हमीरपुर। कालेज में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए लागू नई व्यवस्था से छात्र दुविधा में हैं। प्रोस्पेक्टस बिकने के अनुपात में फार्म जमा करवाने वाले छात्रों की संख्या काफी कम है। हालांकि कालेज प्रबंधन ने छात्रों के मार्गदर्शन के लिए प्राध्यापकों की तैनाती की है, परंतु छात्रों को प्रक्रिया को समझने में समय लगेगा। प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया के पहले दो दिन में करीब पौने चार सौ प्रोस्पेक्टस बिके हैं, जिनमें से अभी केवल 40-45 छात्रों ने ही संबंधित कमेटियों के पास प्रवेश फार्म जमा करवाए हैं। रूसा…
Read MoreCategory: Hamirpur
ग्रामीणों ने घेराबंदी कर धरे चोर
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर की बनाल पंचायत में ग्रामीणों ने चोरों को सेंधमारी करते रंगे हाथ काबू किया है। हालांकि चोरों ने भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चोरों को करीब सात किलोमीटर की दूरी पर धर दबोचा। ग्रामीणों ने पहले तो चोरों की खूब धुनाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे पांच चोरों ने पनाऊ गांव के मनोज कुमार के घर सेंधमारी की। पांचों चोर कार में सवार होकर आए…
Read Moreमान चंद को सौंपी कर्मचारी महासंघ की कमान
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (मानचंद राणा गुट) इकाई हमीरपुर के चुनाव एनजीओ भवन हमीरपुर में करवाए गए। इसमें कर्मचारियों ने मान चंद राणा को दोबारा जिला प्रधान की कमान सौंपी । सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से मानचंद राणा को जिला प्रधान चुना। इसके अलावा संजीव प्रभाकर को दोबारा महासचिव, देशराज को वरिष्ठ उपप्रधान, सुरेंद्र ठाकुर और बिहारी लाल को प्रधान चुना गया है। शेष कार्यकारिणी का चुनाव बाद में किया जाएगा। चुने हुए पदाधिकारियों को इस संबंध में शक्तियां सौंपी गई हैं। जिला प्रधान मानचंद राणा ने कहा…
Read Moreमक्की की बिजाई करें किसान
हमीरपुर। मक्की की फसल के लिए पर्याप्त बारिश हो चुकी है । अब मौसम साफ होते ही किसान मक्की की बिजाई का कार्य शुरू कर सकते हैं। जिला में हुई बारिश मक्की की फसल के लिए वरदान साबित होगी। हमीरपुर जिले में ही 30 हजार 250 हेक्टेयर भूमि पर मक्की फसल की बिजाई होती है। कृषि विभाग के अनुसार मौसम ठीक रहता है और समय पर बारिश होती है तो 75 हजार मीट्रिक टन मक्की फसल होने की संभावना है। जिला हमीरपुर के विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश के बाद…
Read Moreकार खाई में लुढ़की, चार घायल
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नादौन-सुजानपुर संपर्क मार्ग पर जंगलू गांव के निकट एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा लुढ़की। दुर्घटना में एक ही परिवार के दो बच्चों सहित चार लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगलू गांव के पास वर्षा शालिका के साथ लगती खाई में कार अनियंत्रित होकर लुढ़क गई। कार मालिक एवं चालक अनूप कुमार (35) पुत्र डूमराम निवासी गांव रबाड़ा, संधोल ने बताया कि वह अपनी पत्नी व दो बच्चों सहित मंगलवार रात को दिल्ली से कार द्वारा अपने घर के…
Read More31 चालान कर वसूला 9400 जुर्माना
हमीरपुर। यातायात पुलिस हमीरपुर ने यातायात नियमों के अवहेलना करने वाले 30 वाहन चालकों के चालान किए हैं। सभी वाहनों के चालान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किए गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने 30 वाहनों का चालान कर 26 चालानों को जुर्माना मौके पर वसूल कर लिया है। पुलिस ने मौके पर 9400 रुपये का जुर्माना बसूल किया है। शेष चालान आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिए गए हैं। वहीं विजय कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी चौकी जंबाला का शराब पीकर वाहन चलाने का चालान…
Read Moreओबीसी छात्रों को दो साल से नहीं मिली छात्रवृत्ति
भोरंज (हमीरपुर)। हमीरपुर के प्राथमिक स्कूलों में छात्रों को दो साल से ओबीसी छात्रवृत्ति नहीं मिली है। हालांकि छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर विभाग को भेज दी गई हैं लेकिन दो साल से छात्र ओबीसी छात्रवृत्ति से वंचित हैं। अभिभावकों में शिक्षा विभाग के रवैये को लेकर रोष है। अभिभावकों में प्रदीप कुमार, सुनील, प्रकाश चंद, सरवण चौधरी, अनिल परमार आदि का कहना है कि प्राथमिक स्कूलों में किसी भी छात्र को दो वर्षों से ओबीसी छात्रवृत्ति नहीं मिली है। छात्रों द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी करने…
Read Moreबड़ा में बिजली गिरने से दर्जनों उपकरण खराब
नादौन/बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बड़ा में आसमानी बिजली गिरने के कारण दर्जनों विद्युत उपकरण खराब हो गए हैं। करीब आधा दर्जन परिवारों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं जिसके आधार पर आगामी निर्णय लिया जाएगा। घटना के बाद से ग्रामीण भी दहशत में हैं। मंगलवार देर शाम बड़ा पंचायत के गांव कल्लर तथा दोबड़ कलां में गिरी बिजली से लगभग 10 टीवी, दर्जन भर पंखे, टयूब लाइट तथा 10 केबल एंपलीफायर खराब…
Read Moreमुंडखर में गाड़ी खाई में गिरी, चालक घायल
भोरंज (हमीरपुर)। स्थानीय उपमंडल के तहत मुंडखर के चाव के पास वैगनार गाड़ी खाई में गिर गई। इससे चालक को चोटें आने से हालत गंभीर बताई जा रही है तथा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को कुल्लू से जालंधर जा रही वैगनार कार नं एचपी 34डी 9956 मुंडखर के चाव पास गाड़ी अनियंत्रित होने से 20 फुट नीचे खाई में जा गिरी। गाड़ी विनोद कुमार पुत्र भगत राम गांव बदाह निवासी कुल्लू चला रहा था। उसे चोटें आने से हालत गंभीर बताई जा…
Read Moreसुजानपुर में बारिश बनने लगी परेशानी का कारण
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में मूसलाधार बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। हालांकि अभी केवल शुरूआत है। बारिश से करीब आधा दर्जन घरों में पानी घुस गया है। घरों में रखा सामान पानी में भीग गया है। लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश से शहर के वार्ड नंबर तीन में तृप्ता जोशी का मकान पानी से लबालब भर गया है। घर में रखा सामान भी पानी की चपेट में आ गया है। परिवार की दिक्कतें बढ़ गई हैं। साथ लगते कर्मचंद…
Read More