरेप पर एसआईटी का गठन

शिमला। हमीरपुर के टौणी देवी इलाके में एक नाबालिग से गैंगरेप मामले में प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। इसमें स्टेट सीआईडी क्राइम ब्रांच की एसपी पुनीता भारद्वाज को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच अफसर मौके का मुआयना करने के साथ साथ पीड़िता के बयान भी कलमबंद करेंगे। आईजी लॉ एंड आर्डर संजय कुंडू ने बताया कि मामला सामने आने के बाद वीरवार को सेंट्रल रेंज मंडी के आईजी पीएल ठाकुर को निर्देश दिए कि वह भी मौके पर जाएं और जांच…

Read More

तीनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत कैहलवीं गांव में पकड़े सरकारी सीमेंट के आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश कुमार, अजुध्यादास और ठेकेदार मनोज कुमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। वहीं एसपी जगत राम का…

Read More

जंगल की आग में जली लाखों की लकड़ी

नादौन/धनेटा (हमीरपुर)। यहां के धनेटा के निकट वन विभाग की मंडयाणी बीट के जंगल में लगी भयंकर आग के चलते अस्थायी तौर पर रखी गई वन निगम की लकड़ी भी आग की चपेट में आ गई है। इससे निगम को लगभग 4 लाख रुपये का चूना लगा है। वीरवार दोपहर के समय टियालु के जंगल में आग लग गई। लोगों ने वन विभाग तथा अग्निशमन केंद्र हमीरपुर को सूचित किया। निकट लगते गांवों के लोग आग बुझाने के कार्य में जुट गए। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने स्थिति को काबू…

Read More

तीनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत कैहलवीं गांव में पकड़े सरकारी सीमेंट के आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश कुमार, अजुध्यादास और ठेकेदार मनोज कुमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। वहीं एसपी जगत राम का…

Read More