123 बच्चों का भविष्य लगा दाव पर

गैहरा (चंबा)। शिक्षा खंड गैहरा के अंतर्गत तीन मिडल स्कूलों में अध्यापकों की कमी चल रही है। इस कारण 123 के करीब स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजकीय मिडल स्कूल उसलाड, अगाहर और ग्राउंडी में तीन साल से अध्यापकों के कई पद रिक्त चल रहे हैं। मिडल स्कूल ग्राउंडी में टीजीटी नॉन मेडिकल का पद पिछले तीन सालों से खाली पड़ा हुआ है। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 60 के करीब बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया…

Read More

गौशाला में रखे नौ अवैध स्लीपर पकड़े

तीसा (चंबा)। स्थानीय थाना में इमारती लकड़ी की तस्करी करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती शनिवार शाम को चार बजे के करीब तीसा के थाना प्रभारी दर्शन सिंह की अगुवाई में पुलिस हियाड़ शक्ति नाला की तरफ गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को इमारती लकड़ी के अवैध करोबार की सूचना मिली। पुलिस ने ग्राम पंचायत थनेईकोठी के गांव सोंडा निवासी नसरूला ऊर्फ किशभनू पुत्र अली मोहम्मद के घर पर छापा मारा। इस दौरान उसकी गौशाला से…

Read More

प्रवेशद्वार पर जड़े ताले, हजारों बंद

व्यापारियों और प्रशासन की लड़ाई से मैदान में बंद हुए हजारों लोग कीचड़ से भरे चौगान में खरीददारी करने उमड़ी थी भीड़ चंबा। मिंजर मेले के दौरान चौगान के तीन हिस्सों में चल रही व्यापारिक गतिविधियों को तय समय सीमा के भीतर रोक पाने में विफल प्रशासन ने सैकड़ों लोगों की सुरक्षा को ही जोखिम में डाल दिया। शनिवार को जब प्रशासन की ओर से कामकाज समेटने से आनाकानी रहे व्यापारियों को हटाने के लिए भेजे गए तहसीलदार, पटवारी व होमगार्ड के जवानों की नहीं चली तो चौगान के प्रवेश…

Read More

असिस्टेंट के सहारे रोजगार कार्यालय

चंबा। जिला रोजगार कार्यालय एकमात्र सीनियर असिस्टेंट के हवाले है। विभाग में आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। यह पद पिछले लगभग एक साल से खाली हैं। इसके कारण युवाओं को रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत करवाने में अड़चने पेश आ रही हैं। इसके अलावा विभाग के कर्मचारियों पर भी काम का बोझ अधिक बढ़ गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में जिला रोजगार कार्यालय में जिला रोजगार अधिकारी, सुपरिंटेंडेंट, एसए, सांख्यिकी सहायक और क्लर्कों के पद रिक्त पड़े हुए हैं।…

Read More

एसएफआई ने मांगा समर्थन

चंबा। छात्र संघ चुनावों की तिथि तय होते ही एसएफआई ने स्थानीय कॉलेज में प्रचार शुरू कर दिया है। इकाई के कार्यकर्ताओं ने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से एसएफआई को समर्थन करने का आग्रह किया। इसके बाद कॉलेज परिसर में इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव विजय राठौर ने की। उन्होंने छात्र वर्ग से एसएफआई को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर एसएफआई केंद्रीय छात्र संघ में जीत कर आती है तो छात्र हित के मुद्दों को सरकार व विवि प्रशासन के…

Read More

बिजली बंद करने पर उखड़े कारोबारी

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान लगाई गई अस्थायी मार्केट से बिजली क ा कनेक्शन काटने पर बाहर से आए व्यापारी नाराज हो गए हैं। शनिवार को व्यापारियों को खदेड़ने के लिए मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ व्यापारियों की मामूली कहासुनी हो गई। इस दौरान काफी देर तक माहौल गरमा गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कारोबारी इस बात को लेकर अड़े हैं कि उन्हें 11 तक कारोबार करने का समय दिया जाए, जबकि मेला कमेटी की ओर से नौ अगस्त को बिजली के कनेक्शन काट दिए…

Read More

आसमानी कहर से फसलें, सड़कें और खेत तबाह

साहो (चंबा)। विकास खंड की चंबा परोथा पंचायत के परोगा गांव में बारिश ने काफी कहर बरपाया है। गांव के आधा दर्जन परिवारों की मक्की की फसल तबाह हो गई है। तेज बारिश से गांवों को जाने वाले रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों के खेतों में डंगे गिर गए हैं और जगह-जगह भूस्खलन होने से गांव को खतरा पैदा हो गया है। ग्राम पंचायत परोथा के उपप्रधान राकेश महाजन ने बताया कि पंचायत के परोगा, ओथल और सरोट गांवों में बारिश से नुकसान हुआ है। परोगा गांव के किरपा…

Read More

फेसबुक-एसएमएस से प्रचार शुरू

चंबा। छात्र संघ चुनावों की तिथि घोषित होते ही छात्र संगठनों ने प्रचार अभियान के लिए कमर कस ली है। छात्र नेता इन दिनों नए छात्रों को अपने संगठन की विचारधारा से अवगत कराने के लिए इंटरनेट का काफी प्रयोग कर रहे हैं। विद्यार्थी फेसबुक के माध्यम से अपने संगठन के संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचा रहे हैं। फेसबुक के माध्यम से छात्र नेता मैसेज और फोटो डाउनलोड कर रहे हैं और अपने संगठन को समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी छात्र नेता प्रचार…

Read More

मां से नहीं मिल सके कर्ण और दिनेश

सलूणी चंबा। हलूरी-कुठेड़-कंधवारा मार्ग पर हुए जीप हादसे से डियूर इलाके में मातम छा गया है। इस हादसे से बिखरे परिवारों का दुख देखकर पूरा इलाका स्तब्ध है। पोरखी राम के दोनों बेटे स्कूल में तीन दिन की छुट्टी होने के कारण पिता के साथ अपनी मां के पास मराड़ी धार स्थित अधवार (अस्थायी घर) के लिए जा रहे थे। बच्चों को क्या मालूम था कि उनकी जिंदगी का यह आखिरी सफर उन्हें मां से भी नहीं मिलने देगा। पोरखी राम निवासी ढक्की के घर में मृतकों को अग्नि देने…

Read More

संक्रमण फैलने का खतरा

भरमौर चंबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इसके कारण लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी रोष पनप गया है। आलम यह है कि अस्पताल में मरीजो के लिए लगाए गए बिस्तरों की हालत इतनी गंदी है कि ग्रामीण मरीजों को लिटाने से कतराने लगे हैं। कई दिनों तक बिस्तरों की बैडशीट को न तो बदला जाता है और न ही इनकी सफाई की जाती है। इसके चलते ईलाज करवाने आ रहे मरीजो को संक्रमण होने का डर सताने लगा है। स्थानीय निवासी डा. अमित…

Read More