हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत नाल्टी क्षेत्र में एक फेरी वाला घर से मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मोबाइल फोन आरोपी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुधा देवी पत्नी रमेश चंद निवासी पटिआऊ, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार 30 नवंबर दोपहर बाद करीब 2 बजे उसे रोशनी देवी ने आवाज लगाई। कहा कि कोई फेरीवाला उसका मोबाइल चोरी कर ले गया है। उसने…
Read MoreCategory: Hamirpur
10000 का किया जाएगा चयन
हमीरपुर। जिले के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा योजना के तहत दस हजार से अधिक पात्र परिवारों का चयन पहली दिसंबर यानि रविवार को किया जाएगा। रविवार को होने वाली विशेष ग्राम सभा की बैठकों में पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा। जिला हमीरपुर में वर्तमान में करीब 1 लाख 26 हजार राशन कार्डधारक परिवार हैं। इनमें से प्रदेश सरकार की राजीव गांधी अन्न योजना के तहत पात्र परिवारों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाना है। परिवारों के चयन के लिए सरकार ने दो प्रक्रियाएं निर्धारित की हैं। पहली प्रक्रिया के तहत…
Read Moreमदद नहीं, मुझे न्याय चाहिए
बड़सर (हमीरपुर)। अंतराष्ट्रीय शूटर विजय कुमार के पिता सूबेदार बांकू राम ने मारपीट मामले में प्रशासन से न्याय की अपील की। शनिवार को बड़सर प्रशासन की ओर से अधिकारी अस्पताल में शूटर विजय के पिता से मिलने पहुंचे तथा कुशलक्षेम जाना। उन्होंने शूटर विजय कुमार के पिता को मदद देनी चाही लेकिन सूबेदार बांकू राम ने मदद नहीं ली। सूबेदार बांकू राम ने कहा कि साहब पैसे नहीं, मुझे न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करे। उन्होंने बताया कि देर शाम हुए हादसे में बाराती…
Read Moreअगले माह पूरा राशन मिलेगा
हमीरपुर। उपभोक्ताओं को अब राशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दिसंबर माह में सभी डिपुओं पर समय पर राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। विभाग ने राशन उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। समय पर टेंडर किए गए हैं और समय पर ही राशन उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले समय पर टेंडर न होने के कारण राशन आधा अधूरा ही मिल रहा था। दीपावली पर प्रति राशन कार्ड पर मिलने वाला अतिरिक्त दो किलोग्राम चीनी का कोटा भी दिसंबर माह में डिपुओं में उपलब्ध होगा। प्रति राशन कार्डधारक को…
Read Moreप्रधान के घर से जेवर-नकदी साफ
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत महारल के प्रधान के घर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। परिवार के सदस्य मकान को ताला लगाकर पुराने मकान में सोने चले गए थे। चोर 40 हजार रुपये नकद और 10 तोले सोने के आभूषण ले उड़े हैं। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत महारल की प्रधान विजय कुमारी ने चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। प्रधान विजय कुमारी ने बताया कि वह और उसका परिवार अपने पुराने…
Read Moreचाउमिन में खा ली चूहे मारने की दवा
भोरंज (हमीरपुर)। क्षेत्र के बेहड़वी में एक परिवार की चाउमिन खाने से सेहत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि चाउमिन में चूहे मारने का पाउडर मिल गया था जिस कारण परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में इन्हें सीएचसी भोरंज में भर्ती किया गया जहां उनकी हालत में सुधार है। पुलिस घटना की जानकारी या शिकायत न मिलने की बात कह रही है। कहा जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे विजय कुमार (22) पुत्र धर्म सिंह स्थानीय बाजार से चाउमिन का…
Read Moreधोखे से हड़प ली महिला की जमीन
बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय उपमंडल के झरलोग की महिला से धोखे में जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। बड़सर पुलिस ने अदालत के आदेशों पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बड़सर तहसील के तहत झरलोग की कर्मी देवी पत्नी सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि उसके पिता हरिराम को झरलोग गांव में विलेज कॉमन…
Read Moreसैनिक स्कूल में गरबा की धूम
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक प्राइमरी स्कूल सुजानपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिकवितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ग्रुप कै. टीएन श्रीधर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने एकांकी, डांस, सोलो डांस, ग्रुप डांस तथा ग्रुप सांग में एक से बढ़क र एक प्रस्तुतियां दीं। तीसरी, चौथी तथा पांचवीं कक्षा के बच्चों ने गरबा प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य ग्रुप कै. टीएन श्रीधर तथा गीता मालिनी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा शिक्षा, खेलकूद के क्षेत्र में…
Read Moreसैनिक स्कूल में गरबा की धूम
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक प्राइमरी स्कूल सुजानपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिकवितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ग्रुप कै. टीएन श्रीधर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने एकांकी, डांस, सोलो डांस, ग्रुप डांस तथा ग्रुप सांग में एक से बढ़क र एक प्रस्तुतियां दीं। तीसरी, चौथी तथा पांचवीं कक्षा के बच्चों ने गरबा प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य ग्रुप कै. टीएन श्रीधर तथा गीता मालिनी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा शिक्षा, खेलकूद के क्षेत्र में…
Read Moreदीवार को ढहाने का आरोप
हमीरपुर। भोरंज थाना के अंतर्गत जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। एक पक्ष ने मकान के पीछे बनी दीवार को तोड़ दिया है। उसके मालिक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी घिरड़, भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपनी मलकीयत भूमि पर मकान के पीछे दीवार बनाई। दीवार को देवराज पुत्र बंसी राम, मनोहर लाल पुत्र बख्शी राम, विजय कुमार पुत्र बख्शी राम, बलवंत…
Read More