सैनिक स्कूल में गरबा की धूम

सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक प्राइमरी स्कूल सुजानपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिकवितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ग्रुप कै. टीएन श्रीधर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने एकांकी, डांस, सोलो डांस, ग्रुप डांस तथा ग्रुप सांग में एक से बढ़क र एक प्रस्तुतियां दीं। तीसरी, चौथी तथा पांचवीं कक्षा के बच्चों ने गरबा प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य ग्रुप कै. टीएन श्रीधर तथा गीता मालिनी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा शिक्षा, खेलकूद के क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया।
स्कूल की हेडमिस्ट्रेस सीमा गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सीनियर विंग के हेडमास्टर विंग कमांडर पीपी कैनेडी, शर्मिला कैनेडी, मंजु ठाकुर तथा अन्य शिक्षक, बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। बच्चों में अग्रणी, अस्था, अनवी, गोल्डी, सुरेश, सुनील, विजय, नम्रता, रिधि तथा सुनंदन ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

Related posts