
तीसा (चंबा)। बारिश के कारण बघेईगढ़-चांजू मार्ग बंद एक हफ्ते से बंद है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार से खुंडी माता मेला शुरू हो रहा है, लेकिन मार्ग बंद होने के कारण लोगों को खुंडी मराल डल झील तक पैदल पहुंचना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सूरज, लेख राज, चमन सिंह, होशियार सिंह, मदन लाल, प्यार सिंह, होशियार सिंह, रूप लाल, मोहिंद्र सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि खुंडी माता मेले के लिए क्षेत्र से भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन सड़क बंद होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बघेईगढ़-चांजू मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जाए। इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सौरभ चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण मार्ग बंद है। उन्होंने कहा कि जल्द सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
