जो शहीद हुए हैं उनकी याद करो कुबार्नी

डलहौजी (चंबा)। हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद के सहयोग से कारगिल विजय दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डलहौजी कैंट के टैगोर चौक में किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के डिप्टी कमांडर कर्नल जेएस तंवर (कीर्ति चक्र) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कारगिल के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कर्नल तंवर ने कहा कि वह सेना की वर्दी में फखर महसूस करते है। कारगिल के शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष संस्था के संरक्षक अशोक महाजन ने भी कारगिल युद्ध की गाथा का बखूबी बखान किया। साथ ही कहा कि हमें सेनाओं पर नाज है, जिनकी बदौलत हम अपने घरों में चैन से सो पाते हैं। साथ ही डलहौजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रवक्ता किरण शर्मा ने ‘ए मेरे वतन के लोगों जरा आँख में भर लो पानी’ जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुबार्नी गीत सुनाकर माहौल को देशभक्ति में डूबो दिया। मंच का संचालन कार्यक्रम के संयोजक नवदीप भंडारी ने किया। सतपाल शर्मा की अगुवाई में आयोजन स्थल तक एक विजय रैली भी निकाली गई। इसमें केंद्रीय विद्यालय बनीखेत, डीएवी कॉलेज बनीखेत व बट्ट आईटीआई के छात्रों ने भाग लिया। सरकारी अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों सहित भारतीय सेना के अधिकारिओं ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एसडीएम मलोक सिंह, डीएसपी संतोष कुमार, एसई आरके सूद, एक्सीईएन वीके शर्मा, सुखदेव बावा, जगदीप अरोड़ा, चेतन भटनागर, परमजीत सिंह, सतीश महिंद्रू, बलदेव खोसला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, सेना के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Related posts