चुवाड़ी (चंबा)। रायपुर-चुवाड़ी सड़क पर मंगलवार सुबह साड़ल नामक स्थान पर चालक की होशियारी से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार मनहुता से जसूर जा रही निजी बस जैसे ही साड़ल के पास पहुंची तो वहां पर हुए भूस्खलन वाले स्थान पर अधिक मलबा और फिसलन होने के चलते बस के पिछले टायर बैठ गए और बस नीचे धंसने लगी जहां यह हादसा होने जा रहा था वहां पर दूसरी तरफ पांच सौ फुट गहरी खाई थी। घटना वाले स्थान पर एकाएक बस में अफरातफरी का माहौल बन गया।…
Read MoreCategory: Chamba
शिक्षा विभाग ने स्कूलों को जारी किए आईडी और पासवर्ड
चंबा। शिक्षा विभाग ने सभी स्कू लों को लॉग इन आईडी और पासवर्ड भेज दिए गए हैं। ये पासवर्ड एसएमएस के माध्यम से भेजे गए हैं। लॉग इन आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद अब स्कालरशिप प्रभारी और स्कू ल मुखिया स्कॉलरशिप के फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा प्रपत्रों को बेरिफाई कर सकेंगे। जिन स्कूलों को लॉग इन आईडी और पासवर्ड नहीं मिले हैं। इस प्रकार के स्कूल शिक्षा विभाग के साथ संपर्क कर सकते हैं। विभाग की ओर से जल्द लॉग इन आईडी और पासवर्ड जारी कर दिए…
Read Moreदब कर रह गई होली प्रोजेक्ट की अहम रिपोर्ट
चंबा। होलीवासियों के लिए जी का जंजाल बनी पावर प्रोजेक्ट की सुरंग को लेकर राज्य बिजली बोर्ड की एक अहम जांच रिपोर्ट सामने आई है। बिजली बोर्ड के निदेशक (सिविल) कार्यालय ने ग्रामीणों के विरोध और कोर्ट में पीआईएल दाखिल होने के बाद 30 जुलाई 2012 को 180 मेगावाट की बजोली होली परियोजना की सुरंग और पावर हाउस के स्थानांतरण पर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। तब से इस रिपोर्ट को दबा कर रखा गया। इस कारण प्रोजेक्ट की सच्चाई सामने नहीं आ पाई। हिमधरा पर्यावरण शोध संगठन के राहुल…
Read Moreउच्च शिक्षा विभाग से मिलेगी प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति
चंबा। अब ओबीसी वर्ग की प्री मैट्रिक स्कालरशिप उच्च शिक्षा विभाग के पास मिलेगी। निदेशालय ने इसका जिम्मा उच्च शिक्षा विभाग को दे दिया है। सभी स्कूल मुखिया छठी से आठवीं तक की ओबीसी वर्ग की स्कालरशिप के लिए उच्च शिक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं। पहले मिडिल तक की ओबीसी वर्ग की स्कालरशिप एलीमेंटरी एजूकेशन के पास होती थी, लेकिन हाल ही में इसमें परिवर्तन किया गया है। अब आठवीं कक्षा तक की ओबीसी वर्ग की स्कालरशिप उच्च शिक्षा विभाग के पास मिलेगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर…
Read Moreअप्रैल से अनुबंध करो वरना परीक्षाओं का बहिष्कार
चंबा। जिला साक्षरता प्रेरक संघ चंबा का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त संदीप कदम से मिला। इस दौरान प्रेरकों ने उपायुक्त को मांगपत्र सौंपते हुए मांग की है कि उनका अनुबंध अगस्त माह की बजाय पहली अप्रैल 2013 से किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन से मिल चुके हैं, उनकी मांग के संबंध में जिला साक्षरता समिति ने कोई निर्णय नहीं लिया है। प्रेरकों ने प्रशासन को दो टूक कहा है कि अगर अप्रैल माह से प्रेरकों का अनुबंध नहीं किया गया तो 25 अगस्त को आयोजित होने…
Read Moreमणिमहेश मेले में तैनात होंगी आठ स्वास्थ्य टीमें
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग ने मणिमहेश की डल झील को जाने वाले रास्ते में आठ मेडिकल टीमों की तैनाती करने का निर्णय लिया है। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं को 24 घंटे सेवाएं मुहैया करवाएंगी। ये टीमें 15 सितंबर राधाष्टमी तक तैनात रहेंगी। एक मेडिकल टीम में तीन सदस्य शामिल होंगे। इसमें एक चिकित्सक और दो पैरामेडिकल सदस्य होंगे। प्रत्येक टीम के पास आपातकालीन स्थिति से निपटने की हर प्रकार…
Read Moreबघेईगढ़-चांजू मार्ग एक हफ्ते से बंद
तीसा (चंबा)। बारिश के कारण बघेईगढ़-चांजू मार्ग बंद एक हफ्ते से बंद है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार से खुंडी माता मेला शुरू हो रहा है, लेकिन मार्ग बंद होने के कारण लोगों को खुंडी मराल डल झील तक पैदल पहुंचना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सूरज, लेख राज, चमन सिंह, होशियार सिंह, मदन लाल, प्यार सिंह, होशियार सिंह, रूप लाल, मोहिंद्र सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि…
Read Moreकोर्स शुरू, किताबें पहुंचीं नहीं
चंबा। सरकार की ओर से स्कूलों में वोकेशनल विषय को तो शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक स्कूलों में न तो सिलेबस पहुंचा है और न किताबें। ऐसे में वोकेशनल विषय में एडमिशन ले चुके छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। सरकार की ओर से प्रदेश के 100 स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू किया गया है। जिला चंबा की बात करें तो जिला के नौ स्कूलों में वोकेशनल कोर्स को शुरू किया गया है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय व कन्या विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला…
Read Moreकॉलेज स्थानांतरण चुनौती
चंबा। स्थानीय कॉलेज में वर्ष 2007 के बाद पूरे पैनल के साथ एससीए में काबिज होने वाली एनएसयूआई के सामने कई चुनौतियां होंगी। एनएसयूआई पर चुनाव के वक्त छात्र वर्ग से किए गए वायदों को पूरा करने का दबाब रहेगा। एनएसयूआई ने पीजी कॉलेज में एमए हिंदी, एमए राजनीति शास्त्र की कक्षाएं शुरू करवाने और कॉलेज स्थानांतरण रोकने की बात कही थी। इन मांगों को पूरा करने के लिए एनएसयूआई को अपनी सरकार होते हुए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। कॉलेज स्थानांतरण रोकने की मांग को पूरा करवाने के लिए…
Read Moreदो शिक्षकों के सहारे सैकड़ों बच्चे
तेलका (चंबा)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भजोतरा में अध्यापकों की कमी चल रही है। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 104 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस स्कू ल में जेबीटी के तीन पद खाली चल रहे हैं। इसमें दो पद पिछले लगभग तीन साल से खाली चल रहे है, जबकि एक अन्य अध्यापक का लगभग एक माह पहले तबादल हो चुका है। इस कारण स्कूल में तीन पद खाली हो गए हैं। मौजूदा समय में स्कूल में एक सीएचटी और एक जेबीटी तैनात है।…
Read More