15 दिन में बाजार से हटेंगे अतिक्रमण

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की बैठक में पार्षदों ने बाजार में अतिक्रमण का मामला भी उठाया जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए बने कांप्लेक्स के दुकानदारों के साथ ही अन्य ने भी दुकानों से बाहर रास्ते में सामान सजा रखा है। नगर परिषद अध्यक्ष ने बाजार से 15 दिनों में अवैध कब्जों, अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। बैठक में पार्षदों की सहमति से कमेटी का गठन किया गया, जिसका प्रभार कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी कुलदीप शर्मा को सौंपा गया है। कमेटी नगर परिषद…

Read More

दरशोक सिंह को एनजीओ नादौन की कमान

नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ नादौन खंड इकाई के चुनाव प्रक्रिया में विजेता का फैसला मतदान से हुआ। अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति न बन पाने के कारण मतदान करवाने का निर्णय लिया गया जिसमें कर्मचारियों ने दरशोक सिंह उर्फ टोनी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की। टोनी ने खंड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव प्रकाश मंडयाल को शिकस्त दी। चुनाव अधिकारी मनोहर लाल कानूनगो, सहायक चुनाव अधिकारी शम्भू राम जसवाल की देखरेख तथा कार्यकारी जिला अध्यक्ष मानचंद राणा की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया रैन बसेरा भवन में पूरी…

Read More

भोरंज उपमंडल में पेयजल संकट, लोग परेशान

भोरंज (हमीरपुर)। ….तो क्या फायदा फिर करोड़ों रुपए की लागत से बनी पेयजल योजना का? यदि गर्मियों के मौसम में ही लोगों को राहत नहीं मिल पाए। गर्मियों के मौसम में तीसरे दिन गांवों में पेयजल आपूर्ति हो रही है तथा कभी कभार तीसरे दिन भी नाम मात्र गिनती के नलों से टपकता है। विभाग ने अतिरिक्त पानी की मांग की है लेकिन पूरी होती नहीं दिख रही। वर्ष 2007 में बमसन मेवा लगवालती पेयजल योजना को 70 करोड़ रुपए से अधिक लागत से तैयार शुरू किया गया था। इसके…

Read More

मसियाणा खड्ड में अवैध खनन जोरों पर

हमीरपुर। मसियाणा खड्ड में अवैध खनन जोरों से चल रहा है। ट्रक-ट्रैक्टर चालक दिनदिहाड़े आदेशों को ठेंगा दिखाकर अवैध खनन कर रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग समस्या से अनभिज्ञ बना हुआ है। मसियाणा में स्थित पेयजल योजना में जल स्तर भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग से अवैध खननकारियों पर शिकंजा कसने की मांग की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में विभाग व प्रशासन के प्रति रोष है। स्थानीय लोगों में तिलक राज, जगदीश…

Read More

सांप-कुत्ते के काटने पर छात्रों का होगा मुफ्त इलाज

टौणीदेवी (हमीरपुर)। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली छात्रों, उनके अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर दी है। कुत्ते-सांप के काटने पर पूरा इलाज अब मुफ्त में होगा तथा कमजोर नजर वाले छात्र को नजर की ऐनकें लगवाने के लिए चार सौ रुपए प्रति छात्र प्रदान किए जाएंगे जिससे अच्छी किस्म के चश्में लगवा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक छात्रों को लाभान्वित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग, सरकार छात्रों की सेहत पर चिंतित है तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी योजना चलाई जा रही…

Read More

नादौन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ नहीं

नादौन (हमीरपुर)। नादौन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन विशेषज्ञ की तैनाती करना शायद विभाग भूल गया है। ऐसे में लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। रोगियों को आर्थिक नुकसान के साथ साथ मानसिक परेशानी से भी जूझना पड़ रहा है। रोगियों एवं तीमारदारों में प्यार चंद, पंकज कुमार, वेद प्रकाश, राजू, रमेश, राजेश, रोहित, बलवंत, बलबीर, रामचंद, बिशनदास, कृष्ण लाल, यशपाल, मदन लाल, सुदर्शन कुमार, विनोद कुमार, सोनू, सुनील कुमार आदि का कहना है कि नादौन अस्पताल में केंद्रीय मंत्री…

Read More

इंटरनेट और अन्य सुविधाओं से लैस होगी पंचायतें

टौणीदेवी (हमीरपुर)। टौणीदेवी विकास खंड में पंचायतों को हाइटैक करने की कवायद तेज हो गई है। कवायद के तहत 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। पंचायतों के कामकाज को बेहतर बनाया जा सकेगा तथा पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी लाई आ सकेगी। पंचायतों को हाइटैक करना समय की जरूरत है तथा कुछ समय से कार्य बिल्कुल ठप पड़ा हुआ था। अब गति के साथ कार्य को पूरा किया जा रहा है। बीडीओ संजीत सिंह ने बताया कि पहले तक खंड की लगभग सभी 46 पंचायतों में इंटरनेट,…

Read More

60 चालान कर वसूला 22 हजार जुर्माना

हमीरपुर। यातायात पुलिस हमीरपुर ने 59 वाहनो ंके चालान कर 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोमवार को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 59 चालान किए हैं। इनमें से 38 चालान का जुर्माना पुलिस ने मौके पर वसूल कर लिया है। इनसे पुलिस ने कुल 22 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। शेष चालान आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिए गए हैं। वहीं एक चालान शराब पीकर वाहन चलाने का किया गया है। पुलिस ने गिरिश कुमार पुत्र राम…

Read More

मजदूरों को न्यूनतम वेतन 10 हजार मांगा

नादौन (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने केंद्र सरकार की मजदूर एवं जन विरोधी नीतियों के विरोध में नादौन में प्रदर्शन किया। सीटू के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कार्यकर्त्ताओं ने इंद्रपाल चौक से रामलीला मैदान तक रैली निकाली। कार्यकर्त्ताओं ने एसडीएम नादौन को ज्ञापन सौंपा और मजदूरों और कर्मचारियों को न्यूनतम मासिक 10 हजार रुपए वेतन और पेंशन देने की मांग की। रैली की अध्यक्षता कर रहे सीटू जिला सचिव प्रताप राणा, जिलाध्यक्ष जोगिन्द्र कुमार, युवा नेता अनिल मनकोटिया, राज कुमारी, निम्मो देवी सहित…

Read More

दो परिवारों में झड़प, क्रास केस दर्ज

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत दरकोटी में दो परिवारों में मारपीट हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रास केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमारी पत्नी पुरुषोत्तम लाल निवासी दरकोटी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 9 जून को वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। रात करीब साढ़े आठ बजे उसके पड़ोसी संजीव कुमार और कमलेश कुमार पुत्र पूर्ण चंद ने उसके घर के पास उसके बेटे अनिल कुमार को धक्का दिया और उससे मारपीट शुरू…

Read More