ऐसी बैठकों से क्या फायदा’

चंबा (टिहरी)। क्षेत्र पंचायत की बैठक में मनरेगा, शिक्षा, बिजली, और राशन के मुद्दे छाए रहे। इस दौरान अधिकांश अधिकारी जनप्रतिनिधियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पांच घंटे चली बैठक में सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि अधिकतर बैठक महज औपचारिकता साबित हो रही हैं। सदन में रखे गए अधिकांश प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि उनका कार्यकाल पूरा होने को है। ब्लाक प्रमुख ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।…

Read More

आग से झुलस कर महिला की संदिग्ध मौत

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती सरोल पंचायत के सिद्धपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई है। महिला को बचाते समय पति भी आग से झुलस कर घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को साढ़े 12 बजे के करीब जब इंदु पत्नी नरेश कुमार आयु 30 साल अपने पति के लिए खाना गर्म कर रही थी, तो अचानक स्टोव फट गया और इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। उसे बुझाते समय उसके पति के बाजू और टांगें भी…

Read More

हर स्कूल-कालेज में बनेगी स्काउट एंड गाइड यूनिट

चंबा। छात्रों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके जिले के चलते सभी स्कूलों और कालेजों में स्काउट एंड गाइड की यूनिट स्थापित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक अगले सत्र से जिला के 91 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्काउट एंड गाइड की इकाई तैयार करने की योजना है। इसके अलावा 85 हाई स्कूलों समेत छह कालजों में भी स्काउट एंड गाइड की यूनिट तैयार की जाएगी। जिन स्कूलों में 100 से अधिक बच्चे हैं, वहां पूरी यूनिट तैयार की जाएगी। इसके अलावा जिन स्कूलों में…

Read More

12 घंटे बंद रहा लाहडू-चुवाड़ी मार्ग

चुवाड़ी (चंबा)। लाहडू-चुवाड़ी बाया जोत चंबा मार्ग बारिश के कारण शुक्रवार आधी रात के बाद बंद हो गया था। इसके बाद शनिवार दोपहर लगभग एक बजे के बाद मार्ग बहाल हो पाया। करीब 12 घंटे तक बंद रहने के कारण लांग रूट की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक शनिवार आधी रात को कालीघार के पास भूस्खलन हो गया था। भूस्खलन होने के कारण भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया था। इसके अलावा पहाड़ी से पत्थर…

Read More

मणिमहेश यात्रियों का होगा पंजीकरण

भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर उपायुक्त संदीप कदम ने शनिवार को भरमौर में अधिकारियो के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों के पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कानून व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार मणिमहेश यात्रा की आधिकारिक अवधि 28 अगस्त से 13 सितंबर होगी। उपायुक्त ने सभी विभागों को यात्रा से 10 दिन…

Read More

पुलिस ने लिए दोनों पक्षों के बयान

सिहुंता (चंबा)। जेई पर दराट से हमला करने के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पीडब्ल्यूडी के स्थानीय एसडीओ ने भी अपने अधिकारी पर हमला करने की शिकायत पर आरोपी श्रमिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए अधिशासी अभियंता को अनुसंशा करने का निर्णय लिया है। ज्ञात रहे कि शुक्रवार को लोनिवि के जेई रंजीत सिंह राणा ने पुलिस और अपने एसडीओ को लिखित शिकायत दी थी कि शुक्रवार को जब उन्होंने समोट-बिन्ना मार्ग पर तैनात चार श्रमिकों के कार्य की जांच के बाद उनसे जवाब…

Read More

डाक्टर कैंपों में व्यस्त, मरीज बेहाल

चंबा। जिला अस्पताल के कुछ डाक्टरों के शिविरों में व्यस्त रहने और कई अवकाश पर होने के कारण व्यवस्था चरमराने लगी है। चिकित्सकों की कमी से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में अस्पताल के लिए स्वीकृत 22 में से 18 पदों पर चिकित्सक तैनात हैं। इनमें से चार चिकित्सक अवकाश पर हैं। इसके अलावा कुछ डाक्टरों को कैंपों पर तैनात किया जा रहा है। ऐसे में जहां चिकित्सकों को मरीजों का चेकअप करने में परेशानी हो रही है, वहीं मरीजों को भी दिक्कतों का सामना…

Read More

एक माह में बहाल होंगे टीडी अधिकार

गैहरा (चंबा)। खुंदेल पंचायत स्थित वेल्ज हाइड्रो पावर हाउस दुनाली में वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने सबसे पहले पांच मेगावाट के हाइड्रो प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। इसके बाद देवदार, और चीड़ के पौधे रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जंगलों में 68.40 करोड़ रुपये से विभिन्न किस्मों के पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा एक माह के भीतर टीडी अधिकार बहाल कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि…

Read More

लोनिवि के जेई पर दराट से हमला

सिहुंता (चंबा)। समोट-बिन्ना मार्ग पर लोनिवि के जेई ने जब श्रमिकों से उनकी ड्यूटी के बारे में पूछा तो एक श्रमिक ने उन पर दराट से हमला कर दिया। हालांकि साथ मौजूद दो अन्य कर्मियों ने बीच बचाव कर हमले को नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद जेई ने इसकी शिकायत अपने आला अधिकारियों और पुलिस से की है। पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता रंजीत सिंह राणा ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि वे शुक्रवार दोपहर को समोट-बिन्ना मार्ग पर तैनात विभाग के श्रमिकों के कार्य की…

Read More

आधा दर्जन पंचायतों में खाद का संकट

तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी की आधा दर्जन पंचायतों में यूरिया खाद न मिलने से किसानों में रोष है। जानकारी के अनुसार ब्लाक की सेरी, मोहड़ा, सालवां, वाड़का, बझोतरा और नडल पंचायतों किसानों को खाद नहीं मिल रही है। इस कारण किसानों को मक्की की पैदावार प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। इस इलाके में पूरे साल भर में एक मात्र मक्की की फसल होती है। किसान प्रकाश कपूर, नरेंद्र कुमार, मदन लाल, चैन लाल, वशीर मुहम्मद, सलीम मुहम्मद, पवन कुमार, राकेश कुमार, हनीफ मुहम्मद, इरफान, नीलक कुमार, मनोज…

Read More