सिहुंता (चंबा)। यहां की चन्हाल खड्ड पर पुल न होेने के कारण जिला चंबा व कांगड़ा के सैकड़ों ग्रामीण जान जोखिम में डालकर खड्ड को पार करने को मजबूर हैं। बीते वीरवार को इस खड्ड में एक व्यक्ति बह गया था। ग्राम पंचायत जोलना के छछकड़ा गांव स्थित चन्हाल खड्ड पर वर्ष 1956 में पुल का निर्माण किया गया था। इस पुल पर जिला कांगड़ा की कोटला, बलाह, बग्गा, रजोल, सियुणी व त्रिलोकपुर पंचायतों के अलावा सिहुंता व जोलना के दर्जनों गांवों के लोग सफर करते थे, लेकिन वर्ष 2001…
Read MoreCategory: Chamba
कांगड़ा और चंबा इलेवन ने जीते मैच
चंबा। मिंजर मेला फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच चंबा इलेवन व हरिपुर क्लब की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में एकतरफा मुकाबले में चंबा इलेवन की टीम ने हरिपुर क्लब की टीम को 6-0 से पराजित किया। दूसरा मैच साईं फुटबाल क्लब कांगड़ा और फुटबाल क्लब मुगला के बीच हुआ। इस मैच में कांगड़ा की टीम ने शुरू से ही 1-0 से बढ़त बना ली थी, लेकिन मध्यांतर से ठीक पहले मुगला की टीम ने एक गोल दागकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इस मैच का निर्णय टाई…
Read Moreफीस वृद्धि को लेकर भगवा ब्रिगेड उग्र
चंबा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस में की गई 30 प्रतिशत वृद्धि के विरोध में वीरवार को एबीवीपी ने पूरे जिले में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार व एचपीयू के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री विक्रम शर्मा ने बताया इस फीस वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो एबीवीवी मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के अन्य मंत्रियों का घेराव करेगी। चंबा कॉलेज में भी एबीवीपी ने फीस वृद्धि के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई सचिव अश्वनी ठाकुर ने कहा कि इस फीस वृद्धि के…
Read Moreमहीना खत्म, डिपुओं में नहीं पहुंची चीनी
सिहुंता (चंबा)। महीना लगभग खत्म हो गया है, लेकिन सिहुंता के करीब आधा दर्जन डिपुओें में जुलाई माह का चीनी का कोटा नहीं पहुंचा है। इस कारण सैकड़ों राशनकार्ड धारकों को बाजार से महंगे दाम पर चीनी खरीदनी पड़ रही है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशनकार्ड धारक जग्गू राम, अंगरेज सिंह, दीनानाथ, सुरजीत सिंह, मनदीप, संजय कुमार, किशोरी लाल, महाजन राम और दिनेश ने बताया कि हर महीने के पहले हफ्ते में चीनी सहित पूरा राशन मिल जाता है, लेकिन इस बार अभी…
Read Moreजुम्मे की रात है… पर नाचे दर्शक
चंबा। मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पार्श्व गायक ऐश्वर्य निगम के नाम रही। उन्होंने ‘तुम जो मिल गए’ गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ‘सुनो ना सुनो सुन लो ना’ ‘ऐ मेरी जोहरा जबी’ ‘मुन्नी बदनाम हुई’ व ‘कितनी मोहब्बत है’ गीत गाकर कार्यक्रम में समा बांधा। इसके अलावा उन्होंने स्पेशल चंबा के लिए तैयार किया गया लोकगीत ‘माए नी मेरिये’ गाया। फिर ‘दरदे दिल’ ‘तेरी गलियों में’ ‘चन्ना वे घर आजा वे’ ‘हाल क्या है दिलों का’ सहित अन्य गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब नचाया।…
Read Moreछात्रा का पीछा करने पर मुकदमा दर्ज
चंबा। कॉलेज की लड़की का पीछा करके जबरन फ्रेंडशिप करने के लिए परेशान करने के आरोपी छात्र व उसका साथ देने वाले उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया और मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाला आरोपी युवक काफी समय से तंग कर रहा था। हद तो तब…
Read Moreजो शहीद हुए हैं उनकी याद करो कुबार्नी
डलहौजी (चंबा)। हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद के सहयोग से कारगिल विजय दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डलहौजी कैंट के टैगोर चौक में किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के डिप्टी कमांडर कर्नल जेएस तंवर (कीर्ति चक्र) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कारगिल के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कर्नल तंवर ने कहा कि वह सेना की वर्दी में फखर महसूस करते है। कारगिल के शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर…
Read Moreमिंजर मेले का आज धूमधाम से होगा आगाज
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आगाज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल की उपस्थिति में होगा। रविवार को विधिवत रूप से सुबह नौ बजे मिर्जा परिवार की मिंजर भगवान रघुवीर व लक्ष्मीनाथ मंदिरों में अर्पित करने के साथ इस पर्व का आगाज होगा। इसके बाद सुबह दस बजे चौगान में धनी राम शांडिल ध्वजारोहण करके सप्ताह भर चलने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। मिंजर मेला इस बार 27 जुलाई से तीन अगस्त तक चलेगा। इस दौरान चौगान में व्यापारिक पंडालों…
Read Moreबिना एनओसी नहीं बेच सकेंगे सामान
चंबा। विभागों से एनओसी न मिलने तक चौगान में मिंजर मेले के लिए बनाई गई अस्थायी दुकानों में कारोबारी सामान नहीं बेच सकेंगे। इस बाबत प्रशासन ने ठेकेदार व कारोबारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बुधवार को एसडीएम बचन सिंह ने चौगान में मिंजर मेले के लिए बनाई गई अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया व जो भी कमियां पाई गईं संबंधित विभागों के अधिकारियों को उन्हें दूर करने के निर्देश जारी किए। गौर रहे कि ‘अमर उजाला’ ने 23 जुलाई को पृष्ठ…
Read Moreपरेशानी का सबब रूसा
चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय कॉलेज में एसएफआई ने आम सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सरेबाल ने की। इस मौके पर एसएफआई ने छात्रों को संगठन की विचारधारा के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा रूसा प्रणाली के बारे में छात्रों को जानकारी प्रदान की। इकाई सचिव विवेक शर्मा ने बताया कि जब से प्रदेश के कॉलेजों में रूसा प्रणाली को लागू किया गया है, तब से छात्रों को समस्याआें का सामना करना पड़ रहा है। एसएफआई के कैंपस अध्यक्ष अनिल ने बताया कि कॉलेजों में…
Read More