तीसा (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता 29 स्कूलों की 303 छात्राआे ने हिस्सा लिया। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता के समापन पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं को हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसके अलावा भाईचारे की भावना बढ़ती है।…
Read MoreCategory: Chamba
शौचालय में छोड़ दिया नवजात
चंबा। जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई साहो क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का शौचालय में गर्भपात हो गया। इसके बाद यह लड़की शौचालय की शीट में ही अपने शिशु को छोड़ कर गायब हो गई। शौचालय की सफाई करने आई महिला ने जब शौचालय में मरे हुए शिशु को देखा तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तभी डाक्टर को बुधवार सुबह ही अस्पताल में लाई गई एक गर्भवति नाबालिग लड़की पर शक हुआ। हालांकि लड़की इसे अपना शिशु मानने से इनकार…
Read More24 घंटे अंधेरे में डूबा भरमौर
भरमौर/गैहरा (चंबा)। उपमंडल भरमौर में करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे क्षेत्र की हजारों की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बीते मंगलवार से दोपहर के वक्त क्षेत्र में अचानक बिजली गुल हो गई और पूरे उपमंडल में अंधेरा पसर गया। बिजली बोर्ड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राख के पास 33 केवी लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मणिमहेश यात्रा के बड़े न्हौण के लिए भरमौर पहुंचे श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों अधिक परेशान…
Read Moreचंबा में सेना भर्ती चार अक्तूबर से
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में 4 अक्तूबर से लेकर 10 अक्तूबर तक सेना की ओपन भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक कर्नल नवजोत कंग ने बताया कि यह भर्ती कांगड़ा-चंबा के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। 4 अक्तूबर को जिला कांगड़ा के इंदौरा, नूरपुर, फतेहपुर, ज्वाली, ज्वालामुखी, जसवां कोटला और उपतहसील हरचक्कियां तहसीलों के सभी उम्मीदवारों के लिए सोल्जर सामान्य ड्यूटी की भर्ती होगी। इसी पद के लिए 5 अक्तूबर को कांगड़ा के धर्मशाला, कांगड़ा, देहरा, शाहपुर, बढ़ोह और रक्कर तहसीलों के उम्मीदवारों और 6…
Read Moreबड़े न्हौण को उमड़ा जन सैलाब, आज डल झील में लगाएंगे डूबकी
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा का आखिरी दौर वीरवार को दोपहर बारह बजे से शुरू हो जाएगा। यह शुक्रवार सुबह दस बजे तक चलेगा। शाही स्नान के लिए देश के कौने-कौने से आए दस हजार से अधिक श्रद्धालु वीरवार को डल झील में आस्था की डुबकी लगाएंगे। पंडित सूरज शर्मा ने बताया कि राधा अष्टमी का पर्व वीरवार (12 सिंतबर) को सुबह 11.38 से शुरू होगा, जो अगले दिन शुक्रवार सुबह 9.35 तक चलेगा। वीरवार दोपहर को चरपट नाथ और दशनामी अखाड़े की छड़ी डल झील में पहुंच जाएगी। शुक्रवार…
Read Moreपांव फिसलने से खाई में गिरा बुजुर्ग, मौत
होली (चंबा)। होली क्षेत्र के टेप में एक बुजुर्ग 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निक्कू राम पुत्र महाजन निवासी गांव अंदला आयु 61 वर्ष सोमवार को शाम चार बजे के करीब डोंखर से अंदला गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह टेप नामक स्थान पर पहुंचा तो अचानक उसका पांव फिसल गया। इस कारण वह लगभग 80 मीटर खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते…
Read Moreवर्कशाप शिफ्ट कर शुरू हो बस अड्डे का निर्माण
चंबा। चंबावासियों का एक प्रतिनिधिमंडल शहर की समस्याओं को लेकर सहायक उपायुक्त दीप्ति कपूर से मिला। इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त को समस्याओं से अवगत करवा। स्थानीय निवासी संजय सोनी, मोहम्मद आशिक, देवेंद्र शर्मा, धीरज मेहरा, बलविंद्र सिंह, विक्रम जसरोटिया, सुमित ठाकुर, अमित ठाकुर, दीपक, सुमेर सिंह और ईशान ने बताया कि उन्होंने मांग की है कि शीतला पुल के पास बनने वाले बस स्टैंड का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए, ताकि शहर में आए दिन पैदा हो रही यातायात की समस्या से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा…
Read Moreसच्ची श्रद्धा पर ही होते हैं कैलाश में मणि के दर्शन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा का आखिरी पड़ाव डल झील है। गौरीकुंड से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर डल झील पर पहुंचकर श्रद्धालु यहां की परिक्रमा करके स्नान करते हैं। फिर प्राचीन चतुर्मुखी शिवलिंग की पूजा करते हैं। समुद्र तल से करीब 13 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित डल झील के सामने पवित्र मणिमहेश कैलाश पर्वत दिखता है। इसके दर्शन कर शिव भक्त अपनी इस यात्रा को सफल मानते हैं। हालांकि यह पर्वत अक्सर बादलों में ही छिपा रहता है। अचानक ही यहां से बादल छंटने और इस पवित्र पर्वत…
Read Moreतूंदाह में विवाहिता की संदिग्ध मौत
भरमौर (चंबा)। स्थानीय थाना के तहत उपली गुवाड़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के बाद उसके ससुराल वाले पेट दर्द व हार्ट अटैक से हुई मौत का बहाना बनाकर गुपचुप तरीके से उसका संस्कार करने वाले थे। इस बीच विवाहिता के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और जांच के बाद पता चला कि विवाहिता की मौत फंदा लगाने से हुई है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान कर चल रही…
Read Moreनौ स्कूलों को मिलेंगी दो-दो लैब
चंबा। जिला के नौ स्कूलों में दो-दो लैब का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण वोकेशनल विषय के प्रेक्टिकल के लिए किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से प्रति लैब पांच-पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सरकार ने प्रदेश के 100 स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू किया है। जिला चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत, बाथरी, छात्र स्कूल, छात्रा स्कूल, भरमौर, सलूणी और तीसा मेें वोकेशनल विषय शुरू किए गए हैं। इन सभी स्कूलों में दो-दो ट्रेड शुरू किए गए हैं। इसके चलते इन सभी स्कूलों…
Read More