मशीनरी के अभाव में बंद पड़ी हैं सड़कें

सिहुंता (चंबा)। चालक परिचालक संघ के प्रधान महान सिंह चौहान ने बताया कि पिछले लगभग एक साल से लोक निर्माण विभाग चुवाड़ी सब डिवीजन की मशीनरी खराब पड़ी है। इसकोे मरम्मत के लिए परेल स्थित वर्क शाप में रखा गया है, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण चुवाड़ी मंडल में अभी भी बरसात के बाद कई लिंक रोड नहीं खुल पाए हैं। उन्होंने बताया कि चुवाड़ी स्थित कालीघार बरसात के कारण हर साल बंद हो जाती है। इस मार्ग को बहाल करने के लिए सिहुंता…

Read More

चोली में बिजली लाइन से खतरा

डुगली (चंबा)। ग्राम पंचायत चोली के टिकरू से सनेरा की ओर जाने वाली विद्युत लाइन की हालत दयनीय हो गई है। भुआण नामक स्थान पर बिजली का एक पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे बिजली की तारें लटक गई हैं और पेड़ों को छू रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पोल दो वर्ष पूर्व टूट गया था। बिजली बोर्ड के कर्मचारी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। बोर्ड के कर्मचारियों से मांग करने के…

Read More

अध्यापक की तैनाती नहीं हुई तो स्कूल पर जड़ेंगे ताला

चंबा। क्षेत्र की कैला पंचायत स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल कुठेड़ एक अध्यापक के हवाले है। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 60 के करीब छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ माह पहले इस स्कूल से एक अध्यापक का तबादला हो चुका है और स्कूल में एक ही अध्यापक सेवाएं दे रहा है। स्कूल में तैनात अध्यापक को मिड डे मील के अलावा अन्य कागजी औपचारिकताएं भी पूरी करनी पड़ती हैं। ऐसे में अध्यापक का सारा समय अन्य कामों में ही निकल जाता…

Read More

लेसुई के बढ़नौता वार्ड का पंच निलंबित

चंबा। तीसा विकास खंड के तहत लेसुई पंचायत के वार्ड नंबर एक बढ़नौता के वार्ड सदस्य बलविंदर पुत्र देवी सिंह को लगातार 14 दिन से अधिक अवधि तक न्यायिक हिरासत में रहने के कारण उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी रमेश कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी तीसा के माध्यम से प्राप्त थाना प्रभारी पुलिस स्टेशन तीसा की रिपोर्ट के अनुसार बलविंदर सिंह के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 43-13 इस साल (2013) 24 मई को दर्ज की गई थी।…

Read More

वृद्ध दादा को दिया धक्का, मौत

मैहला (चंबा)। स्थानीय ब्लॉक के तहत चड़ी पंचायत में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में धक्का देकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप वृद्ध के भाई के पौते (22) पर लगाया गया है। वृद्ध की बेटी ने इस संबंध में पुलिस को बयान दिया है कि उसके चाचा के पौते ने उसके पिता के साथ घास को लेकर झगड़ा किया और इसी दौरान आरोपी ने उन्हें धक्का देकर खाई में गिरा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर…

Read More

सड़क निर्माण में देरी पर मांगा जवाब

चुवाड़ी (चंबा)। सिहुंता के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने एसडीएम भटियात अमित मेहरा को द्रमण-सिहुंता सड़क के निर्माण कार्य में हो रही देरी के संबंध में ज्ञापन सौंप कर इसका कारण बताने की मांग की है। साथ ही मांग की है कि उपमंडल प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी से जुड़े लोगों की जनता के साथ बैठक करवा कर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तारकोल बिछाने तथा दूसरे कार्य जल्द शुरू नहीं होते तो युवक मंडल, महिला मंडल, विभिन्न संघ, संगठन, प्रभावित ग्रामीण,…

Read More

टुंडी जोन ने जीता कबड्डी का पहला मुकाबला

सिहुंता (चंबा)। शिक्षा खंड सिहुंता के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला में जोन स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर नायब तहसीलदार जगदीश बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना और दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सीएचटी गरनोटा व आयोजन सचिव रमेश ठाकुर ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में 18 सेंटरों की छह टीमें भाग ले रही हैं। इसमें गरनोटा जोन, समोट, टुंडी, मन्होता, धुलारा, थुलेल जोन की टीमें शामिल हैं।…

Read More

तबादले ही किए, नियुक्तियां नहीं की

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा से चिकित्सकों के तबादलों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बीते एक माह में जिला अस्पताल से तीन चिकित्सकों के तबादले हो चुके हैं। डाक्टरों के तबादले तो हो रहे हैं, लेकिन इनकी जगह किसी को भी नहीं भेजा जा रहा है। इससे एक बार फिर अस्पताल की व्यवस्था चौपट होने जा रही है। हैरानी की बात है कि अस्पताल की हालत पूर्व सरकार के कार्यकाल की तरह ही होती जा रही है। अब तक ट्रांस्फर हुए तीन चिकित्सकों के स्थान पर किसी भी…

Read More

बग्गा डैम में फिर मिला शव

भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल सहित लापता हुए नूरपुर के तीन युवकों में से दूसरे का शव भी धरवाला स्थित बग्गा डैम से बरामद कर लिया गया है। इसकी पहचान अंकुश शर्मा (25) उर्फ बिक्का पुत्र रामलाल शर्मा निवासी नागबाड़ी डाकघर लोधरा तहसील नूरपुर के तौर पर हुई है। सोमवार को इनके एक साथी सिकंदर उर्फ बब्बू पुत्र दर्शन सिंह निवासी टिपरी का शव भी बग्गा डैम से बरामद किया गया था, जबकि इनके तीसरे साथी रविंद्र कुमार (27) उर्फ बिंदु पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नागबाड़ी का अभी…

Read More

रावी में लगाई छलांग, लापता

चंबा। जुलाहकड़ी मोहल्ला के साथ लगते मंजरी गार्डन के पास रावी नदी में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है। इसके बाद वह रावी में डूब कर कहीं बह गया। अगिभनशमन विभाग की राहत टीम व पुलिस ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। इसके चलते उसकी तलाश जारी है। उधर, रावी में छलांग लगाने वाले इस व्यक्ति की पहचान गिजो राम (45) पुत्र घेली निवासी गांव प्रेओ डाकघर जांघी के रूप में हुई है। गिजो राम अपनी बहन के घर जुलाहकड़ी में आया…

Read More