जाहू में टूटे दो दुकानों के ताले

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के अंतर्गत जाहू कस्बे में बुधवार रात शातिरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ डाले। शातिर करीब 40 हजार रुपये की नकदी ले उड़े हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर डॉग स्कवायड़ के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राम सिंह की जाहू कस्बे में टेली केयर सेंटर और मनियारी की दुकान है। दुकान का ताला तोड़ शातिरों ने करीब 23 हजार रुपये के हार और तीन हजार रुपये की नकदी उड़ा ली है। नीलम कुमारी की…

Read More

न बदली जाए तकनीकी विवि की भूमि

हमीरपुर। ग्राम पंचायत दड़ूही से तकनीकी विश्वविद्यालय को बदलने के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर से मिला। ग्राम पंचायत दड़ूही की प्रधान उषा बिरला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भेजा है और तकनीकी विश्वविद्यालय को न बदलने की मांग की है। उषा बिरला ने बताया कि तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए ग्राम पंचायत दड़ूही में 53 कनाल भूमि चयनित की गई है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने उपायुक्त हमीरपुर को विश्वविद्यालय के लिए नई जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं।…

Read More

छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में एक धरा

बंगाणा (ऊना)। हमीरपुर की डोडवीं निवासी बीटेक फाइनल की छात्रा पूनम की मौत के रहस्य की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। पुलिस ने मामले में हमीरपुर जिला के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ छात्रा को सुसाइड करने को उकसाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जबकि आगामी छानबीन में जुट गई है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अवाहदेवी निवासी सामी ठाकुर को सोमवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी…

Read More

हिम ऊर्जा की लाइटों पर सवाल

नादौन (हमीरपुर)। पंचायत समिति नादौन की बैठक समिति की चेयरपर्सन वर्षा भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत समिति के माध्यम से विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा 13वें वित्त आयोग के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई 21 लाख रुपये की राशि से करवाए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में हिम ऊर्जा ने विभिन्न पंचायतों में लगाई सोलर लाइटों की गुणवत्ता तथा उनके रख-रखाव के प्रति पंचायत समिति सदस्यों ने गहरा रोष प्रकट किया। सदस्यों के अनुसार लाइटें लगाने के…

Read More

पति, सास और ससुर को सात साल कैद

हमीरपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विवाहिता को तंग करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुरालियों को धारा 306 के तहत दोषी पाया है। पति, सास और ससुर को धारा 306 के तहत सात साल की सजा की सुनाई है। साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। धारा 498ए के तहत दो साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। दोनों सजा साथ-साथ चलेंगी। सहायक जिला न्यायवादी कपिल देव शर्मा ने बताया कि 4 दिसंबर 2011 को पुलिस थाना नादौन में…

Read More

कार से टकराई बाइक, एक गंभीर

नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत गगाल के पास एक बाइक दुर्घटना में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया है। इसे गंभीर अवस्था में टांडा रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक नंबर एचपी 36ए-7410 पर सवार होकर लखवीर सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी भडूं, नैहरनपुखर हमीरपुर से नादौन की ओर आ रहा था। गगाल के निकट हमीरपुर की ओर जा रही कार नं. पीबी 02 बीवाई-6966 से टकरा गया। इसे स्थानीय लोगों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर…

Read More

नहीं मिला 4-9-14 का लाभ

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की बैठक प्रधान संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर के साथ हुई। इस मौके पर अध्यक्ष ने शिक्षा उपनिदेशक को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। संघ ने अपनी मांगों से शिक्षा उपनिदेशक को अवगत करवाया। शिक्षा उपनिदेशक ने आश्वासन दिया कि सरकार और शिक्षा विभाग से मांगों को उठाया जाएगा। बैठक में संघ ने 4-9-14 का लाभ तुरंत देने की मांग की। संघ ने कहा कि अधिसूचना के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रवक्ता वर्ग को इसका कोई लाभ…

Read More

छात्रों ने नाटी पर लूटी वाहवाही

हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में एसपी वीना भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने नाटी पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रों ने अनारदाना…, सानु विस्की पिलाई जा वे…, झूम बराबर…, झुमके झुमके आदि पर खूब वाहवाही लूटी। कर्ण ने मेरी आशिकी अब तुम ही हो… पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर…

Read More

शिक्षा विभाग की अलग हो जेसीसी

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश टीजीटी कला अध्यापक संघ की बैठक बाल स्कूल हमीरपुर में हुई। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष राकेश कानूनगो ने कहा कि शिक्षा विभाग में करीब 40 शिक्षक, गैर शिक्षक, नियमित और गैर नियमित कर्मचारी संगठन कार्यरत हैं। सर्वाधिक कर्मचारियों की संख्या शिक्षा विभाग में है। बहुसंख्यक कॉडर को देखते हुए शिक्षा विभाग की अलग जेसीसी होनी चाहिए। प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक 30 वर्ष सेवाकाल के बाद भी प्रथम नियुक्ति पद पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कॉडर के अध्यापकों को 15 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने पर…

Read More

कांट्रेक्ट वर्करों को रेगुलर करे सरकार

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड मजदूर एकता यूनियन का पहला राज्य सम्मेलन सीटू कार्यालय हमीरपुर में हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ सीटू के राज्य सचिव डा. कश्मीर सिंह ठाकुर ने किया। इसमें सम्मेलन में पहुंचे सभी प्रतिनिधियों ने बिजली बोर्ड में कार्यरत कांट्रेक्ट वर्करों को रेगुलर करने की मांग उठाई। डा. कश्मीर ने कहा कि वर्तमान में सरकार राज्य की हो या केंद्र की, उदारवादी निजीकरण के रास्ते पर चल रही हैं। यह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण नहीं होना चाहिए। वर्ष 2003 में देशभर…

Read More