हमीरपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण करने वाला आकाशवाणी हमीरपुर केंद्र वर्तमान में बंद होने की कगार पर है। आकाशवाणी केंद्र स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इसमें लंबे समय से 66 फीसदी पद खाली हैं। एफएम-101.8 मेगा हाट्स पर यहां से प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की हमीरपुर के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब के होशियारपुर और नंगल तक पहुंच है। यहां कुल सृजित 30 पदों में से 20 पद खाली हैं। दस कर्मचारियों के सहारे आकाशवाणी केंद्र चलाया जा रहा है। आकाशवाणी हमीरपुर में प्रोग्राम…
Read MoreCategory: Hamirpur
प्रतिबंध के बावजूद भी बिक रहे मादक पदार्थ, कानून को दिखा रहे है ठेंगा
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत मैहरे, बिझड़ी, गारली, चकमोह, सलौणी, दियोटसिद्ध क्षेत्रों में खोखा संचालक दुकानदार प्रतिबंध के बाद भी मादक पदार्थ बेचकर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। स्थानीय निवासी मदन शर्मा, सुरेश कुमार, लक्की चौधरी, राकेश कुमार, राजेश सिंह का कहना है कि खोखा संचालक दुकानदार रोजाना गुटका, तंबाकू, खैनी मादक पदार्थों को दोगुने दाम पर बेचकर चांदी कूट रहे हैं। हालांकि कायदे के अनुसार किसी भी प्रतिबंधित वस्तु की बिक्री करना अपराध है, लेकिन इसके बावजूद ये दुकानदार इन प्रतिबंधित वस्तुओं को बेचकर सरेआम कानून की…
Read Moreप्रदेश पथ परिवहन निगम के परिचालकों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर खत्म किया अनशन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के परिचालकों ने ग्रेड पे को लेकर चार दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन को बुधवार को समाप्त कर दिया है। जिला प्रधान ने क्रमिक अनशन पर बैठे परिचालकों को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया। परिचालक संघ के जिला प्रधान दविंदर भारद्वाज ने बताया कि परिचालक संघ की जो मांगें हैं, उन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संज्ञान लिया है। छठे वेतन आयोग की जो विसंगतियां पाई गई हैं, उनको दूर करने का मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी प्रबंधक और उच्च अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।…
Read Moreनिजी अस्पताल का कारनामा : पथरी निकाली ही नहीं ऑपरेशन कर डाला स्टेंट, अब उठी कार्रवाई की मांग
हमीरपुर मरीज अजय कुमार और उनके भाई राजेश कुमार ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन से उनकी फाइल और रिकॉर्ड मांगा गया तो बताया गया कि यह रिकॉर्ड गोपनीय होता है। हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगते एक निजी अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन कर स्टेंट डाल दिया गया, लेकिन उसकी पथरी नहीं निकाली। मरीज ने चिकित्सकों से पूछा तो दो चिकित्सकों ने अलग-अलग बयान दिए। एक ने कहा कि मरीज के पेट में पथरी थी ही नहीं, जबकि दूसरे चिकित्सक ने कहा कि पथरी निकाल दी गई है। मरीज और…
Read Moreजलशक्ति विभाग के अधिकारी ने किया ऐसा कारनामा, हैरत में पड़ गए उच्च अधिकारी
बड़सर (हमीरपुर) जल शक्ति विभाग हमीरपुर के मुख्य अभियंता श्याम कुमार शर्मा का कहना है कि इस विषय में अफसर से लिखित में जवाब मांगा गया है, साथ ही जल्द ही सरकारी गाड़ी को बड़सर डिवीजन छोड़ने के आदेश दिए हैं जलशक्ति विभाग हमीरपुर में अजीब मामला सामने आया है। बड़सर मंडल से एक अधिकारी का नादौन मंडल के लिए तबादला हुआ है। अधिकारी अपने तबादला के बाद यहां से सरकारी वाहन को भी साथ नादौन ले गए हैं। अब बड़सर में कोई भी सरकारी वाहन नहीं है। स्थानांतरित होने…
Read Moreएयर फोर्स में सुंगरवाड़ के ऋ षभ ठाकुर बने फ्लाइंग ऑफिसर
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत गांव सुंगरवाड से ऋ षभ ठाकुर पुत्र कर्नल राकेश कुमार ठाकुर एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। ऋ षभ ठाकुर ने बेसिक मिल्ट्री की ट्रेनिंग एयर फोर्स अकादमी डुंडीगल(हैदराबाद)से पूरी की है। वहीं ऋषभ ने एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज से बैंगलोर एरोनेटिकल इंजीनियरिंग में एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद एफटीसी बैंगलोर में पासिंग आउट परेड में भाग लिया। जैसे ही ऋ षभ ठाकुर की पास आउट परेड खत्म हुई अपने पिता कर्नल राकेश कुमार ठाकुर को सेल्यूट किया। ऋषभ ठाकुर अब अलग…
Read Moreस्कूल परिसर में ही उपलब्ध होंगी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं
हमीरपुर प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आने वाले दिनों में स्कूल परिसर में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ये सुविधाएं शुरू करने से पूर्व प्रदेश के स्कूलों में अध्यापकों को प्राथमिक चिकित्सा और अन्य उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब स्कूल में किसी विद्यार्थी के बीमार होने पर उपचार के लिए अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आने वाले दिनों में स्कूल परिसर में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ये सुविधाएं शुरू करने…
Read Moreअनुबंध आधार पर एनआईटी हमीरपुर में भरे जाएंगे शिक्षकों के 45 पद
हमीरपुर एनआईटी हमीरपुर के कुलसचिव प्रो. योगेश गुप्ता ने बताया कि अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में खाली पदों को अनुबंध आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान ने सिविल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग समेत 12 विभिन्न विभागों के 45 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए अभ्यर्थियों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्यता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन…
Read Moreसरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के साथ विद्यार्थियों को मिलेंगे अब फल
हमीरपुर प्रधानमंत्री पोषण अभियान में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के मिड-डे मिल मेन्यू में पोषक आहार के साथ अब फलों को भी शामिल किया जाएगा। प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को उचित पोषण आहार दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दोपहर भोजन के साथ अब फल भी दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री पोषण अभियान में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के मिड-डे मिल मेन्यू में पोषक आहार के साथ अब फलों को भी शामिल किया जाएगा।…
Read Moreयदि भारत को समझना है तो गांव का अध्ययन करना आवश्यक : डॉ. गर्ग
हमीरपुर। ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी में गांव का इतिहास विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के अध्यक्ष प्रो. ओम प्रकाश शर्मा ने की। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. चेतराम गर्ग ने कहा कि गांव के इतिहास का अर्थ भारत की जड़ों के इतिहास से है। यदि भारत को समझना है तो उसके लिए गांव का अध्ययन करना आवश्यक है। हमें गांव के लोगों को समझाना नहीं है अपितु उन्हें समझना हैं। उन्होंने कहा कि भारत…
Read More