बरठीं (बिलासपुर)। हालिया बारिश के बाद बिलासपुर जिला की अनेकों सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। लगातार हुई बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने से टारिंग बुरी तरह से उखड़ गई है। इससे सड़कों पर सफर करना अब आरामदायक नहीं रहा। अभी तक लोनिवि के अधिकारियों के पास रिपोर्ट नहीं पहुंची है। उधर, खेतों में पानी जमा होने से मक्की की बिजाई का कार्य भी रुक गया है। भारी बारिश ने किसानों को परेशान करके रख दिया है। खरीफ की बिजाई के समय में हुई बारिश से बरठीं,…
Read MoreCategory: Bilaspur
महिला से दुराचार करने वाला गिरफ्तार
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं भराड़ी थाना के तहत मानसिक रूप से अक्षम एक महिला के के साथ दुराचार करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापामारी कर रही थी, लेकिन घटना के लगभग एक महीना बीत जाने के बाद अब वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की थी कि 25 मई की रात करीब दस बजे जरोड़ा निवासी राकेश कुमार उर्फ सोनू नामक ने उसे फोन कर जानकारी दी कि उसने सड़क किनारे जीप…
Read Moreगोबिंदसागर में महिला-पुरुष के शवों की तलाश
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनीपखर के ससोटाधार नामक स्थान पर गोबिंद सागर झील में दो शव दिखने सनसनी फैल गई है। एक शव पुरुष है तो एक महिला का। पुलिस ने यह शव कुछ दिन बरमाणा के समीप नदी में गिरी टैक्सी के सवार उत्तराखंड की महिला पर्यटक और गाड़ी के चालक का होने की संभावना जताई है। गौरतलब है कि उत्तराखंड से सैर सपाटे को निकला पर्यटकों का नव विवाहित जोड़ा गाड़ी समेत सतलुज नदी में डूबा था। पर्यटक महेंद्र बिष्ट का शव सात जून को…
Read Moreचंडीगढ़ में मिली बिलासपुर की नाबालिग
बिलासपुर। करीब दो सप्ताह पूर्व शहर से लापता नाबालिग को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी युवक की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को नाबालिगा को चंडीगढ़ में बरामद किया। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। शहर की एक नाबालिग गत दो जून को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने तीन जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार दो जून को उनकी 15 वर्षीय बेटी व 11 वर्षीय बेटा घर पर अकेले थे। दोपहर…
Read Moreमंजूर नहीं अधिकारी के साथ काम करना
बिलासपुर। वन वृत्त बिलासपुर के कर्मचारियों ने वन मंडल अधिकारी के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। उन्होंने डीएफओ पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए उनके साथ काम करने से साफ इंकार कर दिया है। कर्मचारियों ने बैठक आयोजित करते हुए दस दिन के भीतर या तो उक्त अधिकारी को स्थानांतरित किया जाए, या फिर क्षेत्रीय कर्मचारियों का तबादला इस वन मंडल से बाहर कर दिया जाए। ऐसा न होने पर उन्हें आंदोलन का बिगुल बजाना पड़ेगा। डीएफओ ने लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया है। डीएफओ देवराज कौशल ने…
Read Moreडांसर बनने के लिए मची होड़
बिलासपुर। जेटकिंग और युवा शिव शक्ति क्लब एवं जागरण कमेटी के टैलेंट हंट के जरिए डांसर बनने को कलाकारों में होड़ मच गई। रविवार को शहर में हुए आडिशन में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। जिलाभर से आए करीब तीन दर्जन बच्चों ने सिंगल और ग्रुप डांस कर प्रदर्शन कर क्वाटर फाइनल में पहुंचने के लिए खूब पसीना बहाया। इनमें से 25 ने क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फिल्मी तरानों पर नन्हे कलाकारों ने जोरदार डांस पेश करते हुए धमाल मचा दिया। खास यह है…
Read Moreडिब्बे के साथ तोली जा रही मिठाई
भराड़ी (बिलासपुर)। जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी करते हुए खाद्य पदार्थों के दाम निर्धारित किए हैं। लेकिन, शायद प्रशासन के यह आदेश महज अधिसूचना जारी करने तक ही सिमट कर रह गए हैं। जिला में विभिन्न उत्पादाें के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। अब मिठाइयों को ही लें तो तमाम मिठाइयां डिब्बों के साथ तोलकर दी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को मोटा चूना लग रहा है। नियमानुसार डिब्बे के साथ मिठाइयां नहीं तोली जा सकती। हैरत यह है कि सब…
Read Moreचोरी के गहने खरीदने वाला ज्वेलर काबू
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत भराड़ी थाना में दर्ज चोरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने तकरीबन 90 हजार की कीमत के गहनों की चोरी का केस कुछ ही दिन में सुलझाते हुए न केवल चोर को गिरफ्तार किया, बल्कि गहनों की खरीदारी करने वाले ज्वेलर को भी दबोचा है। उसके कब्जे से बाकायदा गहने भी बरामद किए गए हैं। घर से गहने चुराकर संजय कुमार नामक शख्स ने इन्हें 50 हजार में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले राजेश कुमार को बेचा था। पुलिस ने…
Read Moreनाबालिग के लापता मामले में एक गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सदर के तहत एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम पुलिस ने उसे दबोचा। न्यायालय में पेश करने पर उसे 19 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ रोज पहले एक नाबालिग अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने एक महिला पर उनकी बेटी का अपहरण करने के आरोप लगाए थे, लेकिन अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ में रह…
Read Moreघुमारवीं में आफत बनकर आई बारिश
भगेड़ (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं में वीरवार सुबह हुई हल्की बारिश भी कहर बनकर बरसी है। नगर परिषद घुमारवीं के सभी दावे उस समय हवा हवाई हो गए जब बारिश के दौरान पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां पूरी तरह से बंद हो गई। यहां तक कि बारिश के दौरान कई दुकानों में भी नालियों का गंदा पानी घुस गया। इससे स्थानीय दुकानदारों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। वीरवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। लेकिन नगर परिषद घुमारवीं के सभी दावे खोखले साबित…
Read More