जिले के 16 गांव बनेंगे आदर्श गांव

बिलासपुर। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत बचत भवन में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के तत्वावधान में हुई कार्यशाला में तमाम विस क्षेत्रों से चयनित 16 गांवों की पंचायतों के प्रधानों और सचिवों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रदीप ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि जिले के चारों विकास खंडों में विभिन्न पंचायतों से 16 गांवों का चयन किया गया है। इन्हें एक आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। ऐसा गांव या उपगांव अथवा बस्ती, जहां सड़क नहीं है, को मुख्य मार्गों से जोड़ने के…

Read More

क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में खलल

बिलासपुर। अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले का दूसरा दिन खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। लुहणू मैदान पर सिरमौर और बिलासपुर के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच में वीरवार को दिन भर बारिश रहने की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। मैच का नतीजा अब शुक्रवार के मौसम पर निर्भर करेगा। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही सिरमौर की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 246 रन बना चुकी है। पहली बार फाइनल में पहुंचे बिलासपुर का लक्ष्य वीरवार सुबह…

Read More

पैट के समर्थन में आए प्राथमिक शिक्षक

घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्राथमिक सहायक अध्यापकों (पैट) के समर्थन में लामबंद हो गया है। संघ ने आरोप लगाया है कि पहले पूर्व सरकार ने पैट से सौतेला व्यवहार किया। अब शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर अथवा पूर्व सरकार के इशारे पर पैट के मामले को सरकार के समक्ष गलत ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। संघ ने सरकार से पैट को अविलंब नियमित करने की मांग की है। प्राथमिक शिक्षक संघ की घुमारवीं खंड एक इकाई अध्यक्ष रमेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा,…

Read More

एक साल बीता, नहीं खुल पाई सड़क

भगेड़ (बिलासपुर)। कुहमझवाड़ पंचायत में साल भर पहले भूस्खलन की वजह से अवरुद्ध हुई सड़क पर यातायात अभी भी बहाल नहीं हो पाया है। वाहनों की आवाजाही शुरू होना तो दूर, सही ढंग से पैदल चलने लायक रास्ता भी नहीं बन पाया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, विभाग की मानें तो जितना मलबा हटाया जा रहा है, उतना ही और गिर रहा है। इसके बावजूद एक सप्ताह के भीतर सड़क खोलने का लक्ष्य रखा गया है। कुहमझवाड़ पंचायत प्रधान रतन सिंह ठाकुर तथा…

Read More

सीमेंट के बैंच पर हो रहा उपचार

बरठीं (बिलासपुर)। समय दोपहर 12 बजे। स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं। एक नौजवान को इलाज के लिए लाया गया। अचानक चक्कर आने से बीमार हुए इस नौजवान के लिए अस्पताल में कोई बेड नहीं मिला। सीमेंट के एक बैंच पर लेटा कर उसका उपचार हुआ। बरठीं अस्पताल के हालात कुछ इस तरह के हैं। कहने को यहां अस्पताल जरूर है, लेकिन सुविधाएं नाकाफी। राजनीतिक दलों के नुमाइंदों की आपसी खींचतान का दंश यहां के लोग आज भी झेल रहे हैं। राजनैतिक दलों के नुमांइदों की आपसी खींचतान में विकास को…

Read More

नाले बने रास्ते, सड़कें बन गईं तालाब

बिलासपुर। भाखड़ा विस्थापितों की बहुलता वाले बिलासपुर शहर में मूलभूत सुविधाओं का अंदाजा चंद घंटों की बारिश से लग गया। सुबह से शाम तक हुई बारिश के दौरान शहर की छोटी-छोटी पगडंडियां नालों में तबदील हो गई। सड़कें तालाब बन गई तो सड़क किनारे चल रहे राहगीर गाड़ियों से उठने वाले पानी के छींटों से भीग गए। पूरे शहर जगह-जगह यही आलम रहा। हैरत यह कि शहर में बनी संपर्क सड़कों के किनारे अधिकतर जगहों पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था तक नहीं है। बारिश से बिलासपुर में जन…

Read More

फिर सक्रिय हुआ खनन माफिया

बरठीं (बिलासपुर)। जनपद बिलासपुर की खड्डों में अवैध खनन माफिया दोबारा सक्रिय हो चुका है। हालांकि खनन विभाग द्वारा समय समय पर कार्रवाई की जाती है। कुछ समय ही उसका असर दिखाई देता है। कुछ दिनों बाद खनन माफिया मनमर्जी से अवैध खनन को अंजाम देता है। जिला की सीर खड्ड, शुक्र खड्ड सहित अन्य नदी नालों में हो रहे अवैध खनन के चलते खड्डों का जल स्तर भी काफी कम हो गया है। कई सिंचाई योजनाएं व पेयजल योजनाएं भी गर्मी के मौसम में दम तोड़ने लगी हैं। क्षेत्र…

Read More

गोबिंद सागर से मिला अज्ञात युवक का शव

शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थानांतर्गत जेजवीं पंचायत के कुठेरन गांव के समीप बुधवार सुबह गोबिंद सागर से एक युवक का शव बरामद हुआ। गली-सड़ी अवस्था में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की आयु 30 से 40 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त युवक की मृत्यु कई दिन पहले हुई थी। इसका शव सतलुज में बहता हुआ यहां तक आ पहुंचा। जानकारी के अनुसार जेजवीं पंचायत के कुठेरन गांव के कुछ लोगों ने बुधवार सुबह करीब पौने आठ बजे सूहघाट…

Read More

गहने गायब, पुलिस के पास पहुंची महिला

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थानांतर्गत कोहदड़ा (डमैहर) गांव की एक महिला के कुछ गहने गायब हो गए। महिला ने अपने भतीजे (जेठानी के लड़के) पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोहदड़ा गांव की कमलेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय रतनलाल ने बुधवार को भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई। कमलेश के अनुसार वह बरोटा स्कूल में जलवाहक का कार्य करती है। वह मकान की धरातल मंजिल पर अपने बच्चाें के साथ रहती है। उसके सास-ससुर…

Read More

बल्ब के साथ जलानी पड़ रही मोमबत्ती

भगेड़ (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत हारकुकार वार्ड के नुमाइंदे बिजली की कम वोल्टेज समस्या से जूझ रहे हैं। इस वजह से लोग रात को बल्ब के साथ मोमबत्ती जलाने के लिए विवश हो गए हैं। कई बार एकाएक बिजली वोल्टेज बढ़ जाने के कारण विद्युत उपकरण तक खराब हो रहे हैं। इलाके के लोगों ने विद्युत बोर्ड से समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। लेकिन, समस्या…

Read More