भालू ने बच्चों संग किया हमला

भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत सियुंर के गांव गासन में मादा भालू व उसके दो बच्चों ने एक गडरिये पर हमला कर दिया। इससे गडरिया बुरी तरह से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जैसी राम पुत्र घुगर राम निवासी गासन वीरवार देर शाम को गासन के जंगल में अपनी भेड़ व बकरियों को चरा रहा था। इस दौरान एक मादा भालू व उसके दो बच्चों ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी लगभग 20 भेड़-बकरियां व कुता घायल हो गए हैं। इसके साथ ही उसके सिर व…

Read More

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दें स्वास्थ्य कर्मी

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ नर्सों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत नवजात शिशु की देखभाल विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश वर्मा ने किया। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित स्टाफ को नवजात शिशु की देखभाल और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित स्टाफ को अपने व्यवहार में भी बदलाव लाने और लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को…

Read More

हुडदंगियों पर नजर रखेगी तीसरी आंख

चंबा। चौरासी मंदिर परिसर के अंदर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, चोरी करने और अन्य गैर कानूनी वारदातों को अंजाम देने वालों पर इस बार तीसरी आंख का पहरा रहेगा। स्थानीय प्रशासन ने इस बार लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से ऐसी हरकतें करने बच नहीं पाएंगे। पहले इन जातरों के दौरान कई शराबी हुड़दंग मचाते थे और जातर देखने आए लोगों के उत्साह को किरकिरा देते थे। हुड़दंगी अपने प्रभावशाली रिश्तेदारों का रौब जमाकर पुलिस के जवानों से भी उलझते थे। सही जानकारी न मिल पाने की वजह से ये…

Read More

जीपीएफ खाते में जमा नहीं हुआ डीए का एरियर

चुवाड़ी (चंबा)। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ जिला चंबा के अध्यक्ष जगदीश चौहान ने कहा कि खंड भटियात के स्वास्थ्य कर्मचारियों को जुलाई 2012 से जारी की गई महंगाई भत्ते की किस्त का एरियर आज तक उनके जीपीएफ खाते में नहीं पड़ा है। इससे कर्मचारियों में रोष है। यह खुलासा कर्मचारियों की वर्ष 2012-13 की भविष्य निधि लेखा रिपोर्ट से हुआ है। अध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा कर्मचारियों के और भी कई प्रकार के बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है। इसकी मुख्य वजह जिला के सबसे बड़े ब्लाक में…

Read More

मणिमहेश में पकड़ा चोर गिरोह

मणिमहेश (चंबा)। पुलिस ने मणिमहेश यात्रियों को लूट का शिकार बनाने वाले गिरोह को पकड़ लिया है। मणिमहेश यात्रा के छोटे न्हौण के दिन यह गिरोह डल झील में सक्रिय था और इसने कुछ श्रद्धालुओं को लूट का शिकार भी बनाया है। इस गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनसे पुलिस ने 62 हजार की नकदी और कुछ महंगे मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इन्हें पुलिस टीम पकड़ कर भरमौर ला रही है। फिलहाल सूचना है कि ये पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हो सकते…

Read More

चंबा जिले में बड़े एड्स के रोगी

चंबा। चंबा में एड्स अपने पांव पसारता जा रहा है। जिले में एचआईवी पाजीटिव के आंकड़ों में बढ़ोतरी होती जा रही है। पिछले वर्ष की अपेक्षा एचआईवी पाजीटिव मरीजों का आंकड़ा 138 से बढ़कर 144 पहुंच गया है। इसमें तीन पाजीटिव रोगियों की पहचान बीते तीन माह में हुई है। जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने इस वर्ष अप्रैल से अगस्त माह तक 3500 लोगों के ब्लड की जांच की है। इसमें तीन रोगियों में एचआईवी के लक्षण पाए गए हैं। जिला के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि लोग…

Read More

छह डिस्पेंसरियों के पास छत्त नहीं

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा में छह पशु डिस्पेंसरियों को अपने भवन नसीब नहीं हो पाए हैं। ये पशु डिस्पेंसरियां लगभग पांच साल से किराए के भवन में चल रही है। जानकारी के मुताबिक टेपा, तरेला, गनेड देहरा, भराड़ा और कल्हेल पशु डिस्पेंसरियों को आज तक अपने भवन नहीं मिले हैं। ये डिस्पेंसरियां एक-एक कमरे में चल रही हैं। इस कारण सैकड़ों पशु पालकों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ग्राम पंचायत टेपा के प्रधान ध्यान सिंह, कल्हेल की प्रधान सारो देवी, कर्म चंद, टेक सिंह, रीझू राम, चैन…

Read More

डिग्रियां लौटाएंगे बेरोजगार

चंबा। बेराजगार शास्त्री संघ ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। चंबा में आयोजित बैठक में शास्त्री संघ ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए 50 फीसदी अंकों की शर्त हटाने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता करते शास्त्री संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि अगर 2009 से पहले शास्त्री की डिग्री करने वाले शास्त्री अध्यापकों को टेट के लिए 50 प्रतिशत अंकों में छूट नहीं दी गई तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके साथ ही समस्त बेराजगार शास्त्री अपनी डिग्रियां सरकार को…

Read More

सड़क पर यूं ही बह रहा पेयजल

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते मुगला में पेयजल सड़कों पर बह रहा है। इससे सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर पानी बहने से जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग पर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगभग छह माह का समय हो गया है और आज तक सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल लाइन को ठीक करने की…

Read More

मणिमहेश मेंश्रद्धालु की मौत

भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा पर गए एक श्रद्धालु की डल झील पर सीने में दर्द उठने के कारण मौत हो गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कृष्ण लाल शर्मा (63) पुत्र बिहारी लाल शर्मा निवासी अमृतसर अपने बेटे व रिश्तेदारों के साथ मणिमहेश यात्रा पर गया था। शनिवार शाम को डल झील में स्नान करने के बाद रात को उसके सीने में अचानक दर्द उठा। इसके बाद उसे डल झील पर स्थापित मेडिकल कक्ष में ले जाया गया। चिकित्सकों…

Read More