नादौन में नहीं मिल रही खाद

नादौन (हमीरपुर)। नादौन क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। किसानों को अभी तक गेहूं बिजाई की खाद 12:32:16 नहीं मिल पाई है। गेहूं बिजाई का समय निकलता जा रहा है और ऐसे में खाद न मिलना किसी मुसीबत से कम नहीं है। पता चला है कि इसका विकल्प अमोनियम नाइट्रेट पर पाबंदी लग गई है। इससे दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं। किसानों को खेतीबाड़ी करना मुश्किल हो गया है। बंदर और आवारा पशु फसलों को उजाड़ रहे हैं। रात दिन लोगों को फसलों की रखवाली करनी…

Read More

अब तुरंत निपटेगा राजस्व कार्य

हमीरपुर। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्व विभाग ने पटवारियों के रिक्त पदों को भरने की पहल की है। जिले में चार दर्जन से अधिक पद खाली हैं। इनमें से करीब दो दर्जन से अधिक पदों को भर दिया गया है। इससे लोगों को राजस्व संबंधी कार्य निपटाने में सहूलियत मिलेगी और लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। सभी पटवारियों की नियुक्तियां अनुबंध आधार पर की गई हैं। विभाग ने प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात तैनाती भी कर दी है। सरकार के आदेश और योजना के…

Read More

‘अंग्रेजां निमुंए साई निचोड़ेया मुल्ख’

हमीरपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से संस्कृति सदन सलासी में आयोजित बहुभाषी कवि सम्मेलन में समाज के बदलते रंगों पर कवियों ने अपने अपने अंदाज में जमकर तंज कसकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए जिला भाषा अधिकारी कर्नल नेगी ने कहा कि कविताएं समाज की संवेदनाओं को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा लोगों को सही दिशा प्रदान करने में कविताओं की अहम भूमिका है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अजीत दीवान ने कहा कि…

Read More

बगवाड़ा में मकान जलकर राख

अवाहदेवी (हमीरपुर)। क्षेत्र के बगवाड़ा में एक घर जलकर राख हो गया। घर में दो परिवार किराये पर रहते थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से दोनों परिवारों को काफी नुकसान हुआ है। यहां तक कि बच्चों के बैग और किताबें भी आग की भेंट चढ़ गई हैं। आग सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे लगी। परिवार कुछ भी सामान बचाने में नाकाम रहे। सूचना मिलने पर हल्का पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता…

Read More

जातिगत आरक्षण समाज के लिए कैंसर

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सामान्य वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ की बैठक में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग प्रमुखता के उठी। निरंतर बढ़ते जा रहे आरक्षण के दायरे को लेकर भी चिंता जताई गई। सामान्य वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक हमीरपुर के एनजीओ भवन में प्रदेशाध्यक्ष भगत राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। महासंघ के मुख्य संरक्षक राकेश भारद्वाज ने कहा कि जातिगत आरक्षण समाज के लिए कैंसर है। अब निजी क्षेत्र को भी संक्रमित करने की तैयारी में है। जातिगत आरक्षण का लाभ पीढ़ी दर पीढ़ी…

Read More

कांग्रेसी ही थल्ले लगाने को बेताब

हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस में आपसी फूट का मुद्दा गरमाया रहा। वक्ताओं ने आपसी फूट पर तंज कसने के साथ ही संगठित होने का आग्रह एक दूसरे से किया। जनरल हाउस में नाममात्र की उपस्थिति पर भी निराशा व्यक्त की। अंत समय में बाहर से प्रत्याशी थोपे जाने पर रोष जताया, तो चुनाव को देखते हुए घरों से बाहर निकलने का भी आग्रह किया। सर्व हित सुधार सभा भवन हमीरपुर में डीसीसी अध्यक्ष नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा…

Read More

चिल्ड्रन साइंस में हमीरपुर ने गाढ़े झंडे

हमीरपुर। राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता में हमीरपुर के छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन रहा। यह प्रतियोगिता जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हाल ही में आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंदड़ू के छात्र विशाल ठाकुर की प्रोजेक्ट रिपोर्ट को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। विशाल ने ऊर्जा दक्षता का मूल्यांकन विषय पर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। गाइड प्रवक्ता यजनीश कुमार को सम्मानित किया गया। सर्वे प्रोजेक्ट रिपोर्ट में जंदड़ू स्कूल की छात्रा रंजना देवी को दूसरा स्थान मिला है। रिपोर्ट का विषय लैंटाना घास से चारकोल बनाना…

Read More

बाइक हादसे में तीन घायल, एक टांडा रेफर

नादौन (हमीरपुर)। शहर से दो किलोमीटर दूर एनएच-70 पर गगाल नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार बाइक पर पत्नी कमलेश के साथ नादौन अस्पताल से अपने गांव बड़ा की तरफ जा रहा था। गगाल पर चौ. बाबू राम (64) सड़क पार कर कुठार गांव की तरफ जाने लगा तो वह मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया। इस कारण तीनों घायल हो गए। लोगों ने 108 बुलाई और तीनों घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जहां…

Read More

गहने-नकदी ले उड़े शातिर

हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत डोडन गांव में शातिरों ने दिन दहाड़े एक घर में सेंधमारी कर डाली है। शातिर घर से गहने और नकदी ले उड़े हैं। पुलिस ने घटना की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अंजना कुमारी पत्नी अमर सिंह गांव डोडन, नादौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 19 नवंबर को वह 11 बजे अपनी स्कूटी लेकर नादौन बाजार गई थी। घर के कमरे को ताला लगाया था। उसके दोनों बच्चे स्कूल गए थे। इसके चलते घर…

Read More

शिक्षा का माहौल खराब करने का आरोप

सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी के अध्यापकों पर शिक्षा का माहौल खराब करने का आरोप लगा है। अभिभावकों ने कुछ शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं। जारी बयान में कहा कि शिक्षक ही स्कूल में शिक्षा के माहौल को खराब कर रहे हैं। विद्यालय के ही कुछ अध्यापक दूसरे अध्यापकों पर आरोप लगा रहे हैं। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि माहौल को सुधारा जाए। साथ ही सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि दोषी अध्यापकों का तबादला किया जाए…

Read More