
सलौणी (हमीरपुर)। सलौणी दियोटसिद्ध सड़क मार्ग में सोहारी के पास मोड़ पर आल्टो कार पेड़ से टकरा गई । इससे चालक विनोद कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव मतड़ियाणा जिला हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले बड़सर अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रविवार शाम को सलौणी से दियोटसिद्ध सड़क मार्ग में विनोद कुमार आल्टो कार लेकर जा रहा था। सोहारी के पास तीखे मोड़ पर कार चालक नियंत्रण खो बैठा तथा आल्टो सामने पेड़ से टकरा गई। इससे कार चालक विनोद कुमार को चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जगत राम ने इसकी पुष्टि की है।
