ऊना में धर दबोचा उद्घोषित अपराधी

बिलासपुर। भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी के एक मामले में एक उद्घोषित अपराधी को पुलिस के पीओ सैल ने धर दबोचा। बीते करीब चार माह से भेष बदलकर पुलिस को चकमा देते आ रहे इस अपराधी को बुधवार को ऊना में पकड़ा गया। बिलासपुर पुलिस ने इन दिनों भगौड़े अपराधियों को दबोचने का अभियान छेड़ा हुआ है। महीने के शुरुआती दौर में ही पुलिस ने शाहलताई इलाके में एक उद्घोषित अपराधी को दबोचा था। अब दूसरी सफलता भी हाथ लग गई है। पुलिस ने चोरी के मामले में अदालत…

Read More

घुमारवीं में नहीं थम रही चोरी की वारदातें

भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं। दिन में भी वारदात को आसानी से अंजाम दे रहे हैं। चोरी की घटनाओं से आम जनता भी सहमी हुई हैं। कई ऐसी घटनाएं हैं, जिनका अभी तक कोई भी सुराग नहीं चल पाया है। पिछले करीब तीन माह में घुमारवीं व भराड़ी थाना के तहत कई चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा इन वारदातों का सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस…

Read More

बैहना जट्टां के सनेड़ में पानी को हाहाकार

भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बैहनाजट्टां के सनेड़ गांव में पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत चल रही है। प्रचंड गर्मी में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। गांव में लगे नल बीते कई दिनों से सूखे पड़े हैं। हैंडपंप ने भी जवाब दे दिया है। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। लोग पानी के लिए दद-दर भटकने को विवश हैं। पिछले साल गांव में लगाए गए एक हैंडपंप से पानी नहीं आ रहा। प्रचंड गरमी के इस मौसम में लोगों को पानी के लिए जमकर…

Read More

आसमान से बरसीं राहत की फुहारें

शाहतलाई (बिलासपुर)। जिले में लंबे इंतजार के बाद आसमान से बरसीं राहत की फुहारों ने किसानों की मुराद पूरी कर दी है। बारिश से खेतों में नमी होते ही किसानों ने मक्की की बिजाई को कमर कस ली है। कई इलाकों में अभी भी सूखे की स्थिति है, लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी के आधार पर किसानों को पूरी उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में उनके यहां भी मेघ बरसेंगे। बिलासपुर जिले में लगभग 65 हजार से अधिक परिवार रोजी-रोटी के लिए खेतीबाड़ी पर ही आश्रित हैं। जिले में…

Read More

घटिया’ आटा की बिक्री पर रोक

स्वारघाट (बिलासपुर)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत स्वारघाट इलाके में पहुंचे ‘घटिया’ आटे की सप्लाई को बेचने पर रोक लगा दी गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाकायदा आटा के सैंपल भी भर दिए हैं। मामले की छानबीन के लिए विभाग ने जांच भी शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट विभाग के निदेशक को प्रेषित की जाएगी। श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न डिपुओं में इस बार लोगों ने आटे की क्वालिटी पर संदेह जताया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि…

Read More

गोविंद सागर में बह गया पट्टा का युवक

बिलासपुर। अपनी मां के साथ मछलियों को आटा डालने गया कल्लर पंचायत के पट्टा गांव का एक युवक पांव फिसलने से गोबिंद सागर में जा गिरा। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक पानी का तेज बहाव युवक को बहा ले गया था। पुरजोर प्रयासों के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत पट्टा निवासी बालकराम का 23 वर्षीय बेटा राकेश बुधवार सुबह अपनी मां मीरा देवी के साथ मछलियों को आटा डालने के लिए गोबिंद सागर के किनारे गया…

Read More

मझधार में लटका एनएच का पैचवर्क

बिलासपुर। नेशनल हाइवे की पैच वर्क का कार्य मझधार में लटकने की चर्चा गरम है। इस सीजन में भी लोगों का इस सड़क पर सफर आरामदायक नहीं हो सकेगा। नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया ने कीरतपुर से नेरचौक तक की सड़क के लिए 4.33 करोड़ स्वीकृत किए गए। अभी तक करीब सवा करोड़ की राशि ही मिल पाई है। इसमें से बिलासपुर से स्वारघाट तक एक करोड़ तथा घागस से नेरचौक तक 28 लाख खर्च किए है। अब अगली किश्त नहीं आने से हाथ खडे़ हो गए हैं। बिलासपुर से…

Read More

नेशनल हाईवे पर खतरों भरा सफर

भराड़ी (बिलासपुर)। शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर सफर खतरनाक हो गया है। हाईवे पर पुलों की दयनीय हालत है। सड़क पर पड़े गहरे गड्ढे भी हादसों को न्योता दे रहे हैं। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक भ्रमित होकर हादसे का शिकार बनते हैं। घुमारवीं के समीप पट्टा के पास पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क के बीचों बीच पड़ा गड्ढा हादसे को अंजाम दे सकता है। यहां पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही लगी रहती है, लेकिन विभाग की लापरवाही के…

Read More

200 करोबारियों को नोटिस, 100 की तैयारी

बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कायदे-कानून तोड़कर व्यापारिक प्रतिष्ठान चल रहे हैं। होटल, उद्योग और छोटे कारोबारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी तक नहीं ले रहे। कई प्रतिष्ठान बिना एनओसी के चल रहे हैं तो कइयों की एनओसी रिन्यू नहीं की जा रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी इस पर सख्ती शुरू कर दी है। अब तक जिला भर के तकरीबन 200 ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं जबकि सौ और लोगों के नोटिस तैयार है। नोटिस मिलने से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।…

Read More

पंचायत सचिवों के तबादले रद किए जाएं

बिलासपुर। प्रदेश पंचायत सचिव संघ हिमाचल प्रदेश ने सरकार से मांग की है कि पंचायत सचिवों के तबादलों पर जल्द रोक लगाई जाई। साथ ही जो तबादले किए गए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रद किया जाए। प्रदेश पंचायत सचिव संघ हिमाचल प्रदेश की बैठक बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन महामंत्री जसवीर साम्बयाल ने की। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों के तबादले किए जा रहे हैं जिससे पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि तबादलों का दौर इस तरह…

Read More