हमीरपुर। जिले में नौनिहाल चर्मरोग की चपेट में आ रहे हैं। बदलते मौसम के चलते नौनिहालों में एलर्जी की शिकायत बढ़ रही है। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में प्रतिदिन 60 से 70 शिशु रोगी पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी रोगी शिशु की तादाद बढ़ रही है। मौसम के बदलते मिजाज के चलते पांच साल तक के अधिकतर बच्चे स्किन एलर्जी की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों के शरीर में खारिश की शिकायत बढ़ रही है। क्षेत्रीय अस्पताल में हररोज 60 से 70 शिशु रोगी पहुंच रहे…
Read MoreCategory: Hamirpur
बीटेक छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत
थानाकलां/बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के गांव भलेती के पास हमीरपुर की 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में सड़क किनारे बेसुध पड़े देखकर एंबुलेंस को सूचित किया। लेकिन सीएचसी बंगाणा पहुंचते ही युवती की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने खुद जहर निगला या किसी ने खिलाया। जानकारी के अनुसार पूनम पुत्री सतपाल शर्मा गांव डोडवीं तहसील…
Read Moreछह माह से रोजगार के इंतजार में युवा
बड़सर (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के तहत बेरोजगार युवा रोजगार की आस लगाए बैठे हैं। युवाओं ने रिक्त पदों के लिए करीब छह माह पहले आवेदन किया था, लेकिन अभी तक आवेदन जमा होने बाद आगे की प्रक्रिया नहीं हो पाई। खंड कार्यालय ने रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक का पद भरने के लिए बेरोजगार युवाओं से आवेदन मांगे थे। बिझड़ी ब्लाक की बल्याह, बणी और भकरेड़ी पंचायत में ग्राम रोजगार सेवक का पद दो साल से रिक्त है। इसके अलावा बड़सर, जौड़े अंब तथा पथलयार पंचायत में तकनीकी सहायक का…
Read Moreतीन दिसंबर को हमीरपुर में बनेंगे विकलांगता
हमीरपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस के अवसर पर हमीरपुर के एनजीओ भवन के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी डा. काली दास ने बताया कि विकलांगता दिवस के मौके पर अक्षम व्यक्तियों के लिए खेलों के आयोजन के साथ-साथ जिला मेडिकल बोर्ड की ओर से विकलांगता जांच भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की जांच के लिए सीआरसी सुंदरनगर से मनोचिकित्सक डा. शत्रुघ्न सिन्हा की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम भी उपस्थित रहेगी,…
Read Moreछह पंचायतों को महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार
हमीरपुर। निर्मल भारत अभियान के तहत खंड स्तर पर महर्षि बाल्मीकि पुरस्कार के लिए पंचायतों का चयन कर लिया गया है। खंड स्तर पर विजेता पंचायतों (प्रथम) को एक लाख रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह तथा प्रशंसा पत्र पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। विकास खंड हमीरपुर में दडूही पंचायत, भोरंज खंड में हणोह, बिझड़ी खंड में सकरोहा, नादौन खंड में बड़ा, सुजानपुर खंड में डेरा तथा बमसन खंड में चमनेड़ पंचायत को अव्वल आंका गया है। उपायुक्त आशीष सिंहमार ने बताया कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण हमीरपुर द्वारा निर्मल भारत…
Read Moreपेंशनर्स के साथ हो रहा अन्याय
हमीरपुर। हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। यहां जारी बयान में पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों को 15 दिन के भीतर लाभ दिए गए। लेकिन कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया। संघ के महामंत्री राम स्वरूप तथा संगठन सचिव विक्रम सिंह राणा ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में वर्ष 2012 के बाद कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कई मामलों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फंड के सिवा कोई अन्य लाभ नहीं मिला है। काफी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं। परिवहन…
Read Moreयातायात नियमों की सरेआम अवहेलना
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में यातायात नियमों की सरेआम अवहेलना दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। दोपहिया वाहन चालक नियमों को लेकर ठेंगा दिखा रहे हैं। नगर में बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, ट्रीपल राइडिंग, तथा अंडर ऐज वाहन चालक अक्सर देखे जा सकते हैं। लेकिन पुलिस की ओर से शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। दो दिन पहले ही तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार छात्र ने सड़क किनारे चल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी थी। हाल ही के दिनों में वाहन चालकों की…
Read Moreसोलर लाइट लगाने पर विवाद
भोरंज (हमीरपुर)। पंचायत समिति भोरंज में सोलर लाइटें लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंचायत समिति के एक सदस्य ने लाइटें लगाने का कार्य निजी फर्म को देने पर सवाल खड़ा कर दिया है तथा गड़बड़ी की आशंका जताई है। पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र सिंह ने कहा कि पंस की बैठक में 13वें वित्त आयोग से प्राप्त 25 लाख रुपये की राशि से सोलर लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया था। निजी संस्थानों से लाइट लगवाने का निर्णय हुआ था। डाक से कोटेशन मंगवाए जाने का फैसला लिया…
Read Moreजेबीटी की भर्ती आज से
हमीरपुर। जिले में जेबीटी के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। दर्जन भर से अधिक पदों के लिए विभाग के पास सवा सौ आवेदन आए हैं। टेट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट में टॉप रहने वाले अभ्यर्थियों की जेबीटी के पद पर तैनाती होगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित जेबीटी के 14 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। अभ्यर्थियों के लिए टेट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।…
Read Moreकॉलेज प्रवक्ता पर धोखाधड़ी का केस
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर में बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह में कार्यरत प्रवक्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कॉलेज प्रवक्ता पर वर्ष 2009 में जाली दक्षता प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी प्राप्त करने का आरोप है। आरोपी ने बिझड़ी के एक निजी संस्थान से चार साल का दक्षता प्रमाण पत्र हासिल किया है, जबकि संस्थान प्रदेश विवि से मान्यता प्राप्त नहीं है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रवक्ता और निजी संस्थान के प्रिंसीपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा…
Read More