झंडूता बस स्टैंड वाहनों के लिए पड़ा छोटा

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता तहसील मुख्यालय लेकिन बस अड्डे की दरकार। झंडूता बाजार में जाम लगना आम सी बात हो गई है जिससे न केवल वाहन चालकों बल्कि यहां से गुजरने वाले हर आदमी को समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन इस ओर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि यहां पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को होमगार्ड की तैनाती की गई है लेकिन उचित जगह न होने के कारण होमगार्ड जवान भी असहाय नजर आता है। लोगों में प्रकाश चंद, सत्तपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश, श्याम सिंह, विजय,…

Read More

कहीं अव्यवस्था न बढ़ा दे बीमारी

झंडूता (बिलासपुर)। समय: सुबह 10:15। स्थान रेफरल यूनिट घोषित झंडूता अस्पताल। दिन मंगलवार। ओपीडी के बाहर मरीजों की लगी लंबी लाइन। एकमात्र चिकित्सक मरीजों का चैकअप कर रहे हैं। वहीं दूसरे केबिन में ताला लगा है। पता करने पर जानकारी मिली कि तीन चिकित्सकों में से एक चिकित्सक ट्रेनिंग पर है तो एक छुट्टी पर। स्वास्थ्य जांच के लिए लगी लाइन में खड़ी रोहिणी ने बताया कि वह करीब एक घंटे से लाइन में खड़ी है। अभी तक नंबर नहीं लगा। वहीं मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि…

Read More

पत्रकारिता विषय चुनकर बनाएं भविष्य

बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पत्रकारिता के विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थी पत्रकारिता विषय चुन सकते हैं। हालांकि अभी तक कालेज में बीजेएमसी कोर्स शुरू नहीं हुआ है लेकिन कालेज में इलेक्टिव के तौर पर पत्रकारिता विषय चुन सकते हैं। जानकारी के अनुसार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में करीब तीन वर्षों से इलेक्टिव के रूप में पत्रकारिता विषय चल रहा है। यहां से पत्रकारिता विषय पढ़कर कई बच्चे बेहतर संस्थानों में कार्य भी कर रहे हैं। कालेज प्रशासन के पास बेहतर स्टाफ,…

Read More

खाली बर्तन लेकर करेंगे प्रदर्शन

भगेड़ (बिलासपुर)। बिलासपुर की उमस भरी गर्मी में कई गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह खाली बर्तन लेकर विभाग के दफ्तरों का घेराव करने के लिए विवश हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार कुठेड़ा गांव में इन दिनों पानी नहीं आ रहा है। गांव के पेयजल स्रोत भी सूख गए हैं। लोगों में इस…

Read More

कमजोर न समझो, नारी बन जाती है चिंगारी’

बिलासपुर। बिलासपुर लेखक संघ की नियमित मासिक संगोष्ठी श्री श्री 1008 कालेज बाबा के नगर कल्याण आश्रम में आयोजित की गई। अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी कन्हैया लाल दबड़ा ने की। कार्यक्रम का संचालन संघ के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा ने किया। इस दौरान विभिन्न साहित्यकारों ने बेटी पर केंद्रित इस काव्य गोष्ठी में विद्वान नरैणू राम हितैषी ने कहा कि बेटी अनमोल कहते हैं सब लोग, बेटी जन्म ले मेरे घर ऐसे कौन हैं लोग। रवि सांख्यान ने कमजोर न समझो नारी, नारी बन जाती है चिंगारी, घुमारवीं से शिक्षाविद् प्रेम…

Read More

जेपी में फर्जी गेटपास का भंडाफोड़

मलोखर (बिलासपुर)। जेपी सीमेंट उद्योग बाग्गा में फर्जी गेटपास का भंडाफोड़ हो गया है। सीमेंट उद्योग प्रबंधन ने फर्जी गेट पास पर चल रही तीन गाड़ियों को पकड़ लिया है। इनमें से एक गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। जबकि दो अन्य गाड़ियां उद्योग का सीमेंट लेकर सप्लाई के लिए निकल पड़ी है। उधर, कोहिनूर सर्वहितकारी परिवहन सभा रानीकोटला ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। जेपी सीमेंट उद्योग बाग्गा में बिलासपुर के लोगों को ढुलाई का 25 फीसदी कार्य दिया गया है। ऐसे में लोगों का…

Read More

बिलासपुर कालेज में ‘पत्रकारिता’ विषय लटका

बिलासपुर। बिलासपुर कालेज में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ तैयार करने का सपना इस बार भी धरे का धरा रह गया। कालेज प्रशासन को अभी तक कालेज में जर्नलिज्म विषय शुरू करने की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। यदि कालेज प्रशासन को इसकी स्वीकृति मिल जाती तो यह कालेज ‘जर्नलिज्म’ कोर्स करवाने वाला प्रदेश का पहला कालेज बनने वाला था, जिसमें डिग्री और डिप्लोमा मिलना था। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में 11 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन इस शैक्षणिक सत्र में भी बिलासपुर कालेज में ‘पत्रकारिता’ विषय शुरू…

Read More

डिपुओं के आटे में चोकर!

स्वारघाट (बिलासपुर)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला आटा खाने लायक नहीं है। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के तहत सप्लाई हुए आटा की खेप से तो ऐसा ही लग रहा है। डिपुओं में सप्लाई हुए आटा में चोकर की मात्रा 50 फीसदी से भी ज्यादा है। कथित तौर पर घटिया माने जा रहे इस आटा में दुर्गंध भी आ रही है। इस कारण लोगोें ने डिपुओं से इसकी खरीददारी बंद कर दी है। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने स्टाक को रुकवाने की बात कही है। आटा के सैंपल भरकर…

Read More

चार पुलिस कर्मी लाइन हाजिर!

बिलासपुर। रघुनाथपुरा जेल में ट्रायल पर रखे दो कैदियों के फरार मामले की गाज पुलिस कर्मचारियों पर गिर गई है। पुलिस की विभागीय जांच में दो अलग-अलग मामलों में कैदियों को न्यायालय में पेश करने के लिए जा रहे पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई है। इसके चलते पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करने के साथ लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब इन कर्मचारियों की सैलरी पर भी कट लगेगा। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस कर्मियों को जांच प्रक्रिया के दौरान पूरी सैलरी के बजाय ‘सब्सिस्टैंस अलाउंस’ मिलेगा।…

Read More

मल्टीएक्सल के विरोध में उतरे ग्रामीण

मलोखर (बिलासपुर)। जेपी सीमेंट कंपनी में मल्टीएक्सल गाड़ियों के विरोध में लोगों के स्वर मुखर हो गए हैं। बिलासपुर की सोलधा पंचायत के लोगों ने सीमेंट कंपनी में मल्टीएक्सल गाड़ियों को लगाने का कड़ा विरोध करते हुए एडीएम प्रदीप ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। सोमवार को इलाकावासियों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम से मिला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मल्टीएक्सल लगाने पर रोक नहीं लगी तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश हो जाएंगे। इलाके के लोगों का कहना है कि जेपी कंपनी के लिए बन रही…

Read More