आठ माह से नहीं मिला स्थायी डिपो

सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत कंधवारा के लोग डिपो की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिले। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि कंधवारा पंचायत में पिछले लगभग आठ महीने से सस्ते राशन का डिपो अस्थायी रूप से चलाया जा रहा है। इससे लोगों को समय पर राशन नहीं मिल रहा है और वे काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि स्थायी डिपो न होने के कारण लोगाें को मजबूरन बाजार से महंगे दामोें पर सामान खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, संत राम, लेख राज, खेमराज, मानियां, प्रभु राम और अली…

Read More

गैहरा में दो मोटरसाइकिल जलाईं

गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत गैहरा में शरारती तत्वों ने दो मोटरसाइकिल को आग लगा दी। इससे मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को गैहरा स्थित हनुमान मंदिर में जगराता था। जगराते के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। मंदिर से 100 मीटर की दूरी पर एक रेन शैल्टर है। यहां पर अमर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी घोल्टी और सुरेश कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी लेच ने अपनी मोटरसाइकिल को खड़ा किया था। रात लगभग तीन बजे जब जागरण खत्म हुआ तो…

Read More

212 पदों की सीधी भर्ती रद हो

चंबा। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की बैठक बीआरसी कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता विभाग के डिप्टी डीओ ओपी हीर ने की। इस मौके पर अध्यापकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सीधी भर्ती का मुद्दा खूब उठा और इसे रद करने के लिए आवाज भी उठाई गई। अध्यापक संघ के प्रधान राजीव राठौर और महासचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि सरकार स्कूलों में कार्यरत करीब 20 हजार विज्ञान अध्यापकों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हैडमास्टरों के केवल 1083 पद स्वीकृत…

Read More

विधायक को न बुलाने पर हंगामा

चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विस क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह जरियाल को सरकारी कार्यक्रमों में तरजीह न देकर पूर्व विधायक एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को बुलाने पर विक्रम सिंह व उनके समर्थकों के सब्र का बांध टूट पड़ा है। शनिवार को ककीरा स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में विधायक विक्रम सिंह जरियाल, भाजपा समर्थिक पंचायत प्रतिनिधि और उनके दर्जनों समर्थक पहुंचे और कांग्रेस सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञात रहे कि भटियात विस क्षेत्र के…

Read More

निशुल्क दवाइयों की सप्लाई शुरू

चंबा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सप्लाई की दवाईयों के लंबित बिल का भुगतान कर दिया है। बिल का भुगतान होने के बाद चंबा अस्पताल की सिविल सप्लाई की दुकान में स्मार्टकार्ड धारक मरीजों को मुफ्त की दवाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं। इसके चलते मरीजों को दवाईयां लेने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ा रहा है। करीब दो सप्ताह पूर्व दवाईयों के बिल का भुगतान न होने से सिविल सप्लाई ने मरीजों को मुफ्त दवाईयां देनी बंद कर दी थी और लंबित भुगतान किए जाने के बाद ही दवाईयां…

Read More

जिलों में साल में दो बार पीएसी बैठक : रविंद्र

चंबा। विस लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में साल में दो बार समिति की बैठक होगी। इसमें अधिकारियों से संबंधित क्षेत्र की योजनाओं पर खर्च हुए बजट और लंबित पड़े कार्यों का ब्योरा लिया जाएगा। विकास कार्यों को गति प्रदान करने के बारे में भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य शुरू न होने के लिए अधिकारी कई वजह बताते हैं। विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए इन वजहों का निवारण करना होगा। उन्होंने उपायुक्त और…

Read More

43 साल में भी नहीं बनी सुरंग

चंबा। पांगी कल्याण संघ की बैठक परिधि गृह में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पीएल ठाकुर ने की। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। संघ के सदस्यों ने बताया कि पांगी कल्याण संघ पिछले लगभग 43 वर्षों से चैहणी सुरंग के निर्माण की मांग कर रहा है, लेकिन आज तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है। इसके चलते घाटी के लोगों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। अगर यह सुरंग बनती है तो पांगी घाटी जिला मुख्यालय से 12 महीने जुड़ी…

Read More

वित्तीय अनियमितताएं पर दर्ज हो केस

चंबा। विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रविंद्र रवि ने बचत भवन में उपायुक्त संदीप कदम की मौजूदगी में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभागों में लंबित आडिट पैरे को लेकर संबंधित विभागों से सवाल भी पूछे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला चंबा के कार्यों से वे व्यक्तिगत रूप से खुश नहीं हैं। मंडी और कुल्लु जिले में चंबा की अपेक्षा काफी अच्छे कार्य हुए हैं। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मनरेगा व अन्य स्कीमों में वित्तीय अनियमितताएं करने…

Read More

करोड़ों की राशि का कोई पता नहीं

चंबा। बीआरजीएफ के तहत वर्ष 2012-13 में विभिन्न एजेंसियों को जारी की गई करोड़ों की राशि का ऑडिट नहीं हो पाया है। जिला पंचायत कार्यालय ने पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बीआरजीएफ) के तहत करोड़ों रुपये का बजट विभिन्न विभागों, जिप कमेटियों, ब्लॉक की कमेटियों व विभिन्न पंचायतों को जारी किया है। डीपीओ द्वारा बार-बार आदेश देने के बाद भी आडिट नहीं करवाया गया है। इससे पंचायत कार्यालय को दिक्कतें पेश आ रही हैं। विभाग ने ऑडिट न करवाने वाली एजेंसियों की सूची जारी की है और उनसे जल्द ऑडिट करवाने…

Read More

फार्म नहीं पहुंचे तो मुखिया देंगे छात्रवृत्ति

चंबा। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने क ी अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी प्रकार की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में कोई पात्र छात्र स्कॉलरशिप से वंचित रह जाता है तो संबंधित स्कूल के मुखिया को अपनी जेब से स्कॉलरशिप भरनी पड़ेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षा निदेशालय ने पहले विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप के लिए आनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की थी, लेकिन जिला चंबा में इस निर्धारित तारीख…

Read More